Sach Kahoon Hindi

Milk News: पटियाला में 124 दूध के सैंपलों की जांच, 110 मानकों से कम पाए गए
पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। ‘मेहता की पुकार, मिलावट को इनकार’ अभियान के तहत जिला योजना कमेटी के चेयरमैन तेजिन्द्र मेहता ने डेयरी विकास विभाग के सहयोग से पटियाला के विभिन्न इलाकों में लगातार तीन दूध शुद्धता जांच शिविर लगाए। इन शिविरों के दौरान लोगों ने अपने घरों से दूध के सैंपल लाकर मौके पर जांच करवाई। तीन दिनों के दौरान कुल 124 सैंपलों की जांच की गई, जिनमें से 14 सैंपल मानकों के अनुसार और 110 सैंपल मानकों से कम पाए गए। शिव मंदिर, सारोवाला मोहल्ला, त्रिवेणी चौक में 28 सितंबर को लगाए गए शिविर में दूध के कुल 51 सैंपल जांचे गए।

इनमें से 8 सैंपल मानकों के अनुसार और 43 सैंपल मानकों से कम पाए गए। मानकों से कम पाए गए सैंपलों में 10 से 40 प्रतिशत तक पानी की मात्रा पाई गई, जबकि एक सैंपल में सुक्रोज रसायन पाया गया। तोपखाना मोड़ स्थित जीनगर धर्मशाला में 29 सितंबर को लगाए गए शिविर के दौरान दूध के 35 सैंपलों की जांच की गई। इनमें से 4 सैंपल मानकों के अनुसार और 31 सैंपल मानकों से कम पाए गए। मानकों से कम पाए गए सैंपलों में 10 से 57 प्रतिशत तक पानी की मात्रा पाई गई। तवकली मोड़ में 30 सितंबर को लगाए गए शिविर में 38 सैंपलों की जांच की गई। इनमें से 2 सैंपल मानकों के अनुसार और 36 सैंपल मानकों से कम पाए गए। इन सैंपलों में भी 10 से 57 प्रतिशत तक पानी की मात्रा पाई गई।

मेहता ने कहा कि दूध हर परिवार के दैनिक आहार का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसकी गुणवत्ता के बारे में उपभोक्ताओं का जागरूक होना जरूरी है। डेयरी विकास विभाग के डिप्टी डायरेक्टर पटियाला दलबीर कुमार ने बताया कि इन शिविरों के दौरान उपभोक्ताओं को मौके पर ही दूध की गुणवत्ता संबंधी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि तीन दिनों के दौरान जांचे गए 124 सैंपलों में से 110 सैंपल मानकों से कम पाए गए। इस मौके डेयरी विकास इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह, इंस्पेक्टर लखमीर सिंह और इंस्पेक्टर उपिंदरजीत कौर ने अपनी ड्यूटी बखूबी निभाई।

गुरुग्राम के हर वार्ड में तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली व 50 सफाई कर्मचारी होेंगे तैनात
गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय मेहरा)। Gurugram News: नगर निगम गुरुग्राम सदन की गुरुवार को हुई सामान्य बैठक में सफाई से संबंधित अहम निर्णय लिया गया। संसाधनों और सफाई कर्मचारियों की कमी से सफाई व्यवस्था बाधित ना हो, इसके लिए हर वार्ड में तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली व 50 सफाईकर्मियों की तैनाती का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठ की अध्यक्षता मेयर राजरानी मल्होत्रा ने की। साथ ही इस बैठक में वार्ड-27 के पार्षद आशीष गुप्ता को सर्वसम्मति से निर्विरोध वित्त एवं संविदा समिति (एफएंडसीसी) का सदस्य चयनित किया गया।

बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था, सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने, सीवरेज व्यवस्था को मजबूत करने तथा निगम की संपत्तियों के संरक्षण से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सदन ने इन प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित करते हुए शहर की नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया। प्रत्येक वार्ड में तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली और 50 सफाई कर्मचारियों की तैनाती के निर्णय के बाद धरातल पर काम शुरू होने के बाद सफाई व्यवस्था सुधरने की उम्मीद है। इससे वार्ड स्तर पर सफाई कार्यों के लिए उपलब्ध संसाधनों और मानवबल में वृद्धि होगी।

272 एकड़ जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्णय

बैठक में वार्ड-21 के अंतर्गत 272 एकड़ जमीन की डिमार्केशन कराने का निर्णय लिया गया। डिमार्केशन के बाद जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाने तथा भूमि को नगर निगम के अधिपत्य में लेने की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही संबंधित भूमि की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए चारदीवारी का निर्माण कराने का भी निर्णय लिया गया।

