अलविदा 2021 : जानें, July और August की प्रमुख घटनाएं

Goodbye 2021

जुलाई 


1 जुलाई 

  • नई दिल्ली। आॅस्ट्रिया, जर्मनी, स्लोवेनिया, आइसलैंड, यूनान, आयरलैंड और स्पेन सहित यूरोपीय संघ के नौ देशों ने भारत में निर्मित कोविशील्ड वैक्सीन को मान्यता दी।
  • नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि कानून के तहत आवारा कुत्तों को भी सम्मान के साथ जीने का अधिकार मिला हुआ है। वे सभी अपने-अपने क्षेत्र की रखवाली करते हैं और किसी अनजान के आने पर लोगों को चौकन्ना करते हैं। उसे खिलाना और उसका इलाज कराना स्थानीय लोगों का कर्तव्य है।

2 जुलाई

  • देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने देर रात अपना इस्तीफा राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को सौंपा।
  • नई दिल्ली। ईडी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन कानून के कथित उल्लंघन से जुड़े मामले में अभिनेत्री यामी गौतम को तलब किया।

4 जुलाई

  • देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

5 जुलाई

  • नई दिल्ली। दिवंगत राष्टÑपति प्रणब मुखर्जी के पुत्र एवं कांग्रेस के पूर्व सांसद अभिजीत मुखर्जी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए।

6 जुलाई

  • नई दिल्ली। मोदी सरकार ने सहकारिता मंत्रालय का गठन किया।
  • नई दिल्ली। राष्टÑपति रामनाथ कोविंद ने बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया।
  • मुंबई। भारतीय सिनेमा में ट्रेजडी किंग नाम से मशहूर प्रसिद्ध अभिनेता दिलीप कुमार (98) को निधन हो गया।
  • नई दिल्ली। देश की राजधानी में पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर से पार पहुंचे।
  • नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति प्रतिभा एम. सिंह ने एक आदेश में कहा कि आधुनिक भारतीय समाज धीरे-धीरे समरूप होता जा रहा है, धर्म, समुदाय और जाति के पारंपरिक अवरोध अब खत्म हो रहे हैं’ और इस प्रकार समान नागरिक संहित अब उम्मीद भर नहीं रहनी चाहिए। भारत के विभिन्न समुदायों, जनजातियों, जातियों, धर्मों के युवाओं को जो अपने विवाह को संपन्न करते हैं, उन्हें विभिन्न पर्सनल लॉ, विशेषकर विवाह और तलाक के संबंध में टकराव के कारण उत्पन्न होने वाले मुद्दों से जूझने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए।

8 जुलाई

  • नई दिल्ली। सरकार ने कोरोना आपदा के मद्देनजर 23123 करोड़ के आपात स्वास्थ्य पैकेज का ऐलान किया।
  • शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह (87) का निधन हो गया।

10 जुलाई

  • नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अंतरराष्टÑीय रैकेट का पर्दाफाश करते हुए ढाई हजार करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की हेरोइन सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
  • मलप्पुरम। प्रख्यात आयुर्वेदाचार्य और कोट्टक्कल आर्य वैद्यशाला के प्रबंध न्यायी डॉ. पी.के. वारियर (100) का निधन हो गया।
  • जम्मू। राष्टÑ विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर जम्मू-कश्मीर सरकार ने अपने 11 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया।

11 जुलाई

  • लखनऊ। लखनऊ सहित महत्वपूर्ण शहरों में फिदायीन हमले की साजिश रच रहे आतंकी संगठन अलकायदा के इंडिया सब कांटिनेंट माड्यूल के दो स्लीपर सेल को यूपी एटीएस ने काबू किया।
  • नई दिल्ली। भारत ने अफगानिस्तान में सुरक्षा की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए अपने राजनयिकों को वापिस बुलाया।
  • राष्टÑीय स्वयंसेवक संघ ने संघ में भाजपा के इंचार्ज कृष्ण गोपाल की जगह अरुण कुमार को प्रभार सौंपा।
  • जयपुर। राजस्थानी की राजधानी जयपुर के ऐतिहासिक आमेर महल के पास वॉच टावर पर बिजली गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई।

12 जुलाई

  • शिमला। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में भागसु नाग के पास बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में पर्यटन स्थलों पर कई कारें और इमारतें बह गर्इं।

