पेट्रोल-डीजल के दाम नयी ऊंचाई पर

Petrol and Diesel Price

नयी दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम रविवार को एक बार फिर बढ़कर नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गये। देश के चार बड़े महानगरों में पेट्रोल 24 पैसे तक और डीजल 29 पैसे तक महंगा हुआ। मुंबई में पेट्रोल 99 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गया है जबकि डीजल पहली बार 90 रुपये के पार निकल गया। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 24 पैसे बढ़कर 92.58 रुपये और डीजल की कीमत 27 पैसे बढ़कर 83.22 रुपये प्रति लीटर हो गई। दिल्ली में इस महीने पेट्रोल 2.18 रुपये और डीजल 2.49 रुपये महंगा हो चुका है। मुंबई और कोलकाता में पेट्रोल 23-23 पैसे महंगा हुआ।

एक लीटर पेट्रोल की कीमत मुंबई में 98.88 रुपये और कोलकाता में 92.67 रुपये रही। चेन्नई में यह 22 पैसे महंगा होकर 94.31 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। डीजल की कीमत मुंबई में 29 पैसे बढ़कर 90.40 रुपये, चेन्नई में 26 पैसे बढ़कर 88.07 रुपये और कोलकाता में 27 पैसे बढ़कर 86.06 रुपये प्रति लीटर हो गई। चारों महानगरों में दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम लगातार नयी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच रहे हैं। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार रही:-

     शहर                          पेट्रोल                        डीजल 

  • दिल्ली                      92.58                       83.22
  • मुंबई                        98.88                       90.40
  • चेन्नई                      94.31                       88.07
  • कोलकाता                  92.67                       86.06

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।