हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Monday, April 13, 2026
More
    Home चंडीगढ़ Punjab Recrui...

    Punjab Recruitment: पंजाब सरकार ने दी 70 पदों पर सीधी भर्ती की मंजूरी

    Punjab Recruitment
    सांकेतिक फोटो

    योजना विभाग में होगी नियुक्तियां

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Punjab Recruitment News: पंजाब के वित्त एवं योजना मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मंगलवार को राज्य में प्रशासनिक दक्षता और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से योजना विभाग के भीतर 70 पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया को आधिकारिक मंजूरी दी। वित्त मंत्री ने बताया कि कुल 70 रिक्तियों को दो प्रमुख संस्थानों के बीच विभाजित किया गया है। इनमें सांख्यिकी निदेशालय के 68 पद शामिल हैं- सहायक अनुसंधान अधिकारी 14, वरिष्ठ सहायक चार, अन्वेषक 50। इसके अलावा आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड में दो पद, प्रोग्रामर का एक पद और वरिष्ठ सहायक का एक पद शामिल है। Punjab Recruitment

    चीमा ने कहा कि शुरूआत में 140 पदों की भर्ती का प्रस्ताव कैबिनेट के सामने रखा गया था। 29 मार्च 2026 को हुई कैबिनेट बैठक में प्रस्तावित पदों में से 50 प्रतिशत पदों को भरने की मंजूरी दी गई, जिससे वर्तमान भर्ती अभियान के लिए कुल स्वीकृत पदों की संख्या 70 हो गई। वित्त मंत्री ने बताया कि अब औपचारिक मांग अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) को भेजी जा रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि एसएसबी भर्ती प्रक्रिया को तेज करेगा और इन महत्वपूर्ण रिक्तियों को जल्द से जल्द पारदर्शी तरीके से भरा जाएगा। Punjab Recruitment

    यह भी पढ़ें:– Haryana Roadways: रोडवेज विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारियों के तबादले