लुधियाना नगर निगम चुनाव: कांग्रेस 62 वॉर्ड में जीती

Ravi Shankar Prasad, Rafael Deal, Congress

चंडीगढ़: पंजाब के लुधियाना नगर निगम के रिजल्ट मंगलवार को घोषित कर दिए। कांग्रेस ने 62 वॉर्ड में जीत हासिल की है। वहीं, शिरोमणी अकाली दल (एसएडी) को 11 और बीजेपी को 10 सीट मिली हैं।

लोक इंसाफ पार्टी के खाते में 7 और आम आदमी ने 1 सीट पर चुनाव जीता है। 24 फरवरी को 95 वॉर्ड के लिए 59.14% वोटिंग हुई थी। 10.85 लाख वोटर्स ने अपने मतदान का इस्तेमाल किया था।

क्या रिजल्ट रहा?

  • कांग्रेस: 62
  • एसएडी: 11
  • बीजेपी: 10
  • लोक इंसाफ पार्टी: 7
  • आप: 1
  • निर्दलीय: 1

494 उम्मीदवार थे मैदान में

इस बार चुनाव में 494 उम्मीदवार मैदान में थे। पहले यहां मुकाबला कांग्रेस और शिरोमणी अकाली दल और बीजेपी गठबंधन के बीच होता था। इस आम आदमी पार्टी के मैदान में आ जाने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया था। इस चुनाव में पानी की सप्लाई, साफ-सफाई, पॉल्यूशन, खराब सड़कें अहम मुद्दे थे।

एजेंसी

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।