बुलेट पटाखों से स्थानीय लोग परेशान

सड़कों पर बेखौफ फर्राटा भर रहे नाबालिग

जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। शहर की भीड़ भरी सड़कों पर तेज गति से दौड़ते वाहन यातायात नियमों को जमकर धज्जियां उड़ा रहे है। इन्हें रोक पाने के लिए ट्रैफिक पुलिस भी कुछ नहीं कर रही है। वही शहर में इन दिनों दोपहिया वाहन अंधाधुंध दौड़ाते नजर आते है। इन दिनों वाहनों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। चिंता की बात यह है कि जाखल शहर के साथ-साथ क्षेत्र में नाबालिगों के हाथ में वाहनों की कमान है।

यह भी पढ़ें:– मर्डर मामले में भूना पुलिस की कार्रवाई

कानून की नजर में यह एक बड़ा जुर्म है। गलियों में ही नहीं बल्कि शहर के सबसे व्यस्तम मार्ग चंडीगड़ बुढलाडा रोड़ पर भी नाबालिग वाहन दौड़ा रहे हैं। अक्सर देखने में आता है कि कम उम्र में ही वाहनों को चलाने की समझ में उनमें उतनी नहीं होती है। इसलिए ओवर स्पीड, गलत ओवर टेक, तीन लोगों को बैठाकर दोपहिया वाहन चलाने जैसे मामले देखने को मिलते हैं।

सबसे अधिक स्कूली वाहन स्कूलों के साथ-साथ शहर में बने अन्य शिक्षा के संस्थानों के बाहर खड़े होते है उनसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन दिनों कितने दोपहिया वाहन सड़कों पर है। स्कूल में छात्र- छात्राएं अपने वाहनों पर स्कूल में पहुंच रहे है, जिसकी चिंता स्कूल प्रबंधन को भी होनी चाहिए। अगर इस समय स्कूल के प्रबंधन की बात करे तो उन्हें अभिवावकों की एक बैठक कर उनसे बात करनी चाहिए।

शहर के लोगों ने उठाई आवाज

मनी पुम्मर, दर्शन सिंह, ओम प्रकाश, रोहित कुमार, महावीर सिंह, गुरदीप सिंह गुरी, नरेश कुमार, भोला राम, काला राम सहित अन्य शहरवासियों ने बताया कि इन दिनों नाबालिग सड़कों पर खूब वाहन दौड़ा रहे है। जिन्हें लेकर आमजन भी काफी परेशान है। कुछ नाबालिग तो स्कूल से छुट्टी होने के बाद गलियों से फर्राटा भरते है, वही उन्होंने बताया कि वह बुलट आदि से काफी परेशान है क्योंकि वाहन चालक बुलट से पटाखों बजाते हुए गलियों से निकलते है, जिसे लेकर ट्रैफिक पुलिस को इसकी शहर में सख्ती करनी चाहिए ताकि किसी भी जानमाल का नुकसान न हो।

क्या कहते है अधिकारी

यातायात नियमों को लेकर पुलिस हर समय प्रयासरत है। नियमों के खिलाफ जाने वाले को लेकर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। आने वाले दिनों में जल्द जाखल में कार्रवाई की जाएगी।
                                                                                   महेंद्र सिंह सब इंस्पेक्टर ट्रैफिक पुलिस टोहाना