Telangana Weather Alert: भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर सरकार सतर्क, हालातों को लेकर अलर्ट किया जारी

तेलंगाना सीएम ने दिए अधिकारियों को दिए निर्देश

Manmohan Picture
Published On

Telangana Weather Update: हैदराबाद। तेलंगाना में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा कई जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किए जाने के बाद राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि संभावित भारी बारिश और तेज हवाओं को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से धान खरीद केंद्रों पर अतिरिक्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया। Telangana Weather Alert

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि खरीदे गए धान को वर्षा से सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में तिरपाल उपलब्ध कराए जाएं। जिन केंद्रों पर खरीद प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है, वहां से तिरपाल हटाकर जरूरत वाले अन्य केंद्रों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके साथ ही धान खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के आदेश दिए गए ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

विभाग के अनुसार, हैदराबाद समेत अनेक जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की है। बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी और लू का सामना कर रहे लोगों को मंगलवार रात हुई बारिश से काफी राहत मिली। Telangana Weather Alert

राजधानी हैदराबाद सहित कई जिलों में मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शहर के विभिन्न इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई। तेलंगाना विकास योजना सोसायटी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, महबूबनगर जिले के देवराकादरा क्षेत्र में सबसे अधिक 136.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

इसके अलावा चिन्ना चिंता कुंटा और सेरीवेंकटपुर में भी अच्छी बारिश हुई। विकाराबाद और संगारेड्डी जिलों में भी उल्लेखनीय वर्षा रिकॉर्ड की गई है। ग्रेटर हैदराबाद क्षेत्र में मल्काजगिरी के विनायक नगर इलाके में सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा बीएचईएल, कुकटपल्ली, अमीरपेट, गाचीबोवली, मियापुर, दिलसुखनगर और राजेंद्रनगर सहित कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे मौसम ठंडा और खुशनुमा हो गया। Telangana Weather Alert

About The Author

Ad Ad

Related Posts