कांग्रेस के कार्यकाल के खिलाफ सांकेतिक उपवास

congress

पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप के नेतृत्व में जनविरोधी नीतियों व बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ रखा सांकेतिक उपवास (congress)

  •  आज कांग्रेस के खिलाफ भाजपा जारी करेगी 52 आरोपों का पत्र

हनुमानगढ़, सच कहूँ न्यूज। अपनी पहली सालगिरह पर प्रदेश की (congress) गहलोत सरकार 3 दिन तक जश्न मनाएगी, अपनी उपलब्धियां गिनाएगी। वहीं भाजपा इस मौके पर कांग्रेस सरकार के एक साल की नाकामियों को जनता के बीच लेकर जाएगी। कांग्रेस सरकार के पहले साल के कार्यकाल के विरोध में भाजपा ने सोमवार को सभी जिला मुख्यालयों पर सांकेतिक उपवास किया। कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था के खिलाफ यह सांकेतिक उपवास रखा गया। हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर जंक्शन में श्रीगंगानगर रोड स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर चौक के पास टैंट के नीचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सांकेतिक उपवास रखा।

 पंचायत समिति मुख्यालयों पर निकाला जाएगा 365 मीटर पैदल मार्च (congress)

पूर्व जल संसाधन मंत्री डॉ. रामप्रताप के नेतृत्व में भाजपा के प्रमुख नेता, पदाधिकारी, विधायक, सरपंच, जिलाध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष सहित पार्टी के कार्यकर्ता सांकेतिक उपवास पर बैठे। संगरिया विधायक गुरदीप सिंह शाहपीनी, पीलीबंगा विधायक धर्मंेद्र मोची, भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई, जिला महामंत्री जुगल किशोर गौड़, नगर परिषद के पूर्व सभापति राजकुमार हिसारिया, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंवर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुशील गोदारा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुशील जोशी, रामसिंह बराड़, पार्षद नगीना बाई, महादेव भार्गव, बलराज सिंह दानेवालिया, राजेन्द्र चौधरी, सुनील अमलानी, हिमांशु महर्षि, जसपाल सिंह, सुरेश महायच, सुरेश धमीजा, पूर्व उपसभापति कालूराम शर्मा, रणजीत सिंह, सावन पाइवाल, महंगा सिंह ढिल्लों, डॉ. भारतभूषण शर्मा, मोहन चंगाई, पवन श्रीवास्तव, दुलीचंद अठवाल, प्रकाश तंवर, नितिन बंसल, मनोहरलाल सिंधी, जिला मीडिया प्रभारी दीपक खाती आदि ने सांकेतिक उपवास रखा।

  • इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा
  •   गहलोत सरकार ने सत्ता हासिल करते ही पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की ओर से शुरू की गई योजनाएं बंद कर दी।
  • किसानों को डिग्गियों का पैसा नहीं मिल रहा।
  • भामाशाह योजना बंद कर दी। सरकार की एक साल की नाकामी का नतीजा ही है
  • कि हनुमानगढ़ जिले में पूर्व में चल रहे सभी कार्य बंद हो गए हैं।

-उन्होंने सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार देते हुए जनता से आगामी पंचायत चुनाव में भाजपा को अधिक से अधिक पंचायतों में विजयी बनाकर इस सरकार को करारा जवाब देने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों व नेताओं ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर चौक पर लगी बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

आरोप पत्र में 52 आरोप

मंगलवार को कांग्रेस के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया जाएगा।

सरकार के भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, बाल तस्करी, आर्थिक आपातकाल के साथ ही बेरोजगार नौजवानों, किसानों से किए गए वादों को पूरा न करने जैसे मुद्दों को आरोप पत्र में शामिल किया जाएगा। कांग्रेस सरकार के 52 सप्ताह पूरे हो रहे हैं, इसलिए आरोप पत्र में भाजपा की ओर से सरकार पर 52 आरोप लगाए जाएंगे। यही नहीं इसी दिन प्रदेश भर के सभी पंचायत समिति मुख्यालयों पर भाजपा की ओर से 365 मीटर पैदल मार्च करके सरकार की नाकामियों को आम जनता के बीच जाकर उजागर किया जाएगा।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।