करेंसी का विमुद्रीकरण कर देश को बंधक बनाने की कोशिश कर रहे हैं मोदी : मुलायम

Published On

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने 500 और 1000 रूपये के नोटों की विमुद्रीकरण की प्रक्रिया को एक सप्ताह के लिये टाले जाने की मांग करते हुये आज कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार आर्थिक अराजकता फैलाकर देश को बंधक बनाने का प्रयास कर रही है।
श्री यादव ने यहां कहा “ वर्ष 1975 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा लागू किये गये आपातकाल के बाद यह पहला मौका है जब मोदी सरकार के विमुद्रीकरण के फैसले से देश में अघोषित आपातकाल के हालात व्याप्त है।
इतना जरूर है कि इस बार हम जेल में नही है। (वार्ता)

About The Author

Related Posts