हमसे जुड़े

Follow us

32.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 10, 2026
More

    Holi 2026: दो मार्च तक गूंजेगी होली की धमाल

    Holi festival

    चौतिना कुआं हनुमान मंदिर प्रांगण में होली उत्सव आज से

    हनुमानगढ़। टाउन में पुराने नगर परिषद कार्यालय के पास स्थित चौतिना कुआं हनुमान मंदिर प्रांगण में हर वर्ष की तरह इस बार भी होली उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 26 फरवरी से शुरू होकर 2 मार्च तक प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से देर रात तक चलेगा। होली उत्सव का सामूहिक आयोजन गोरबंद चंग पार्टी, श्री कृष्ण क्लब, फट्टा ग्रुप एवं नव सुंदरकांड मित्र मंडल के तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान रसियों की ओर से पारंपरिक धमाल प्रस्तुत की जाएगी तथा आकर्षक मेहरी नृत्य भी आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेगा। Hanumangarh News

    इसके अतिरिक्त बाहर से आने वाले रसिया दल भी अपनी विशेष होली धमाल से श्रद्धालुओं और दर्शकों को सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार होली उत्सव की यह परंपरा वर्षांे से कायम है और हर साल शहरवासी बड़ी संख्या में यहां पहुंचकर उत्सव का आनंद लेते हैं। इस बार भी आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं, जिससे बेहतर व्यवस्था और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मिल सकें। होली के रंग, चंग की थाप और मेहरी नृत्य की झलकियां इस बार भी चौतिना कुआं हनुमान मंदिर प्रांगण में उत्सव को यादगार बनाने को तैयार हैं।

    ओम सोनी, जगदीश सिराव, आनन्द जोशी, राजेश पारीक, संजय सैन, दिनेश स्वामी, चन्द्र स्वामी, कैलाश सोनी, द्वारपाल, संजीव दाधीच, दीपक धूड़िया, प्रेम पारीक, मुकेश भार्गव, मोहन, मदन पारीक, सुरेन्द्र आहुजा, दीपक पारीक, संजय पारीक, सुन्दर बंसल, ओम मिड्ढा, लाला मुण्डेवाला, अशोक मिड्ढा, नन्दीप कथूरिया सहित बालाजी आरती मण्डल के सदस्य तैयारियों में जोर-शोर से जुटे हुए हैं। Hanumangarh News