सीवरेज व्यवस्था के लिए जैटिंग व सुपर सकर मशीनें

शहर की सीवरेज व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए सदन में प्रत्येक दो वार्डों पर एक सुपर सकर मशीन और प्रति वार्ड एक जैटिंग मशीन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। इन मशीनों की उपलब्धता से सीवर लाइनों की सफाई, गाद एवं अवरोध हटाने तथा सीवरेज संबंधी समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी। स्थानीय स्तर पर मशीनरी उपलब्ध होने से आवश्यकता पडऩे पर संबंधित क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई भी की जा सकेगी। मेयर राजरानी मल्होत्रा ने कहा कि नगर निगम का मुख्य उद्देश्य गुरुग्राम के नागरिकों को बेहतर एवं समयबद्ध मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रत्येक वार्ड में अतिरिक्त संसाधन एवं सफाई कर्मचारियों की तैनाती महत्वपूर्ण कदम है। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि नगर निगम द्वारा सफाई, सीवरेज और सार्वजनिक भूमि से जुड़े कार्यों को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। बैठक में सीनियर डिप्टी मेयर धर्मबीर भांगरोला, डिप्टी मेयर अनूप सिंह, निगमायुक्त प्रदीप दहिया, निगम अधिकारीगण एवं पार्षदगण उपस्थित रहे।

Bulldozer Action: चार एकड़ में अवैध निर्माणों पर चला पीला पंजा
भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani News: जिला नगर योजनाकार कार्यालय द्वारा जिले के शहरी क्षेत्र में अवैध कॉलोनी एवं निमार्णों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान मौजा कोट में भिवानी-दादरी बाईपास के पास स्थित लगभग चार एकड़ में फैली अवैध कॉलोनी में सात चार दीवारियों, सीमेंट की बाहरी चारदीवारी और एक निर्माण को तोड़ा गया। जिला नगर योजनाकार जयदीप खरब ने बताया कि डीसी साहिल गुप्ता के निदेर्शाानुसार नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट भुमि संरक्षण अधिकारी मुकेश कुमार यादव, थाना प्रबंधक औद्योगिक क्षेत्र

भिवानी तथा हरियाणा स्टेट एनफोर्समेंट ब्यूरो थाना भिवानी के सहयोग से की गई। जिला नगर योजनाकार ने आमजन से अपील की है कि वे अवैध कॉलोनियों में प्लॉट या मकान न खरीदें और न ही अनधिकृत कॉलोनियों में प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में आएं। शहरी क्षेत्र, निर्धारित क्षेत्र और अनुसूचित सडकों के आसपास किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य करने से पहले संबंधित विभाग से आवश्यक अनुमति अवश्य लें।

Janta inter College: जनता इंटर कॉलेज में सुरक्षा बलों में तैनात पुरातन छात्रों को किया गया सम्मानित
भोपा (सच कहूँ न्यूज़)। Bhopa News: जनता इंटर कॉलेज भोपा में विभिन्न सुरक्षा बलों में तैनात पुरातन छात्रों को भव्य कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर सुरक्षा बलों के जवानों ने प्रधानाचार्य कार्यालय के लिए स्टार एलुमनी कोष से 10 स्पेशल कुर्सियां भेंट की।जिसकी सभी ने मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए विद्यालय की उत्तरोत्तर प्रगति के लिए सुरक्षा बलों के जवानों से समय-समय पर सहयोग व सुझाव देने की अपील की।बृहस्पतिवार को विद्यालय सभागार में आयोजित विभिन्न सुरक्षा बलों में तैनात पुरातन छात्रों के भव्य सम्मान समारोह कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार जी ने कहा कि हमें अपने सभी पुरातन छात्रों पर गर्व है।

