पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार उन्नीसवें दिन स्थिर

नयी दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में नरमी के कारण घरेलू स्तल पर पेट्रोल और डीजल के दामों में बुधवार को लगातार 19 वें दिन भी कोई घटबढ़ नहीं हुई। डीजल के दाम में अंतिम बार कटौती दो अक्टूबर को हुई थी,जबकि पेट्रोल की कीमत पिछले 29 दिन से स्थिर हैं। पेट्रोल की कीमत में आखिरी बार 22 सितंबर को 7 से 8 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखी गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हालांकि कच्चे तेल की कीमत में लगातार चौथे दिन भी नरमी देखने को मिली। अमेरिका और यूरोप में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से मांग को लेकर चिंता है। वहीं लीबिया की आपूर्ति बढ़ने से भी कच्चा तेल नरम है। ब्रेंट के दाम 42 डॉलर प्रति बैरल के इर्दगिर्द हैं।

यह भी पढ़े – पाकिस्तान के कराची में विस्फोट, तीन लोगों की मौत, 15 घायल

तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन आयल के अनुसार आज दिल्ली में पेट्रोल 81.06 रुपये जबकि डीजल 70.46 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 87.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल 76.86 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। कोलकाता में पेट्रोल 82.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल 73.99 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.14 रुपये प्रति लीटर और डीजव 75.99 रुपये प्रति लीटर पर टिकी रही। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज देश के चार बड़े महानगरों पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है। (कीमत रुपये प्रति लीटर में….

    शहर                डीजल                 पेट्रोल

  • दिल्ली             70.46               81.06
  • मुंबई               76.86               87.74
  • कोलकाता          73.99               82.59
  • चेन्नई              75.95               84.14

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।