साध-संगत का पूज्य गुरु जी पर अटूट दृढ़ विश्वास

हिमाचल प्रदेश (सच कहूँ न्यूज)। हिमाचल प्रदेश के ब्लॉक डाडासीबा, धौला कुआँ, गरली, पोंटा साहिब, काला अम्ब, नाहन, कांगड़ा और नहरन पोखर में नामचर्चाओं का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ ब्लॉक भंगीदासों द्वारा पावन नारा बोलकर किया गया। जिसके बाद कविराजों ने विनती भजन के साथ रामनाम का गुणगान किया। नामचर्चाओं में जिम्मेवारों ने साध-संगत को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा दृढ़ विश्चास हमेशा अपने पूर्ण मुर्शिद पर बना रहेगा। नामचर्चा के दौरान साध-संगत ने 139 मानवता भलाई कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प भी किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।