आज का इतिहास

History of Today

नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

  • 1549 – फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 1609 – वेनिस की सीनेट ने गैलीलियो द्वारा तैयार दूरबीन का निरीक्षण किया।
  • 1700 – डेनमार्क और स्वीडन के बीच शांति संधि पर हस्ताक्षर।
  • 1771 – इंग्लैंड के हॉर्शम शहर में पहला रिकॉर्ड क्रिकेट मैच खेला गया।
  • 1786 – अमेरिकी कांग्रेस ने चांदी के डॉलर और मुद्रा के लिए दशमलव प्रणाली को स्वीकार किया।
  • 1864 – जेनेवा में रेड क्रॉस की स्थापना हुई।
  • 1899 – ए.टी. मार्शल ने रेफ्रीजरेटर का पेटेंट कराया।
  • 1900 – अमेरिका के बोस्टन में पहले डेविस कप श्रृंखला की शुरुआत हुई।
  • 1919 – रावलपिंडी संधि में ब्रिटेन ने अफगानिस्तान की आजादी को मंजूरी दी।
  • 1940 – अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित क्रिकेटर दिलीप नारायण सरदेसाई का गोवा के मडगांव में जन्म।
  • 1942 – महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की।
  • 1945 – सोवियत संघ ने द्वितीय विश्वयुद्ध में जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 1988 – नौ वर्षों के लंबे युद्ध के बाद अफगानिस्तान से रूसी सेना की वापसी शुरू हुई।
  • 1991 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर और दक्षिण कोरिया की सदस्यता को मंजूरी दी।
  • 1994 – इजरायल और जॉर्डन को जोड़ने वाला (लिंक) रोड खुला।
  • 2013 – पाकिस्तान के क्वेटा में आत्मघाती हमले में 28 लोगों की मौत।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।