हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Thursday, January 22, 2026
More

    Honesty: गुम हुई सोने की अंगूठी बहन राजेश देवी ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

    Kairana News
    Kairana News: गुम हुई सोने की अंगूठी लौटाकर दिया ईमानदारी का परिचय

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Honesty: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा के चलते शाह सतनाम जी ग्रीन ‘एस’ वेलफेयर संगठन की सेवादार बहन राजेश देवी ने शादी के कार्यक्रम में पहुंची महिला की गुम हुई सोने की अंगूठी लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया। कैराना ब्लॉक क्षेत्र के गांव कण्डेला निवासी राजकुमार चौहान की धर्मपत्नी राजेश देवी इन्सां विगत दिनों उत्तराखंड के झबरेड़ा में अपनी भांजी की शादी में गई थी। वहां पर खुशी नामक महिला भी शादी के कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। इसी दौरान मेहंदी के कार्यक्रम से एक दिन पूर्व रात्रि के समय खुशी की अंगुली से उसकी सोने की अंगूठी कहीं पर निकलकर गिर गई। Kairana News

    उसने अंगूठी को काफी तलाश किया, लेकिन वह नही मिली। अंगूठी गुम होने से खुशी को काफी दुख हुआ। इसी दौरान खुशी की गुम हुई सोने की अंगूठी शादी में आई राजेश देवी को मिल गई। राजेश देवी ने अन्य लोगो की उपस्थिति में खुशी को उसकी सोने की अंगूठी लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया। अंगूठी पाकर खुशी का चेहरा भी खिल उठा। सभी लोगो ने राजेश देवी की ईमानदारी की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। वहीं, राजेश देवी ने इसे पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा बताया। विदित रहे कि राजेश देवी शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर संगठन की सेवादार व गांव कण्डेला की बहनों की नामचर्चा की प्रेमी सेवक है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– Bharat Gaurav Award 2025: वरिष्ठ पत्रकार के.पी. मलिक को ”भारत गौरव अवार्ड-2025” से नवाजा गया