Punjab: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि को लेकर सीएम भगवंत मान ने की बड़ी घोषणा

Bhagwant Mann
Railway: मान के आश्वासन पर जालंधर में रेल यातायात बहाल

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा (CM Bhagwant Mann) की है कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों, बगीचों और घरों को हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार किसानों और मजदूरों के एक-एक पैसे के नुकसान की भरपाई करेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बेमौसम बारिश (CM Bhagwant Mann) और ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लिया। वे मोगा, मनसा, बठिंडा, पटियाला, मुक्तसर और फाजिल्का जिलों का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने प्रति एकड़ खराब हुए गेहूं को 15 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की और कहा कि सात दिन के भीतर विशेष गिरदावरी पूरी कर किसानों को पांच अप्रैल तक मुआवजा जारी कर दिया जायेगा।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में कई दिनों से हो रही लगातार (CM Bhagwant Mann) बारिश से तैयार गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है, जिसके चलते विशेष गिरदावरी कराने के आदेश जारी किये गये हैं। उन्होंने कहा कि गेहूं के अलावा बारिश से गिरे मकानों व पशुओं के नुकसान की रिपोर्ट प्राप्त कर पीड़ितों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।