सेना दे ना’पाक’ को जवाब गोलियों का नहीं मांगेंगे जवाब: राजनाथ

Rajnath, Pakistan, Ready,  Strong, Reply, Minister, Home, Affairs,  India

नई दिल्ली, एजेंसी।

भारतीय जवानों द्वारा पाकिस्तान का बंकर उड़ाए जाने के बाद भी पड़ोसी देश बाज़ नहीं आ रहा है। बीते कुछ दिनों से पाकिस्तान लगातार जम्मू कश्मीर के अरनिया सेक्टर, आर एस पुरा सेक्टर और अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे गांव में फायरिंग कर रहा है। सोमवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू जिले में सीमा चौकियों और गांवों को मोर्टार के गोलों और छोटे हथियारों से निशाना बनाया जिससे आठ महीने के एक बच्चे की मौत हो गयी और एक विशेष पुलिस अधिकारी सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों में तीन महिलाएं भी शामिल थीं जिनमें एक महिला की भी आज मौत हो गई।
पाकिस्तान की तरफ से की जा रही इस गोलीबारी का भारतीय सेना भी मुंहतोड़ जवाब दे रही है। वहीं इस मुठभेड़ को लेकर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी चेतावनी दी है। राजनाथ ने कहा कि कारण समझना कठिन है ये रिसर्च का विषय हो सकता है। लेकिन पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आता। पहली गोली तो पड़ोसी पर नहीं चलानी चाहिए लेकिन अगर उधर से चल जाती है तो क्या करना है उसका फैसला आपको करना है। बीएसएफ के एक कार्यक्रम में राजनाथ ने कहा कि हमारा पड़ोसी शांति नहीं चाहता है। हम पहली गोली नहीं चलाएंगे लेकिन, गोली चलने पर उचित जवाब दिया जाएगा। गोली चलने पर हमारे जवानों को पता है कि उन्हें क्या करना है। जवाबी कार्रवाई पर जवानों से कोई कुछ नहीं पूछेगा।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।