पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार दसवें दिन स्थिर

Petrol Diesel Price

नयी दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दामों में सोमवार को लगातार दसवें दिन भी कोई बदलाव नहीं हुआ। डीजल के दाम में अंतिम बार कटौती दो अक्टूबर को कटौती की गई थी,जबकि पेट्रोल की कीमत लगातार 20 वें दिन स्थिर रही। तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन आयल के अनुसार आज दिल्ली में पेट्रोल 81.06 रुपये जबकि डीजल 70.46 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 87.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल 76.86 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। कोलकाता में पेट्रोल 82.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल 73.99 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.14 रुपये प्रति लीटर और डीजव 75.99 रुपये प्रति लीटर पर टिकी रही। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज देश के चार बड़े महानगरों पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है। (कीमत रुपये प्रति लीटर में….

     शहर              डीजल            पेट्रोल

  • दिल्ली            70.46            81.06
  • मुंबई             76.86            87.74
  • कोलकाता        73.99            82.59
  • चेन्नई            75.95            84.14

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।