सोनिया गांधी ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने गुरुवार को नये संसद भवन में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने राजस्थान से उच्च सदन से निर्विरोध निर्वाचित श्रीमती गांधी को शपथ दिलायी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने श्रीमती गांधी को नयी पारी के लिए शुभकामनाएं दी। खड़गे ने एक्स पर लिखा, ‘कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को मेरी शुभकामनाएं।

वह आज राज्यसभा में शपथ लेकर अपनी नयी पारी शुरू कर रही हैं। प्रतिकूल परिस्थितियों और उथल-पुथल के बावजूद उनका साहसी लचीलापन और गरिमामय अनुग्रह हमारी संसदीय रणनीति का मार्गदर्शन करता रहेगा। उन्होंने लोकसभा में सेवा करते हुए 25 साल पूरे कर लिए हैं, और अब मैं और मेरे साथी सदस्य उच्च सदन में उनकी उपस्थिति का इंतजार कर रहे हैं। उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं। Sonia Gandhi

यह भी पढ़ें:– गुरुग्राम में किडनी ट्रांसप्लांट के अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़

About The Author

Latest News

भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती
प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब - केजरीवाल
अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान
Kaithal News: डीसी अपराजिता की ‘प्यारी बेटी’ मुहिम के तहत अब सफल बेटियां बनेंगी गांवों की रोल मॉडल
शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज, श्रीगुरुसर मोड़िया की एनएसएस इकाई ने किया वृक्षारोपण

Related Posts