Maharishi Kashyap Jayanti: राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप के आहवान पर महर्षि कश्यप जयंती महाकुंभ में उमड़ा जन सैलाब,गरजे डिप्टी सीएम   

Maharishi-Kashyap-Jayanti-2
  •  पिछली सरकारों में नग्न तांडव हुआ:Keshav Maurya
  • पिछड़े वर्ग के हकों की रक्षा करना भाजपा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
  •  वर्ष -2014 के बाद से हिंदुस्तान की तस्वीर बदली है,जिसका श्रेय देश की जनता को जाता है
  • डिप्टी सीएम बोले,कश्मीर का नाम महर्षि कश्यप के नाम पर पड़ा

गाजियाबाद(सच कहूँ/रविंद्र सिंह )। राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद ( Maharishi Kashyap Jayanti) के घंटाघर रामलीला मैदान में महर्षि कश्यप जयंती महाकुंभ धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, बाबूराम निषाद, महापौर आशा शर्मा,सदर विधायक अतुल गर्ग, मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी, लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, एमएलसी दिनेश गोयल, मोदीनगर विधायक मंजू शिवाच, अध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश सत्येंद्र सिसोदिया , महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा आदि  संयुक्त रूप से महर्षि कश्यप की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।

महर्षि कश्यप जयंती महाकुंभ कार्यक्रम के मंच का कुशल ( Maharishi Kashyap Jayanti) संचालन,सौरभ जायसवाल भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी ओबीसी मोर्चा एवं डॉक्टर सागर कश्यप राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्यप निषाद संगठन द्वारा किया गया । मुख्य अतिथि केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि महर्षि कश्यप द्वारा संपूर्ण सृष्टि की सृजना में दिए गए महायोगदान की यशोगाथा हमारे वेदों, पुराणों, स्मृतियों, उपनिषदों एवं अन्य अनेक धार्मिक साहित्यों में भरी पड़ी है, जिसके कारण उन्हें ‘सृष्टि के सृजक उपाधि से विभूषित किया जाता है।

महर्षि कश्यप पिघले हुए सोने के समान तेजवान थे। उनकी जटाएं अग्नि-ज्वालाएं जैसी थीं। महर्षि कश्यप ऋषि-मुनियों में श्रेष्ठ माने जाते थे। महर्षि कश्यप ने अधर्म का पक्ष कभी नहीं लिया, चाहे इसमें उनके पुत्र ही क्यों न शामिल हों। कहा कि पूर्व में  कश्मीर का नाम महर्षि कश्यप के नाम पर ही  रखा गया ।  वही विपक्ष पर निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि पिछली सरकारों ने देश में नग्न तांडव किया, पिछड़ों के नाम पर पिछड़ों और दलितों को वंचित किया गया सर्वे में पता चला कि आजादी के बाद भी कई जातियों को विकास योजना का लाभ नहीं मिला। हमने समग्र गांव योजना के साथ-साथ विकास कार्य किया। पिछड़े वर्ग के अधिकारों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। पिछड़े वर्ग के हकों की रक्षा करना भाजपा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

कहा कि वर्ष -2014 के बाद से हिंदुस्तान की तस्वीर बदली है। देश बदल रहा है और बदनले  मे जनता  का बड़ा सहयोग है।  जनता ने घरों से निकलकर भाजपा को वोट किया। तभी सब सम्भव हुआ।  उन्होंने कहा कि जब तक भाजपा है तब तक पिछड़ों का आरक्षण कोई खत्म नहीं कर सकता। भाजपा मजबूती के साथ पिछड़े वर्ग के साथ खड़ी है और ओबीसी को उनका हक दिला कर ही रहेगी। समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देने की नाकाम कोशिश कर रही है। सपा की पिछड़ी राजनीति एक जाति तक सीमित रही है, उन्हें इस अहम मुद्दे पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछड़ों का वोट लेकर केवल अपने परिवार का भला किया है। पिछड़ों की कमाई से अपने परिवार को मलाई ही उनकी विचारधारा रही है। इसलिए भाजपा सरकार नें तय किया है कि पिछड़ा वर्ग के अधिकारों को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

आप लोग ही मेरी शक्ति और सामर्थ्य हो: नरेंद्र कश्यप | Narendra Kashyap

महर्षि कश्यप जयंती महाकुंभ कार्यक्रम में कश्यप समाज के जयकारों से रामलीला मैदान गूंज उठा । मंत्री नरेंद्र कश्यप की अगवानी में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य भी कश्यप जयंती महाकुंभ में जुटी भीड़ को देखकर गदगद हो गए । वही इस कार्यक्रम में जुटे हजारों कश्यप समाज के बंधुओं को मंत्री नरेंद्र कश्यप की ताकत और महर्षि कश्यप जयंती महाकुंभ कार्यक्रम को राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप के शक्ति प्रदर्शन से जोड़ कर भी देखा जा रहा है। इस मौके पर कश्यप समाज केे लोगो से राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप मैं कहां कि तुम्ही मेरी शक्ति और सामर्थ हो । आप सबके प्यार से ही मुझे ताकत मिलती है खचाखच भरे पंडाल को देखकर गदगद हुए राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने महर्षि कश्यप जयंती महाकुंभ कार्यक्रम में आए कश्यप समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर समाजसेवी ललित जायसवाल, लोहा व्यापारी संगठन के अध्यक्ष अतुल जैन, अनिल सांवरिया, समर कूल के एमडी संजीव गुप्ता, गोपाल अग्रवाल, राजवीर कश्यप,  ऋषि पाल कश्यप,  कृष्ण पाल कश्यप,  जीत पाल कश्यप,  डॉ सागर कश्यप ,ओम प्रकाश कश्यप,  थान सिंह कश्यप,  संदीप कश्यप , संजीव कश्यप, मुकेश कश्यप, सिद्धार्थ कश्यप, आशुतोष कश्यप, सचिन कश्यप, विशाल कश्यप, अर्पण कश्यप, शिवमंगल साहू, नवनीत गुप्ता, राजेश शर्मा, राजेंद्र पिथोरिया, विनोद त्यागी, आदि सैकड़ों  लोग मौजूद रहे।

