छिंदवाड़ा (एजेंसी)।
मध्यप्रदेश के छिंदवाडा जिला मुख्यालय से दस किलोमीटर दूर गांगीवाडा में एक सडक दुर्घटना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो विधायक सहित तीन घायल हो गये। वे भोपाल में पार्टी की एक बैठक के बाद छिंदवाडा लौट रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गांगीवाडा में कल रात्रि एक कार डिवाइडर पर चढ़कर विद्युत खंबे से टकरा गयी। दुर्घटना में भाजपा जिलाध्यक्ष राजू परमार, विधायक रमेश दुबे और नाना मोहोड घायल हो गये। चोटिल विधायकों और जिलाध्यक्ष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।