13 जुलाई

  • नई दिल्ली। मध्यक्रम में अपनी जुझारू बल्लेबाजी से भारतीय टीम में जगह बनाने वाले यशपाल शर्मा (66) का निधन हो गया।

14 जुलाई

  • नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राज्यसभा में सदन का नेता नियुक्त किया गया।
  • नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों तथा पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) को एक जुलाई, 2021 से बहाल करने का निर्णय लिया। महंगाई भत्ते की दर को 17 से बढ़ाकर 28 किया।

15 जुलाई

  • नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने औपनिवेशिक काल के राजद्रोह संबंधी दंडात्मक कानून के ‘भारी दुरुपयोग’ पर चिंता व्यक्त करते हुए केन्द्र से सवाल किया कि स्वतंत्रता संग्राम को दबाने के वास्ते महात्मा गांधी जैसे लोगों को ‘चुप’ कराने के लिए ब्रितानी शासनकाल में इस्तेमाल के लिए प्रावधान को समाप्त क्यों नहीं किया जा रहा।

16 जुलाई

  • मुंबई। राष्टÑीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री सुरेखा सीकरी (75) का निधन हो गया।
  • काबुल। समाचार एजेंसी रायटर के लिए काम करने वाले पुलित्जर पुरस्कार विजेता भारतीय फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी की अफगान सैनिकों और तालिबानी आतंकियों की लड़ाई को कवर करते हुए मौत हो गई।

18 जुलाई

  • मुंबई। भारी बारिश के कारण हुए हादसों में 30 लोगों की मौत हो गई।
  • बीजिंग। चीन में मंकी बी वायरस संक्रमण से बंदरों पर शोध कर रहे पशु चिकित्सक की मौत का मामला सामने आया।

19 जुलाई

  • नई दिल्ली। केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी को राज्यसभा का उप नेता नियुक्त किया गया।

21 जुलाई

  • नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने प्रेम शुक्ला और शाजिया इल्मी को राष्टÑीय प्रवक्ता नियुक्त किया।
  • नई दिल्ली। सातवीं खेप में तीन राफेल विमान फ्रांस से उड़कर भारत पहुंचे।
  • नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने ओडिशा के समेकित परीक्षण रेंज से जमीन से हवा से मार करने वाली मिसाइल प्रणाली आकाश के नए संस्करण का सफल परीक्षण किया।

23 जुलाई

  • टोक्यो। जापान की राजधानी टोक्यों में 32वें ओलंपिक खेलों का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ भव्य आगाज हुआ।
  • मुंबई। महाराष्टÑ के तटीय रायगढ़ जिले के तलाई गांव में भूस्खलन से 38 लोगों की मौत हो गई।

24 जुलाई

  • ओलंपिक की भारोत्तोलन स्पर्धा में 21 साल का इंतजार खत्म करते हुए मीराबाई चानू ने 49 किग्रा. भारवर्ग में रजत पदक जीता।

26 जुलाई

  • बेंगलुरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत को अपना इस्तीफा सौंपा।
  • नई दिल्ली। संसद ने राष्टÑीय खाद्य उद्यमिता और प्रबंध संस्थान विधेयक, 2021 को मंजूरी दी, जिसमें हरियाणा के कुंडली और तमिलनाडू के तंजावुर स्थित खाद्य प्रौद्योगिकी क्षेत्र के दो संस्थानों को राष्टÑीय महत्व के संस्थान का दर्जा देने का प्रावधान है।

27 जुलाई

  • नई दिल्ली। गुजरात कैडर के 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना को दिल्ली पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया।
  • नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस धनंजय चंद्रचूड और मुकेश कुमार शाह की बेंच ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति खुशी से भीख नहीं मांगता। वंचित लोगों के पास भीख मांगने के सिवाय और कोई विकल्प नहीं है। देश में गरीबी है और गरीब सामाजिक-आर्थिक कारणों हैं। देश की सर्वोच्च अदालत भिक्षा पर कुलीन दृष्टिकोण नहीं अपना सकती।

28 जुलाई

  • नई दिल्ली। कैबिनेट ने डीआईजीसी अधिनियम में संशोधन को मंजूरी दी, जिसका उद्देश्य किसी संकट के कारण बैंक पर लेनदेन की पाबंदी लागू होने की स्थिति में उसके जमाकर्ताओं को समय पर सहायता सुनिश्चित करने के लिए 90 दिन के भीतर उन्हें 5 लाख रुपये तक की अपनी जमा राशि प्राप्त करने का अवसर सुनिश्चित करना है।
  • पुणे। बैडमिंटन के दिग्गज खिलाड़ी नंदू नाटेकर (88) का निधन हो गया।

