घने कोहरे की चादर में लिपटे भारत के कई राज्य

fog

 अगले कुछ दिनों तक राहत नहीं?

नई दिल्ली (एजेंसी)। उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में सर्दी का सितम जारी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि रविवार सुबह दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार, असम और मेघालय कोहरे की चादर में लिपटे नजर आए। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बेहद कम रही। मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर भारत के राज्यों में राहत के कोई आसार नहीं हैं। कश्मीर के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की गई, जिससे घाटी में सर्दी का प्रकोप और बढ़ गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।