विपक्षी एकता ने भाजपा को करा दिया है अपनी ताकत का एहसास: अखिलेश

SP President Akhilesh Yadav

लखनऊ (एजेंसी)। समाजवादी पार्टी(सपा)अध्यक्ष अखिलेश यादव (SP President Akhilesh Yadav) ने पांच राज्यों के चुनाव परिणामों के रूझान के बाद महागठबंधन की वकालत करते हुये कहा, ‘एक और एक मिलकर बनते है ग्यारह,, तब बड़े-बड़ो की सत्ता हो जाती है नौ दो ग्यारह। यादव ने लोकसभा चुनाव से पहले बनने वाले महागठबंधन की वकालत की है। उन्होने मंगलवार को यहां ट्वीट करके कहा, ‘जब एक और एक मिलकर बनते हैं ग्यारह… तब बड़े-बड़ों की सत्ता हो जाती है नौ दो ग्यारह। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ के साथ ही तेलंगाना तथा मिजोरम विधानसभा चुनाव के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पिछड़ने के बाद यादव ने कहा कि आ रहे नतीजों ने विपक्षी एकता की ताकत का एहसास करा दिया है।

लोगों के जीवन में कोई परिवर्तन नहीं आया है | SP President Akhilesh Yadav

यादव ने कहा कि भाजपा ने देश एवं प्रदेश में विकास को रोक दिया है। देश की जनता नोटबंदी से और व्यापारी जीएसटी से परेशान हैं। देश को तरक्की की जरूरत है। लोगों के जीवन में कोई परिवर्तन नहीं आया है। उन्होने कहा कि भाजपा के खिलाफ जनाक्रोश को देखकर उनके गठबंधन के साथी एक-एक करके अलग हो रहे हैं, उनके सांसद, मंत्री चुनाव न लड़ने की घोषणा कर रहे हैं। उनके सलाहकार तथा सर्वोच्च बैंक के पदाधिकारी अवांछित हस्तक्षेप के कारण पद त्याग रहे हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है कि सरकार खुद अराजकता फैला रही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।