राजधानी में गर्मी का कहर जारी

Heat, Rises, Capital, Delhi

नयी दिल्ली (एजेंसी)।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों को शुक्रवार को भी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने का अनुमान है।

दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री अधिक है। अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 56 प्रतिशत रहा।

मौसम विभाग ने शाम के बाद रात में भी आंशिक रूप से आकाश में बादल छाये रहने और बिजली गरजने का भी अनुमान जताया है।


Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।