विद्यालय के सर्वांगीण विकास में पुरातन छात्र महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। सुरक्षा बलों के जवान वर्तमान समय में विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को कैरियर काउंसलिंग के द्वारा सुरक्षा बलों में भर्ती होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जिसके सकारात्मक परिणाम मिल रहें हैं।इससे पूर्व एनसीसी ऑफिसर कैप्टन रमन सिंह जी ने विभिन्न सुरक्षा बलों के जवानों धीरज राठी भारतीय सेना,राजकुमार राठी दिल्ली पुलिस,रोहित गुलिया यूपी पुलिस, आलोक राठी भारतीय सेना साइबर ग्रुप,अमृत सहरावत, सीआईएसएफ,अरूण सहरावत सीआईएसएफ, अंकित राठी दिल्ली पुलिस, अमित अहलावत यूपी पुलिस, अंकुर राठी यूपी पुलिस,शुभम कुमार सीआरपीएफ, जनता हाई ग्राम स्कूल सोसायटी के सदस्य नवीन कुमार आदि को माल्यार्पण, पटका पहनाकर व ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शुकतीर्थ की संचालिका प्रवेश दीदी को पुष्टगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में धीरज राठी, रोहित गुलिया, आलोक राठी, चीफ प्रॉक्टर संजीव राठी,कृषि प्रवक्ता अभिषेक चौधरी ने भी विचार व्यक्त किए। एनसीसी कैडेट्स ने सलामी देते हुए अतिथियों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जनता हाई ग्राम स्कूल सोसायटी के सम्मानित सदस्य प्रवेंद्र राठी व संचालन चीफ प्रॉक्टर संजीव राठी व मेजर अरविंद कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षक लोकेन्द्र कुमार,चांदबीर सिंह,अर्जून ठाकुर, जितेन्द्र कुमार सहित समस्त विद्यालय स्टाफ का सहयोग रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अतिथियों व आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Smart Card: टिब्बी में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस व RSRTC का 63वां स्थापना दिवस, 48 लाभार्थियों को मिले स्मार्ट कार्ड
टिब्बी (सच कहूँ न्यूज़)। Tibbi News: टिब्बी उपखंड अधिकारी बाबूलाल रेगर एवं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) हनुमानगढ़ के मुख्य प्रबंधक हामिद अली के मार्गदर्शन में स्थानीय नगरपालिका परिसर में गुरुवार को"अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस" तथा "राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के 63वें स्थापना दिवस" के अवसर पर एक भव्य वृद्धजन सम्मान, दिव्यांग उपकरण वितरण एवं रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड वितरण शिविर का आयोजन किया गया।

शाम पांच बजे मिली जानकारी के मुताबिक नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी सुनील कुमार सैनी की अध्यक्षता में आयोजित इस बहुउद्देशीय शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से मौके पर ही जोड़ना तथा उनका सम्मान करना था। शिविर के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति टिब्बी के संयुक्त तत्वावधान में चलने-फिरने में असक्षम स्थानीय दिव्यांग मंगासिंह को सहायक उपकरण के रूप में ट्राई-साइकिल प्रदान की गई। ट्राई-साइकिल पाकर दिव्यांग के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

वहीं, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम हनुमानगढ़ के सौजन्य से वृद्धजनों, वरिष्ठ नागरिकों एवं अन्य पात्र श्रेणियों के 48 लाभार्थियों को मौके पर ही रोडवेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड वितरित किए गए। इसके अलावा योजना का लाभ लेने से वंचित रह गए 40 पात्र आवेदकों की कागजी कार्यवाही मौके पर ही पूरी करवाकर उनके आवेदन पत्र निगम की पास शाखा को प्रेषित किए गए, ताकि जल्द ही उन्हें भी स्मार्ट कार्ड जारी किए जा सकें।

स्वास्थ्य सेवाओं के क्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग हनुमानगढ़ के सहयोग से विभिन्न श्रेणियों के 08 दिव्यांगजनों को यूडीआईडी (UDID) कार्ड सौंपे गए। साथ ही, दिव्यांग मेडिकल प्रमाण-पत्र से वंचित 15 दिव्यांगों को चिन्हित किया गया, जिनकी आगामी दिनों में जिला चिकित्सालय हनुमानगढ़ टाउन की मेडिकल टीम द्वारा आवश्यक जांच पूरी करवाकर मेडिकल प्रमाण-पत्र जारी करवाए जाएंगे।

कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण ने बुजुर्गों की सेवा को मानव धर्म और "नर सेवा ही नारायण सेवा" बताते हुए सभी को इस पुनीत कार्य में योगदान देने का आह्वान किया। नगरपालिका अध्यक्ष देवीलाल महेरड़ा, अधिशाषी अधिकारी सुनील कुमार सैनी, अतिरिक्त विकास अधिकारी जसवीर सिंह एवं सहायक अभियंता गोपीकृष्ण दाधीच सहित अतिथियों ने वृद्धजनों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया और युवाओं को अपने माता-पिता व बुजुर्गों के बताए मार्ग पर चलने की सलाह दी।

इस अवसर पर पार्षद पत्रकार प्रभु राम,सुशील गोदारा, हरदीप सिंह, संजय, राजेंद्र, गोरीशंकर, ताल्लुका विधिक सेवा समिति अधिकार मित्र जगदीश डूडी, वरिष्ठ सहायक हरबंस कुमार, सुमित्रा, कर्मचारी रामकुमार, गोवर्धन सहित नगरपालिका स्टाफ और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

