पूज्य गुरु जी पाक-साफ थे, हैं और हमेशा रहेंगे

Saint Dr MSG

पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां सदा ही मानवता भलाई के कार्यों में अग्रणी रहे हैं। उन्होंने एक या दो नहीं बल्कि 135 मानवता भलाई के कार्य चलाए हुए हैं। सीबीआई कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी जाएगी और हमें पूरा विश्वास हैं कि वहां सच्चाई की जीत जरूर होगी। हमें अपने सतगुरु पर दृढ़ विश्वास था है और हमेशा रहेगा।
 राधा कृष्ण इन्सां, ब्लॉक भंगीदास, ब्लॉक नाथूसरी चोपटा

डेरा सच्चा सौदा दरबार में पूज्य गुरु जी ने नि:सहायों की मदद करना, भूखों को खाना खिलाना, खूनदान,
शरीरदान, आँखें दान करना आदि मानवता भलाई के कार्यों के लिए लोगों को प्रेरित किया है। पूज्य गुरु के खिलाफ षड्यंत्र रचे गए, ये किसी से छिपा नहीं है। विशेष सीबीआई अदालत ने बेशक फैसला दे दिया है। हमें पूरा विश्वास है कि हाईकोर्ट में झूठ बोलने वालों से पर्दा उठेगा और सच की जीत होगी।
– भलेसिंह इन्सां, ब्लॉक नाथूसरी चोपटा

हम सतगुरु जी का देन कई जन्मों में भी नहीं दे सकते, जिन्होंने दु:खों से बेजार रहे हमारे जीवन को खुशियों से महकाया है। पूज्य गुरु जी जहां स्वयं हमेशा इन्सानियत का भला करते रहे, वहीं हमें भी उन्होंने यही संदेश दिया कि दु:ख मुसीबत में घिरे लोगों की हमेशा मदद करो और उनके दु:खों को दूर करने का प्रयास करो। सारी साध-संगत पूज्य गुरु जी के इन्हीं वचनों पर चलते हुए मानवता भलाई के कार्य कर रही है। हमें अपने सतगुरु जी पर अटूट विश्वास है और ये हमारी अंतिम सांस तक ऐसे ही बना रहेगा। मुझे पूरा यकीन है कि सीबीआई कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी जाएगी और सच्चाई की जीत होगी।
– रामचन्द्र इन्सां, ब्लॉक नाथूसरी चोपटा

पिछले करीब 21 सालों से मैं और मेरा पूरा परिवार डेरा सच्चा सौदा के साथ जुड़े हुए है। पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने हमें हमेशा इन्सानियत का ही पाढ़ पढ़ाया है। माननीय अदालत ने आज जो फैसला सुनाया है, वह गुरु जी के प्रति हमारी आस्था को रत्ती भर भी कम नहीं कर सकता। हमारा गुरु जी के प्रति विश्वास पहले से 1000 गुणा बढ़ेगा और बहुत जल्द गुरु जी पाक-साफ होकर हमारे बीच आएंगे।
-पालाराम सचदेवा, रिटायर्ड मैनेजर हैफड सरसा।

हम सन 1972 से डेरा सच्चा सौदा में आ रहे है और हमें यहां आज तक ऐसी कोई आपतिजनक बात दिखाई नहीं दी। पूज्य गुरु जी पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद और झूठे हंै। पूज्य गुरु जी को फसाने के लिए बहुत बड़ी साजिश हुई है। ऐसे फैसले गुरु जी के प्रति हमारे विश्वास को नहीं डगमगा सकते। हमें पूरा विश्चास है कि हमें ऊपरी अदालत में जरूर न्याय मिलेगा।
– भंवर लाल इन्सां, रिटायर्ड एक्सईएन सरसा।

निचली अदालत के निर्णरू से हमें बड़ा दु:ख हुआ है। लेकिन यह सच है कि सच्चाई को कुछ समय तक दबाया जा सकता है। मगर सच्चाई को हराया नहीं जा सकता। एक न एक दिन सच्चाई जरूर सबके सामने आएगी और उसकी जीत होगी। हम आगे भी यूं ही डेरा सच्चा सौदा की सोच पर ठोक कर पहरा देते रहेंगे। क्योंकि हमारा गुरु जी के प्रति अटूट विश्वास है।
-सविता इन्सां।

मैने तो पूज्य गुरु जी को अपना मां-बाप दिल से बना रखा है और माता-पिता हमेशा ही अपने बच्चों को सही शिक्षा देते हैं। आज मैं जो कुछ भी हूं अपने सतगुरु की बदौलत ही हूं। उन्होंने मुझे मानवता का भला करना सिखाया है, दूसरों की सेवा करना और रामनाम का सिमरन करना सिखाया है। मुझे मेरे सतगुरु पर पूर्ण विश्वास है।
– नीशा इन्सां, कल्याण नगर गली नम्बर 4

