रतिया में राम-नाम की मची धूम, नामचर्चा घर में लगाया तिरंगा

रतिया (तरसेम सैनी, शामवीर)। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए ब्लाक रतिया की शाह सतनाम सिंह जी ग्रीन एस वेलफेयर विंग व साध-संगत ने मानवता भलाई के 142वें कार्य ‘हर घर में हो तिरंगा’ के तहत नामचर्चा घर के गेट पे व अपने घर पर तिरंगा फहराया। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर चलाया गया मानवता भलाई कार्य में बढ़-चढ़ के कर रही है। इसी कड़ी में डेरा सच्चा सौदा ब्लॉक रतिया की साध-संगत ने अपने घरों पर तिरंगा स्थापित किया। इस मौके पर ब्लॉक रतिया के नामचर्चा घर में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया गया ,जिसमें ब्लाक भंगी दास देवराज इन्सां ने पवित्र नारा लगाकर नाम चर्चा की शुरूआत की। वही इस मौके पर ब्लाक भंगी दास ने साध-संगत को संबोधित करते हुए कहा कि हमें पूज्य गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के चलाए हुए 142 मानवता भलाई के कार्यो में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए व हमेशा दिन दुखियों की मदद के लिए तत्पर रहना चाहिए।

गौरतलब हैं कि गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर पूज्य गुरु जी ने साध-संगत से घरों में राष्ट्रीय ध्वज स्थापित करने का आह्वान किया था। पूज्य गुरु जी के इन्हीं पावन वचनों परअमल करते हुए ब्लॉक रतिया की साध संगत ने ब्लॉक स्तरीय नाम चर्चा करके अपने घर की छत्त पर तिरंगा स्थापित किया और कहा कि देश की आन बान व शान तिरंगे को कभी झुकने नहीं देंगे।

हर घरों की छतों पर तिरंगे को लहारा हुआ देखकर हर बच्चे, बुजुर्गो और युवाओ ने तिरंगे को सलूट किया देश प्रेम की भावना जागृत होना लाजमी है। इस मौके पर 45 मेंबर यूपी अशोक ग्रोवर ,15 मेंबर प्यारेलाल, अशोक मदान इन्सां,कृष्ण नंबरदार ,हरदयाल बधवा, डॉक्टर शिव नारायण ,मोहित डिंपल ,विजय सोनी ,रजनीश ,लोकचंद, रामकुमार, 45बहने उषा चोपड़ा, ऊषा मित्तल, ममता, अंजू जगा, व रतिया ब्लॉक के शाह सतनाम नाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग की बहन भाई मौजूद रहे।।।।,

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।