कैसे करें सही करियर का चुनाव

How to Choose Career

सबकी जिन्दगी का सबसे हसीन पल होता है आपका बचपन। न किसी बात की चिंता न कोई फिक्र न वर्तमान की चिंता और न ही भविष्य की। लेकिन एक समय बाद ऐसा क्षण आता है जब हम सबको जिम्मेदारी का अहसास होता है, भविष्य की चिंता होती है। अपना करियर बनाने की होड़ होती है। जब इस समय में कुछ समझ नहीं आता तो मन में आता है कि काश कोई होता जो हमारा करियर मार्गदर्शन कर सकता। हमको बता सकता कि करियर का चुनाव कैसे करे,अच्छा करियर कैसे बनाये। क्या कोर्स करें कि हमारे लिए और अधिक करियर विकल्प खुल जाएँ।

सब जानते हैं कि एक गलत कदम किसी का भी करियर बेकार कर सकता है और वहीं सोच समझ के उठाया गया कदम किसी की भी जिंदगी बदल सकता है। इन्ही सब बातों का ध्यान रखते हुए हम आपके लिए ये आर्टिकल लाये हैं। यहां पर हम आपको करियर सलाहकार की तरह समझायेंगे कि आपके लिए क्या सही है और क्या गलत। इस आर्टिकल से आपको पता चलेगा कि करियर कैसे बनाये, करियर के चुनाव कैसे करें।

सही करियर का चुनाव कैसे करें

हर कोई जब करियर के चुनाव के पड़ाव में आता है। तो उन्हें समझ नहीं आता कि करियर का चुनाव कैसे करें। हर कोई अलग-अगल समय पर करियर विकल्प के बारे में सोचता है। कुछ लोग स्कूल की पढ़ाई खत्म होते ही करियर के बारे में सोचते हैं तो कुछ कॉलेज खत्म होते ही करियर कैसे बनाये के बारे में सोचते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते है जो नौकरी कर रहे हैं। लेकिन बस पैसे कमाने के लिए वो उस जॉब को कर रहे हैं।

करियर का मतलब होता है जिस काम को करने में आपका मन लगे। साथ ही जिस काम से कभी आपका मन न उतरे और रोज उस काम को करने का उत्साह रहे। उस काम में करियर बनाया जाएं तो बात ही कुछ और हो जाएगी। लेकिन दुनिया की भाग दौड़ में हर कोई पैसे कमाने में लगा है। इसलिए सही करियर मार्गदर्शन करना जरुरी है। यहां से आप अपना करियर कैसे बनाये और करियर गाइडेंस इन हिंदी सवाल का जवाब यहां ढूढ़ सकते हैं।

इन सुझाव से करियर की कंफ्यूजन को करें दूर

करियर कैसे बनाये सवाल का जवाब ढूंढने की कोई उम्र नहीं होती है। करियर के चुनाव का जवाब किसी भी उम्र में ढूढ़ा जा सकता है। जिस दिन इंसान को अपनी रुचि का पता चलेगा। उस दिन से हर कोई अपने करियर के बारे में सोच सकता है। यह कैरियर गाइड उन सभी के लिए है, जो समझ नहीं पा रहे हैं कि सही करियर के चुनाव में किन बातों का ध्यान रखें।

अपने शौक के बारे में विचार करें

जरुरी नहीं की डॉक्टर या इंजीनियर बनने को ही अच्छा करियर कहा जाएगा। करियर उसे कहा जाता है जिस काम को करने में आपके मन को शांति मिले और मन को शांति सिर्फ उसी काम से मिलेगी जिस काम को आप पंसद करते हैं। इसलिए करियर के चुनाव के लिए आप सबसे पहले अपने शौक यानि की हॉबीज के बारे में सोचें। कई लोग अपने शौक से ही अपना करियर बनाने के तरीके ढूंढ लेते हैं और उसमें वो लोग काफी सफलता भी प्राप्त करते हैं।

जैसे कि अगर आपको एग्रीकल्चर में शौक है तो आप इसमें भी करियर बनाने के तरीके ढूंढ सकते हैं। आपको पेंटिंग करने का शोक है तो आप अपनी पेंटिंग का एग्जीबिशन कर सकते हैं। अगर आप क्रिएटिविटी में अच्छे हैं तो आपके पास करियर बनाने के अनगिनत करियर विकल्प हैं। जैसे कि आप इंटिरियर डिजाइनर का करियर विकल्प चुन सकते हैं। या फिर इवेंट मैनेजमेंट का भी आपके पास एक अच्छा करियर मार्गदर्शन है। इससे आप अपने शोक से भी जुड़े रहेंगे और अच्छी खासी कमाई भी हो जाएगी।

करियर काउंसलर से ले सुझाव

कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनको करियर काउंसलिंग की जरुरत पड़ती है। आप किसी करियर मार्गदर्शन संस्था में भी जा सकते हैं। वो लोग करियर सलाहकार के पास जा सकते हैं। और उनको अपने करियर को लेकर जो दिक्कत आ रही है वो बता सकते हैं। करियर काउंसलर से बात करने से आपको करियर का चुनाव कैसे करे के लिए सही सलाह मिलेगी। साथ ही आपको करियर विकल्प के बारे में भी पता चलेगा जिनका आपको अंदाजा भी नहीं होगा। लेकिन यह बात भी ध्यान रखें कि करियर सलाहकार से आपको र्सिफ सलाह मिल सकती हैं। करियर के लिए क्या चुनना है और आपके लिए क्या सही होगा। उसका करियर मार्गदर्शन र्सिफ आप ही फैसला ले सकते हैं। सफलता हमारा परिचय दुनिया को करवाती है और असफलता हमें दुनिया का परिचय करवाती है।

