शिवसेना के बागी नेता शिंदे को राज्यपाल ने दिलाई मुख्यमंत्री पद की शपथ

एकनाथ के हाथ आई महाराष्ट्र की कमान

  • भाजपा के सहयोग से बनाई सरकार
  • बोले-बाला साहब ठाकरे के विचारों को आगे बढ़ायेंगे

मुम्बई (एजेंसी)। शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने वीरवार सायं महाराष्ट्र की कमान संभाल ली। राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी ने एक सादे समारोह में उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। कैबिनेट के अन्य मंत्री बाद में शपथ लेंगे। इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी ने चौंकाने वाले घटनाक्रम में घोषणा की शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान किया। भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस ने शिंदे के साथ मिलकर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात के बाद यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि शिंदे महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा उनकी सरकार का समर्थन करेगी।

फडनवीस ने स्पष्ट कहा कि मैं सरकार में शामिल नहीं होउंगा। यह सत्ता की लड़ाई नहीं है, यह विचारधारा की लड़ाई है। उन्होंने शिंदे को भाजपा के समर्थन का पत्र भी राज्यपाल को सौंपा। फडनवीस ने कहा कि 2019 में शिवसेना और भाजपा ने मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन शिवसेना ने जनमत का अपमान किया। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई।

cm

शिवसेना के 40 विधायकों के साथ उन्हें 10 निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन

ठाकरे ने जनमत का अपमान किया, क्योंकि भाजपा को शिवसेना से अधिक सीटें मिली थीं। शिंदे ने कहा कि उन्हें समर्थन देने के लिए वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और फडनवीस को धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि महा विकास अघाडी सरकार में उन्हें काम करने का मौका नहीं मिल रहा था।

उन्होंने कहा कि शिवसेना महा विकास अघाडी सरकार में रहती तो उनकी पार्टी चुनाव हार जाती। शिवसेना के संस्थापक बाला साहब ठाकरे के विचारों को आगे बढ़ायेंगे। उन्होेंने दावा किया कि उनके साथ शिवसेना के 40 विधायकों के साथ उन्हें 10 निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।