29 जुलाई

  • नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने वर्तमान शैक्षणिक वर्ष से स्नातक और स्नातकोत्तर मेडिकल व डेंटल पाठ्यक्रमों के लिए अखिल भारतीय कोटा योजना में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को 27 प्रतिशत और आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया।

30 जुलाई

  • नई दिल्ली। पूर्व सैन्य अधिकारी और सेवानिवृत्त आईएएस ओम पाठक जिमखाना क्लब के नए प्रशासक नियुक्त हुए।

31 जुलाई

  • नई दिल्ली। जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को पार्टी का राष्टÑीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

अगस्त


1 अगस्त

  • टोक्यो। रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु ने महिला एकल स्पर्धा का कांस्य पदक जीता।

2 अगस्त

  • टोक्यो। भारतीय महिला हॉकी टीम ने क्वार्टर फाइनल में विश्व की नंबर 2 टीम आस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर पहली बार किसी ओलंपिक के सेमीफाइनल में प्रवेश करके इतिहास रचा।
  • नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय में पदस्थ वरिष्ठ नौकरशाह अमरजीत सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
  • नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डिजीटल भुगतान समाधान ई-रूपी लॉन्च किया।

3 अगस्त

  • नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली कैबिनेट ने विधायकों के वेतन में वृद्धि को मंजूरी दी, जिससे विधायकों को वेतन व भत्ते मिलाकर 90 हजार रुपये मिलने का रास्ता साफ हो गया।

4 अगस्त

  • टोक्यो। महिला मुक्केबाजी में भारतीय खिलाड़ी लवलीना बोरगोहेन को सेमीफाइनल में हार चलते कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
  • नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व निदेशक आलोक वर्मा के खिलाफ कथित रूप से पद के दुरुपयोग और संबंधित सेवा नियमों का उल्लंघन करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की।
  • मुंबई। डोगरी भाषा की पहली आधुनिक कवियत्री और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित पद्मा सचदेव (81) का निधन हो गया।

5 अगस्त

  • टोक्यो। ओलंपिक में कुश्ती के 57किग्रा. भार वर्ग में भारतीय पहलवान रवि दहिया को फाइनल में हारने के चलते रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इसके साथ ही भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 साल बाद कांस्य पदक जीता।

6 अगस्त

  • नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड का नाम बदलकर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के नाम पर किया।

7 अगस्त

  • टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक में स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर दूर भाला फेंक कर स्वर्ण पदक जीता। ये ओलंपिक इतिहास में किसी भारतीय एथलीट का पहला स्वर्ण पदक है।
  • नई दिल्ली। भारत के औषद्यिक महानियंत्रक ने जॉनसन एंड जॉनसन के एक खुराक वाले कोविड-19 रोधी टीके के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दी।

8 अगस्त

  • नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश एन.वी. रमना ने कहा कि पुलिस थानों में मानवाधिकारों को सबसे ज्यादा खतरा है और यहां तक कि विशेषाधिकार प्राप्त लोगों को भी थर्ड डिग्री ट्रीटमेंट से नहीं बख्शा जाता।
  • टोक्यो ओलंपिक खेलों का समापन हुआ। इनमें भारतीय खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण सहित सात पदक जीते।

9 अगस्त

  • नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना की नई किश्त जारी की, जिससे 9.75 करोड़ किसानों के खातों में 19500 रुपये डाले गए।

11 अगस्त

  • नई दिल्ली। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से संबंधित ‘संविधान (127वां संशोधन) विधेयक 2021’ लोकसभा में 385 मतों से पारित होने के बाद राज्यसभा में पास हुआ।

12 अगस्त

  • नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को एक साल का सेवा विस्तार दिया गया।
  • श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का जीएसएलवी रॉकेट भू-अवलोकन उपग्रह ईओएस-03 को कक्षा में स्थापित करने में असफल रहा।
  • नई दिल्ली। भारत के दूसरे मिशन ‘चन्द्रयान-2’ ने चंद्रमा पर पानी के अणुओं की मौजूदगी का पता लगाया।

13 अगस्त

  • नई दिल्ली। देश के शीर्ष निकायों ने दिल्ली बोर्ड आॅफ स्कूल एजुकेशन (डीबीएसई) को सीबीएसई और अन्य बोर्ड के समान मान्यता दी।
  • नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया।

