हमसे जुड़े

Follow us

19.1 C
Chandigarh
Tuesday, February 10, 2026
More
    Home देश Leopard News:...

    Leopard News: अलवर में तेंदुए का शिकार! फंदे में फंसने से तेंदुए की मौत

    Rohtak News
    Leopard News: सांकेतिक फोटो

    अलवर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में अलवर जिले के सरिस्का के जंगल में पुलिस झिरी ग्राम पंचायत के शाखा का गुवाड़ा के पास एक तेंदुए के शिकार का मामला सामने आया है। वन विभाग के सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि 26 जनवरी की शाम को यह तेंदुआ एक पेड़ पर लटका मिला था। वन कर्मियों ने इसकी सूचना जिला वन अधिकारी (डीएफओ) राजेंद्र हुड्डा को दी। उसके बाद वन अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और तेंदुए का शव पेड़ से उतार कर थानागाजी रेंज के कार्यालय लेकर आए। Leopard News

    सूत्रों ने बताया कि तेंदुए की उम्र करीब दो वर्ष है। इस संबंध में वन कर्मियों ने ग्रामीणों से पूछताछ की तो यह बात सामने आई की प्रभु दयाल मीणा ने शिकार किया है। आरोपी खेत मालिक है और 26 जनवरी की घटना से ही फरार चल रहा था। इससे उस पर शक गहरा गया।

    वन विभाग के दल ने बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि फसलों को बचाने के लिए जंगली सूअरों को रोकने के लिए फंदा लगाया था। फंदे में जंगली सूअर तो नहीं फंसे लेकिन यह तेंदुआ उसमें उलझ गया और दौड़ते हुए पेड़ पर चढ़ गया, जहां फंदे का पेट पर खिंचाव होने से उसकी मौत हो गई। वन विभाग ने शिकार का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। तीन पशु चिकित्सकों के दल ने पोस्टमार्टम किया जिसमें दम घुटने से तेंदुए की मौत की बात सामने आई है। Leopard News