हमसे जुड़े

Follow us

15.8 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी राजकीय हाई स्...

    राजकीय हाई स्कूल जटमुझेडा में गणतंत्र दिवस व वार्षिक उत्सव धूमधाम से सम्पन्न

    Muzaffarnagar News
    Muzaffarnagar News: राजकीय हाई स्कूल जटमुझेडा में गणतंत्र दिवस व वार्षिक उत्सव धूमधाम से सम्पन्न

    मुजफ्फरनगर (सच कहूँ न्यूज़)। Muzaffarnagar News: राजकीय हाई स्कूल जटमुझेडा में गणतंत्र दिवस एवं वार्षिक उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

    विद्यालय में वर्षभर आयोजित विभिन्न शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही पूर्व वर्ष की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले टॉपर विद्यार्थियों को भी विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। Muzaffarnagar News

    कार्यक्रम में डीएवी डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. किरणपाल, अंकित ठाकरान, आशीष मित्तल, श्रीमती सुमन लता, श्रीमती प्रभा देवी, श्री आशीष गर्ग, आशीष सहल सहित विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती नमिता, श्रीमती मीनू, श्रीमती प्रियंका सिंघल, श्रीमती अदिति गर्ग, श्रीमती प्रीति आर्या व श्री विपिन कुमार आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें:–  Ladowal Toll Plaza: पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा किसानों के लिए फ्री, जानें अभी की स्थिति