कोरोना संक्रमण के नए केसों में कमी, रिकवरी दर बढ़कर 97.87 फीसदी

Coronavirus

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के नये मामलों की संख्या में कमी दर्ज की गयी है और स्वस्थ होने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि से रिकवरी दर बढ़कर 97.87 हो गयी है। इस बीच देश में शनिवार को 73 लाख 76 हजार 846 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये और अब तक कुल 90 करोड़ 51 लाख 75 हजार 348 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 22,842 नये मामलों की पुष्टि की गयी, जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 38 लाख 73 हजार 803 हो गया है। इसी दौरान 25,930 और मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर तीन करोड़ 30 लाख 94 हजार 529 हो गयी है। सक्रिय मामले 3,332 घटकर दो लाख 70 हजार 557 रह गये हैं। वहीं 244 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4,48,817 हो गया है।

जानें, कोरोना से बचाव के लिए पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का संदेश

केरल अभी देश में पहले स्थान पर

देश में रिकवरी दर 97.87 प्रतिशत पर है और सक्रिय मामलों की दर घटकर 0.80 पर आ गयी है जबकि मृत्यु दर 1.33 फीसदी पर बरकरार है। सक्रिय मामलों के हिसाब से केरल अभी देश में पहले स्थान पर हैं और पिछले 24 घंटों में यहां 1341 सक्रिय मामले घटने से इनकी संख्या अब 141740 रह गयी है। वहीं 14437 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 4540866 हो गयी है। इसी अवधि में सर्वाधिक 121 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 25303 हो गयी है। महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 415 घटकर 39537 रह गये हैं जबकि 49 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 139166 हो गयी है। वहीं कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 3062 घटकर 6377954 रह गयी है।

देश में कोविड टीकाकरण 90.51करोड़ के पार

देश में कोविड टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है और यह 90.51 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में 73 लाख 76 हजार 846 टीके दिये गये। मंत्रालय ने कहा कि आज सुबह सात बजे तक कुल 90 करोड़ 51 लाख 75 हजार 348 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 25,930 रोगी संक्रमण से मुक्त हुए हैं। मंत्रालय के मुताबिक अभी तक तीन करोड़ 30 लाख 94 हजार 529 रोगी ठीक हो चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 97.87 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 22,842 नए कोविड मामले सामने आये हैं। फिलहाल देश में 2,70,557 कोविड मरीजों का इलाज चल रहा है। यह देश के कुल संक्रमित मामलों का 0.80 प्रतिशत हैं। देश भर में कोविड जांच क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 12,65,734 जांच की गयी हैं। देश में 57 करोड़ 32 लाख 60 हजार 724 कोविड परीक्षण किये गये हैं।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।