सिक्किम में घुसपैठ कर रहा भारत: चीन

India, Enhances, Troop, Sikkim, Arunachal, Indian Army

चीन की मांग सिक्किम से फौरन अपनी फौज हटाए भारत

बीजिंग: सिक्किम में जारी दोनों देशों के तनाव के बीच मंगलवार को चीन ने आरोप लगाया कि भारत सियासी फायदा उठाने के लिए सिक्किम के डोकलाम में घुसपैठ कर रहा है। फॉरेन मिनिस्ट्री ने कहा, हम भारत से मांग करते हैं कि वो सिक्किम से फौरन अपनी फौज हटाए, ताकि वहां तनाव ज्यादा ना बढ़े। चीन ने ये भी कहा है कि वो इस मुद्दे पर दूसरे देशों की एम्बेसीज को जानकारी दे रहा है।

चीन की फॉरेन मिनिस्ट्री के स्पोक्सपर्सन ली कांग ने कहा- सिक्किम में घुसपैठ की जानकारी हमने फॉरेन डिप्लोमैट्स को दी तो वो हैरान रह गए। उन्होंने जानना चाहा कि क्या वास्तव में ऐसा कुछ हुआ है? हम फॉरेन डिप्लोमैट्स से लगातार बातचीत कर रहे हैं। चीन ने पिछले हफ्ते कुछ फॉरेन डिप्लोमैट्स के साथ एक सीक्रेट मीटिंग की थी और इसमें उन्हें सिर्फ अपना पक्ष बताया था।

आरोप है कि भारत की सेना ट्राइजंक्शन में घुसपैठ कर रही है। भारत सरकार इस मुद्दे को सियासी फायदे के लिए इस्तेमाल करना चाहती है। हम चाहते हैं कि भारत फौरन वहां से फौज हटाए। हम नहीं चाहते कि वहां दोनों सेनाओं के बीच जंग के हालात बनें। दूसरी ओर, भारत ने कहा है कि वो चीन से लगने वाली सीमा पर बेहद जरूरी 73 सड़कें बना रहा है।

कितनी लंबी बॉर्डर?

  • भारत और चीन के बीच 3,488 किलोमीटर लंबी बॉर्डर है। ये जम्मू-कश्मीर से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक फैली हुई है।
  • इस बॉर्डर का एक हिस्सा (करीब 220 किलोमीटर) सिक्किम में आता है। इसी इलाके के एक सेक्शन को लेकर विवाद है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।