14 अगस्त

  • नई दिल्ली। शांतिकाल में भारत का सबसे बड़ा वीरता पदक अशोक चक्र जम्मू-कश्मीर पुलिस के एएसआई बाबूराम को (मरणोपरांत) दिया गया। वहीं कांस्टेबल अल्ताफ हुसैन भट को (मरणोपरांत) कीर्ति चक्र दिया गया। इसके अलावा 15 शौर्य चक्र, चार बार टू सेना मेडल, 116 सेना मेडल, पाँच नव सेना मेडल और दो वायु सेना मेडल दिए गए।

15 अगस्त

  • काबुल। अफगानिस्तान के राष्टÑपति अशरफ गनी देश छोड़कर भागे।

16 अगस्त

  • काबुल। अफगानिस्तान पर तालिबान ने कब्जा कर लिया।
  • नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद सुष्मिता देव पार्टी से इस्तीफा देकर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गर्इं।

17 अगस्त

  • कांग्रेस ने सुष्मिता देव के पार्टी छोड़ने के बाद नेटा डिसूजा को महिला इकाई की कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त की।

18 अगस्त

  • नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने राष्टÑीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा में पात्र महिलाओं को शामिल होने की अनुमति दी।
  • नई दिल्ली। दिल्ली की विशेष अदालत ने सुनंदा पुष्कर मौत मामले में कांग्रेस नेता शशि थरूर को आरोप मुक्त किया।
  • नई दिल्ली। खाद्य तेल के आयात पर निर्भरता कम करने के लिए सरकार ने राष्टÑीय खाद्य तेल पाम आॅयल मिशन को मंजूरी दी।

19 अगस्त

  • नई दिल्ली। भारतीय प्राशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अपूर्व चन्द्र को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया।

20 अगस्त

  • नई दिल्ली। ओबीसी संबंधी अधिनियम को राष्टÑपति ने मंजूरी दी।

21 अगस्त

  • लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम व राजस्थान के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह (89) का निधन हो गया।

22 अगस्त

  • नई दिल्ली। तमिलनाडू से भाजपा के वरिष्ठ नेता एल. गणेशन को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया।
  • काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एयरपोर्ट पर भगदड़ में सात लोगों की मौत हो गई।

23 अगस्त

  • नई दिल्ली। दमघोंटू धुंध से राहत दिलाने के लिए दिल्ली के कनॉट प्लेस में देश का पहला स्मॉग टावर लगाया गया।

24 अगस्त

  • गुरुग्राम। राजेन्द्रा पार्क इलाके में एक रिटायर फौजी ने अपनी पुत्रवधु सहित चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया।

26 अगस्त

  • काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के अंतरराष्टÑीय हवाई अड्डे पर विस्फोट में 100 लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए।

29 अगस्त

  • टोक्यो। टोक्यो पैरालंपिक खेलों के टेबल टेनिस में भाविनाबेन पटेल और ऊंची कूद के एथलीट निषाद कुमार ने रजत और चक्का फेंक में विनोद कुमार ने कांस्य पदक जीता।

30 अगस्त

  • टोक्यो। टोक्यो पैरालंपिक के भाला फेंक में सुमित अंतिल और निशानेबाजी में अवनि लेखरा ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं देवेन्द्र झाझारिया (भाला फेंक) और योगेश कथूनिया (चक्का फेंक) ने रजत पद और सुंदर सिंह गुर्जर (भाला फेंक) ने कांस्य पदक जीता।
  • मुंबई। फिल्म अभिनेता अरमान कोहली के घर छापे में प्रतिबंधित नशीले पदार्थ मिलने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया।

31 अगस्त

  • नई दिल्ली। भारत के प्रधान न्यायाधीश एनवी रमना ने नौ नए न्यायाधीशों न्यायमूर्ति अभय श्रीनिवास ओका, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति जितेन्द्र कुमार महेश्वरी, न्यायमूर्ति हिमा कोहली, न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना, न्यायमूर्ति सीटी रविकुमार, न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी और वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल पीएस नरसिम्हा को शपथ दिलाई।

अलविदा 2021 : जानें, जनवरी और फरवरी की प्रमुख घटनाएं

अलविदा 2021 : जानें, March और April की प्रमुख घटनाएं

अलविदा 2021 : जानें, May और June की प्रमुख घटनाएं

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।