प्रोफेशनल लोगों से बता करें

अगर आपके पास कई करियर विकल्प हैं। और आप अपने लिए सही करियर विकल्प नहीं चुन पा रहे हैं। इस समस्या में आप किसी प्रोफेशनल इंसान से बात कर सकते हैं। जो करियर गाइड बनकर आपकी मदद कर सकते हैं। उन लोगों से आप खुद जाकर मिलें। और उनके साथ करियर काउंसलिंग भी कर सकते हैं। या फिर फोन पर भी बात कर सकते हैं। आप उन लोगों से अपने करियर मार्गदर्शन के बारे में पूछ सकते हैं। इससे आपको उनकी लाइफ के बारे में पता चलेगा। और उस करियर की अच्छाई और बुराई दोनों पता चलेंगी।

इंटर्नशिप करें

अगर आपको अपने करियर को लेकर कंफ्यूजन है तो आप पहले इंटर्नशिप कर सकते हैं। इंटर्नशिप का महत्तव आपको तभी पता चलेगा। साथ ही आपको पता चलेगा की आपकी प्रोफेशनल लाइफ कैसी होगी। फिल्ड में काम करने से आपको अच्छी और सच्ची करियर गाइड मिलेगी। और आपको पता चलेगा कि भविष्य में आपका करियर मार्गदर्शन आपको कहां ले जाएगा। इंटर्नशिप में आप वहां के अनुभवी लोग आपके लिए करियर सलाहकार बन सकते हैं। अगर आप अपनी इंटर्नशिप से खुश हैं तो उसी फिल्ड में अपना करियर बनाएं। नहीं तो आप अपना करियर आॅपशन बदल सकते हैं। इसलिए इंटर्नशिप आपकी कंफ्यूजन को दूर कर देगी। और अपने करियर का भविष्य अच्छे से समझ पाएंगे।

वालंटियर बनें

कुछ लोग अपने करियर को लेकर बहुत ज्यादा कंफ्यूजन में रहते हैं। उन लोगों के करियर मार्गदर्शन के लिए इंटर्नशिप करना एक लंबी प्रक्रिया हो सकती है। जिन लोगों को इंटर्नशिप नहीं करनी है। और सही करियर को जल्द से जल्द चुनना है। वो लोग वालंटियर बनकर करियर की कंफ्यूजन को दूर कर सकते हैं। वालंटियर बनने से आपको उस फिल्ड के बारे में पता चल पाएगा। जिससे आप अपने करियर मार्गदर्शन को देख सकते हैं। और आपके लिए क्या सही रहेगा उसका चुनाव भी कर सकेंगे। अगर आपके पास कई करियर आॅपशन हैं तो आप उन सभी के लिए वालंटियर बन सकते हैं। वालंटियरिंग करने के लिए वैसे भी समय नहीं लगता है। इसलिए आप एक से ज्यादा के लिए वालंटियर बन सकते हैं।

अगर आप छात्र हैं तो क्या करियर चुने

अगर आप 12वीं के बाद करियर के बारे में सोच रहे हैं तो एक बात का खास ध्यान रखें। इस पड़ाव पर कोई भी स्पेसिफिक करियर न चुने। क्योंकि अभी आपके पास कई करियर आॅप्शन आएंगे। जैसे कि साइंस में करियर, गणित में करियर, जीव विज्ञान में करियर, आर्ट्स में करियर आदि। जिन करियर के बारे में आपको पता भी नहीं है उन करियर विकल्प से भी आप रुबरु होंगे। इसलिए अभी से कोई भी फिक्स करियर न चुने। आप पार्ट टाइम जॉब कर सकते हैं। लेकिन अभी आपको अपने करियर मार्गदर्शन और अपने आपको जानना होगा। जैसे- जैसे आप आगे बढ़ेंगे आपके सामने कई करियर आॅपशन आएंगे। और आपका मन कभी भी बदल सकता है। इसलिए अभी आप र्सिफ नई- नई चीजों को एक्सप्लोर करें।

करियर को चुनते समय इन बातों का भी रखें ध्यान

अगर आप करियर के चुनाव को लेकर बहुत ज्यादा परेशान हैं। और काफी समय से समझ नहीं आ रहा है कि क्या करें। उस समय लगता है कि कुछ भी काम मिल जाए तो हम कर लेंगे। लेकिन ऐसा आपको बिल्कुल नहीं सोचना है। इस समय ऐसा सोचना जाहिर सी बात है। लेकिन यह करियर मार्गदर्शन का फैसला आपकी जिंदगी को बदल सकता है। सही चीजों को आने में थोड़ा समय लगता है। इसका मतलब यह नहीं कि आप किसी भी आॅपशन के लिए सेटल हो जाएं। चाहे थोड़ा समय लगे लेकिन आप वही करियर चुने जिसमें आप अपने आपको आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं। इसलिए सही करियर और सही वक्त का इंतजार करें।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।