भारत ने श्रीलंका के खिलाफ जीती सीरीज

India-Sri Lanka first ODI

चाहर का नाबाद अर्धशतक

कोलंबो (एजेंसी)। तेज गेंदबाज दीपक चाहर की नाबाद 69 रन की मैच विजयी पारी की बदौलत भारत ने श्रीलंका को मंगलवार को दूसरे वनडे में तीन विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली। इस जीत कि बाद भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 9वीं सीरीज जीती है। श्रीलंका ने सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो (50) और चरित असलंका (65) के अर्धशतकों की बदौलत श्रीलंका ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट खो कर 275 रन बनाए। भारत ने 49.1 ओवर में सात विकेट पर 277 रन बनाकर रोमांचक जीत हासिल कर ली। भारत की श्रीलंका के खिलाफ यह 93वीं जीत है और इसके साथ ही उसने किसी देश के खिलाफ वनडे में सर्वाधिक जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड बना दिया है।

भारत ने आॅस्ट्रेलिया के न्यूजीलैंड के खिलाफ 92 जीत और पाकिस्तान के श्रीलंका के खिलाफ 92 जीत दर्ज करने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा और नया रिकॉर्डधारी बन गया। इससे पहले श्रीलंका को सलामी बल्लेबाजों अविष्का फर्नांडो और मिनोद भनुका ने अच्छी शुरूआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी की। फर्नांडो ने जहां चार चौकों और एक छक्के की मदद से 71 गेंदों पर 50, वहीं भनुका छह चौकों के सहारे 42 गेंदों पर 36 रन बनाए। इस बीच भारत के चतुर लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने टीम को वापसी कराई। चहल ने 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर 77 के स्कोर पर भनुका को शॉर्ट लेग पर मनीष पांडे के हाथों कैच आउट करा कर इस साझेदारी को तोड़ दिया। फिर तीसरी गेंद पर भनुका राजपक्षे को आउट करके चहल ने हैट ट्रिक का मौका बनाया, हालांकि हैट ट्रिक नहीं हो पाई।

दोनों ने सातवें विकेट के लिए 50 रन जोड़े

लगातार दो विकेट गिरने के बाद अविष्का फर्नांडो और धनंजय द सिल्वा ने पारी को संभाला। दोनों ने मिल कर तीसरे विकेट के लिए 47 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की, लेकिन इसे लंबी साझेदारी नहीं बना सके। 124 के स्कोर पर फर्नांडो के रूप में तीसरा और 134 के स्कोर पर धनंजय के रूप में श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा। फर्नांडो 50 और धनंजय 32 रन बना कर आउट हुए। इसके बाद चरित असलंका और चमिका करुणारत्ने ने क्रीज पर पैर जमाए और जुझारू पारियां खेल कर टीम को 275 के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 50 रन जोड़े। भारत की तरफ से उप कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने 10 ओवर में 54 रन देकर तीन, युजवेंद्र चहल ने 10 ओवर में 50 रन देकर तीन और दीपक चाहर ने आठ ओवर में 53 रन देकर दो विकेट लिए।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।