हमे हमारे गुरु पर 100 प्रतिशत ही नहीं बल्कि 1000 प्रतिशत विश्वास है कि पूज्य गुरु जी कभी गलत नहीं हो सकते। उन्होंने करोड़ों लोगों को सुधार कर नई जिंदगी बख्शी है। हमें अपने सतगुरु पर पूरा विश्वास है और वो जल्द ही सूरज के मांनिद चमकते हुए हम सब के बीच आएंगे।
– महिन्द्र इन्सां, कल्याण नगर गली नम्बर 2

पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने हमेशा मानवता का भला करना ही सिखाया है। आज 6 करोड़ से अधिक साध-संगत पूज्य गुरु जी के सिखाये मार्ग पर चलते हुए रक्तदान, शरीरदान, नेत्रदान, जरूरतमंदों को राशन देना, गरीब परिवारों की लड़कियों की शादी करना सहित 135 मानवता भलाई के कार्य कर रही है। साध-संगत आगे भी इन कार्यो में बढ़-चढ़कर भाग लेती रहेगी।
– किशोरी लाल इन्सां।

पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु तो सड़कों पर आवारा घूमने वाले पशु-पक्षियों को बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा देते है। पूज्य गुरु जी पर जो आरोप लगाये है, वो सरासर झूठे है। हमें पूरा विश्चास है कि हमें ऊपरी अदालत में जरूर न्याय मिलेगा।
– सहजप्रीत कौर।

पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां सदा ही मानवता भलाई के कार्यों में अग्रणी रहे हैं। उन्होंने एक या दो नहीं बल्कि 135 मानवता भलाई के कार्य चलाए हुए हैं। लोग पूज्य गुरु जी के बारे में कुछ भी बोले लेकिन साध-संगत पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए जरूरतमंदों की मदद करती रहेगी।
– राधा कृष्ण इन्सां, ब्लॉक भंगीदास, ब्लॉक नाथूसरी चोपटा

डेरा सच्चा सौदा दरबार में लोगों को मानवता भलाई का पाठ पढ़ाया जाता है। नि:सहायों की मदद करना, भूखों को खाना खिलाना, खूनदान, शरीरदान, आंखें दान करना आदि मानवता भलाई के कार्यों के लिए लोगों को प्रेरित किया जाता है। पूज्य गुरु जी पर जो ये झूठे आरोप लगाए गए हैं, ये सब गलत है। एक दिन जरूर इस दुनिया के सामने सच आएगा। हमें माननीय न्यायालय पर पूरा भरोसा है।
-सुल्तान इन्सां, सरसा।

सारी दुनिया गलत हो सकती है, लेकिन हमारे पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां गलत नहीं हो सकते। जिन्होंने सारी दुनिया को नशों से मुक्त करने का बीड़ा उठा रखा हो, सारी धरती को कंचन जैसी साफ-सुथरी बनाने की ठान रखी हो, जिनका जन्म ही मानवता भलाई के लिए हुआ हो। वो कैसे कोई गुनाह कर सकते हंै। सारी साध-संगत पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षाओं पर चलती है और चलती ही रहेगी।
– रामचन्द्र इन्सां, ब्लॉक नाथूसरी चोपटा

डेरा सच्चा सौदा वो संस्था है जिसने इस घोर कलयुग में करोड़ों लोगों को इन्सानियत की राह पर चलना सिखाया। हर जरूरतमंद की बिना किसी स्वार्थ के सहायता की है। लेकिन लोग सब कुछ देखने व जानने के बाद भी इसके बारे में गलत सोचते व दिखाने की कोशिश करते हैं। इन दोगले व गंदी राजनीति करने वाले लोगों के लाख प्रयासों के बावजूद आज भी डेरा अनुयायियों का विश्वास पहले से भी दृढ होता जा रहा है।
-सेवा सिंह इन्सां, भंगीदास बाहिया।

हमारा पहले भी डेरा सच्चा सौदा और पूज्य गुरु जी पर दृढ़ विश्वास था, है और हमेशा रहेगा भी। लोग
साजिश करके एक बार तो सच्चाई को छुपा सकते हंै। लेकिन उसे सदा के लिए छुपा कर नहीं रखा जा सकता। पूज्य गुरु जी जल्द ही पाक-साफ होकर हम सबके बीच आएंगे और मानवता का उपकार करेंगे।
-अमीर चंद इन्सां, करीवाला।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।