हमसे जुड़े

Follow us

18.6 C
Chandigarh
Saturday, April 11, 2026
More
    Home देश परीक्षा पास न...

    परीक्षा पास न करने वाले छात्रों को पीएसईबी ने दिया ‘विशेष दया अवसर’

    PSEB News
    Harjot Singh Bains

    कई प्रयासों के बाद भी परीक्षा पास न करने वालों के पास सुनहरा मौका

    PSEB ‘Special Mercy Opportunity’: चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज) श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी वर्ष के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण मानवीय कदम उठाते हुए पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) उन छात्रों को एकमुश्त ‘विशेष दया अवसर’ प्रदान करेगा , जो अपनी 10वीं या 12वीं की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर सके थे। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मंगलवार को यह घोषणा करते हुए कहा कि वे सभी छात्र जिन्होंने मार्च 2010 से अब तक कभी भी पीएसईबी की परीक्षा दी है और उत्तीर्ण नहीं हुए हैं, वे इस विशेष दया अवसर के लिए पात्र होंगे। PSEB News

    इसमें वे छात्र भी शामिल हैं जिन्होंने कम से कम एक विषय उत्तीर्ण किया है। यह प्रावधान 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के उम्मीदवारों के लिए है, जो उन्हें अपना बोर्ड प्रमाण पत्र प्राप्त करने का एक अंतिम अवसर प्रदान करता है। बैंस ने कहा किया कि आॅनलाइन पंजीकरण 27 अप्रैल, 2026 से शुरू होगा। विशेष परीक्षा 15 जुलाई, 2026 से आयोजित की जाएगी। विस्तृत निर्देश, विषय-वार पाठ्यक्रम और आवेदन का सीधा लिंक पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

    इस पहल को नौवें गुरु साहिब जी की पवित्र और कालातीत विरासत के प्रति एक विनम्र श्रद्धांजलि बताते हुए बैंस ने कहा, यह विशेष अवसर उन छात्रों के लिए एक सुनहरा मौका है जो कई प्रयासों के बावजूद अपनी स्कूली शिक्षा पूरी नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक 350वें शहीदी वर्ष पर, राज्य सरकार चाहती है कि हर बच्चा यह महसूस करे कि अपनी शिक्षा पूरी करने में कभी देर नहीं होती। PSEB News