Maharishi-Kashyap-Jayanti

कार्यकर्ताओं के स्वाभिमान के साथ कोई समझौता नहीं: केशव मौर्य

जिले में दौरे के दौरान सबसे पहले डिप्टी सीएम के साथ आयोजित बैठक होटल वेस्ट व्यू में  भाजपा कार्यकर्ताओं  ने  जिले की स्थिति से उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया। और ट्रैफिक पुलिस के चालान अभियान को लेकर रोष भी व्यक्त  किया। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के मान सम्मान और स्वाभिमान के साथ कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जनहित में कार्य करने और कराने से कोई गुरेज ना करें।

उपमुख्यमंत्री  जिले के भाजपा जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को साथ बैठक की इस दौरान  जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री के समक्ष तमाम समस्याओं को रखा और उनके नियंत्रण के लिए मांग की। उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि उनकी जो भी समस्याएं हैं उनको गंभीरता से लेंगे और प्रशासन के अधिकारियों से बात करके उनका हल कराएंगे।

इससे पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य होटल वेस्ट व्यू पहुंचे, यहां उन्होंने पार्टी के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से जिले का हाल जाना। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें समस्याओं से अवगत कराते हुए पुलिस की ज्यादती के प्रति अपना आक्रोश भी जताया। कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि जब से कमिश्नरेट का सृजन हुआ है तब से अपराधों में वृद्धि हुई है। खास तौर पर पुलिस आम लोगों के वाहनों के चालान कर रही है, जिसके चलते लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। एक कार्यकर्ता ने कहा कि पुलिस इसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनती है। कार्यकतार्ओं ने आरोप लगाया कि यदि पुलिस को यह पता लग जाता है कि वह भाजपा कार्यकर्ता हैं तो उनका और ज्यादा उत्पीड़न करती है। एफआईआर दर्ज कराने में भी गुरेज नहीं करती। उन्होंने कहा कि पुलिस के इस रवैया से आम जनता त्रस्त है।

उप मुख्यमंत्री ने इसको लेकर कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि वह इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से वार्ता करेंगे। इसके अलावा कुछ कार्यकर्ताओं ने आरटीओ ऑफिस साहिबाबाद में शिफ्ट करने की मांग की। उनका कहना था कि गाजियाबाद आने में समय और धन दोनों ज्यादा खर्च होता है। साथ ही खोड़ा कॉलोनी समेत कई कॉलोनियों में गंगा जल की आपूर्ति पाइप लाइन से कराने की भी मांग की। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कार्यकतार्ओं के मान सम्मान और स्वाभिमान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। भाजपा की सरकार में सभी वर्गों का ख्याल रखा जाता है और योगी सरकार उसको बखूबी निभा रही है। इस बैठक में जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंघल, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, विधायक सुनील शर्मा, अतुल गर्ग, नंदकिशोर, महानगर मंत्री गुंजन शर्मा समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

योजनाओं का लाभ आम आदमी तक तत्काल पहुंचे : केशव मौर्य | Narendra Kashyap

  उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गाजियाबाद जिला मुख्यालय सभागार में  विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचे। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि किसी भी कीमत पर माफियाओं द्वारा ग्रीन बेल्ट या सरकारी भूमि पर कब्जा कर कॉलोनी न बनने दी जाए।कलेक्ट्रेट सभागार में उप मुख्यमंत्री मौर्य ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले को सर्वश्रेष्ठ विकसित के रूप में स्थापित करना हमारा लक्ष्य होना चाहिए जिसके लिए हमसब मिलकर इस जिले को नंबर एक पर लाने का काम करें। मौर्य ने अधिकारियों को चेताया कि वे जनता की समस्याओं से कतई मुंह न मोड़ें। पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ काम करें।

उप मुख्यमंत्री ने पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्रा को कहा कि गलियों में खड़ी गाड़ियों के अनावश्यक चालान न किए जाएं। बेहतर पुलिसिंग का परिचय देते हुए जनहित में किसी को अनावश्यक परेशान न किया जाए। छोटे-छोटे झगड़ों आदि में आपसी सुलह समझौते के आधार पर उन्हें पाबंद न किया जाए। यदि किया जाए भी तो बहुत आवश्यक होने पर जेल भेजा जाए तथा अच्छी पुलिसिंग के तहत जनसामान्य की समस्याओं को कम करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उप मुख्यमंत्री ने पार्कों के सौन्दर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि इन्दिरापुरम स्थित पार्क को प्राथमिकता के आधार पर सुदृढ़ किया जाए।

उन्होंने वैशाली से मोहननगर तक मेट्रो कनेक्टिविटी के संबंध में निर्देशित किया कि पूर्व में भेजे गए प्रस्ताव पर शीघ्र कार्यवाही सुनिश्वित की जाए। जीडीए की तुलसी निकेतन कॉलोनी के जर्जर भवनों को लेकर निर्देशित किया कि तीन अधिकारियों की कमेटी गठित करते हुए जनप्रतिनिधियों एवं आम जनमानस के माध्यम से सुझाव लेकर इसका निस्तारण कराया जाय। बैठक में सांसद अनिल अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह सिसोदिया, जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता बसंत त्यागी, निवर्तमान महापौर आशा शर्मा और अन्य अधिकारीगण मौजूद  रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।