दिल्ली में लू का प्रकोप जारी

Lu's, Outbreak, Delhi

नयी दिल्ली (वार्ता)

राजधानी दिल्ली में आज भी लू का प्रकोप जारी है जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के कार्यालय ने बताया कि न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री नीचे है। सुबह 08.30 बजे आर्द्रता 37 फीसदी दर्ज की गयी।

उन्होंने बताया कि कल अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।