गुरुग्राम प्रदेशभर में सबसे आगे
सच कहूँ/अश्वनी चावला, चंडीगढ़। कोविड-19 रोधी वैक्सीन लगाने के मामले में हरियाणा ने मंगलवार को एक करोड़ के जादुई आंकड़े को पार कर दिया। इसके साथ ही ये उन राज्यों में शुमार हो गया, जहां पर 1 करोड़ या इससे ज्यादा वैक्सीन लग चुकी है। देशभर में एक करोड़ से ज्यादा वैक्सीन लगाने के मामले में हरियाणा 14वें नंबर पर है। जबकि पड़ोसी राज्य पंजाब, जम्मू कश्मीर, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड अभी तक एक करोड़ वैक्सीनेशन के पास नहीं पहुंच पाए हैं। उत्तर भारत के इन राज्यों में हरियाणा इनसे कहीं आगे निकल गया है। मंगलवार को हरियाणा में 1 लाख 15 हजार 241 वैक्सीन लगाने के पश्चात वैक्सीनेशन का कुल आंकड़ा 1 करोड़ 41 हजार 288 तक पहुंच गया।
जानकारी अनुसार देशभर में कोविड-19 महामारी आने के बाद सभी राज्यों को केंद्र की तरफ से वैक्सीन का निर्धारित आबंटन किया जा रहा है। इस दौरान राज्यों के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती ये रही कि वैक्सीन को समयबद्ध लोगों को लगाया जाए ताकि कोरोना से जंग को धार दी जा सके और दूसरा वैक्सीन को खराब होने से बचाना था। हालांकि राज्यों के लिए ये इतना आसान भी नहीं रहा। महामारी के दौरान एक बार वैक्सीन की कमी भी आई। लेकिन हरियाणा सरकार ने सजगता बरतते हुए वैक्सीन को तेजी से लोगों तक पहुंचाया और वैक्सीनेशन किया। जिसके सकारात्मक परिणाम ये रहे कि राज्य में कोरोना महामारी तेजी से खत्म हुई और अब सभी जिलों में गिने चुने ही सक्रिय मामले रह गए हैं। वहीं नए मामलों की संख्या भी नाममात्र दर्ज की जा रही है।
35% आबादी को कवर कर चुका हरियाणा
हरियाणा प्रदेश में रहने वाली 2 करोड़ 74 लाख के करीब की आबादी में एक करोड़ के करीब वैक्सीन लग चुकी है, जिससे राज्य ने अपनी 35 फीसदी आबादी को कवर कर लिया है। यह माना जाता है कि जिस प्रदेश में 50 फीसदी तक वैक्सीन कर दी जाए, वहां पर महामारी का असर काफी कम रहता है। इसको देखते हुए हरियाणा जल्द ही इस महामारी को मात देता नजर आएगा।
गुरुग्राम 15 लाख 87 हजार 152
फरीदाबाद 09 लाख 90 हजार 311
अंबाला 06 लाख 95 हजार 529
सोनीपत 05 लाख 64 हजार 089
करनाल 05 लाख 44 हजार 560
हिसार 04 लाख 32 हजार 521
यमुनानगर 04 लाख 15 हजार 819
सिरसा 04 लाख 08 हजार 715
रेवाड़ी 03 लाख 65 हजार 732
भिवानी 03 लाख 63 हजार 707
रोहतक 03 लाख 60 हजार 375
झज्जर 03 लाख 53 हजार 233
महेंद्रगढ़ 03 लाख 44 हजार 816
पानीपत 03 लाख 44 हजार 027
पंचकूला 03 लाख 43 हजार 453
पलवल 03 लाख 26 हजार 265
कुरुक्षेत्र 03 लाख 24 हजार 998
कैथल 02 लाख 95 हजार 507
जींद 02 लाख 92 हजार 415
चरखी दादरी 02 लाख 81 हजार 363
फतेहाबाद 02 लाख 81 हजार 362
नूह 01 लाख 25 हजार 349
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, link din , YouTube पर फॉलो करें।