74.60 लाख की स्मैक बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से कुल 373 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पकड़ी गई स्मैक की अनुमानित कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 74.60 लाख रुपये बताई गई है। पकड़े गए आरोपियों का पुलिस ने चालान कर दिया है।

डीआईजी सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में परिक्षेत्र के अंतर्गत मादक पदार्थों, नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान 'ऑपरेशन सवेरा: नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर' संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को एसपी शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम व पता फाजिल व अखलाक निवासीगण ग्राम अलीपुर बताए। आरोपी फाजिल के कब्जे से 123 ग्राम व अखलाक के कब्जे से 250 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पकड़ी गई स्मैक की अनुमानित कीमत 74.60 लाख रुपये बताई गई है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की सम्बंधित धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके उनका चालान कर दिया है।

किसानों के नलकूपों पर हुई चोरी का राजफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कैराना पुलिस ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए जनपद के विभिन्न स्थानों पर किसानों के नलकूपों से हुई चोरी की घटनाओं का अनावरण करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से तमंचा-कारतूस, छुरी, बाइक, प्लास व 17.25 किलोग्राम जला हुआ बिजली केबिल बरामद हुआ है। आरोपियों को चालान करके जेल भेज दिया गया है।

एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विगत 22 सितंबर की रात्रि ग्राम बधुपुरा के जंगल में स्थित कसेरवा कलां निवासी शिवकुमार व मयंक चौधरी, प्रमोद एवं हरेन्द्र के नलकूपों से अज्ञात चोरों ने विद्युत केबल एवं कटआउट चोरी कर लिये थे। इसी प्रकार 29 सितंबर की रात्रि में गोगवान के जंगल में स्थित उवैश निवासी ग्राम गोगवान की ट्यूबवेल से भी बिजली केबल चोरी किया गया था। चोरी की दोनों घटनाओं के मुकदमें कोतवाली कैराना पर दर्ज किए गए थे। घटनाओं की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तारी हेतु कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया था।

इसी क्रम में गुरुवार को चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कैराना पुलिस ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए किसानों के नलकूपों पर हुई चोरी की घटनाओं का अनावरण करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से तमंचा-कारतूस, छुरी, मोटरसाइकिल, प्लास व 17.250 किलोग्राम जला हुआ बिजली केबल बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कोतवाली शामली व झिंझाना क्षेत्रों में स्थित नलकूपों से भी बिजली केबल चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है, जिनके मुकदमें शामली व झिंझाना थाने पर दर्ज है। पकड़े गए तीनों आरोपियों को पुलिस ने चालान करके जेल भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मुकदमें दर्ज है।

Apprentice Post: हरियाणा रोडवेज 44 अप्रेंटिस पदों पर मांगे आवेदन
भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। Haryana Roadways Apprentice: हरियाणा राज्य परिवहन भिवानी द्वारा विभिन्न ट्रेडों में अप्रेंटिस के 44 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भिवानी रोडवेज महाप्रबंधक दीपक कुंडू ने बताया कि लोहारू व तोशाम उपकेंद्रों में विभिन्न ट्रेडों के लिए 7 से 8 अक्टूबर तक आॅनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आॅनलाइन आवेदन पत्र की छायाप्रति, दसवीं कक्षा की अंकतालिका, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) तथा आईटीआई प्रमाणपत्र की छायाप्रति 9 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक कार्यालय में जमा करवानी होगी।

आवेदन पत्रों की छायाप्रति और दस्तावेजों की फोटो प्रतियां निर्धारित समय पर जमा करवाना अनिवार्य है। इसके बाद किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। दस्तावेजों की जांच के लिए सभी आवेदकों को 14 अक्टूबर 2026 को सुबह 9 बजे अपने मूल दस्तावेजों सहित कार्यशाला, भिवानी में पहुंचना होगा। उन्होंने बताया कि टर्नर का 01 पद, शीट मेटल का 01 पद, पेंटर का 1 पद, वेल्डर का 2 पद, कारपेंटर का 2 पद, फिटर के 12 पद, मैकेनिक डीजल के 8 पद, इलेक्ट्रीशियन के 9 पद तथा मोटर मैकेनिक व्हीकल के 8 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित तिथियों के अनुसार आवेदन करें और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर उपस्थित हों।

Stubble Burning: 97 ग्राम स्तरीय कमेटियां रखेंगी पराली जलाने पर नजर
हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। Hansi News: फसल अवशेष जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था मजबूत की है। एसडी महिला महाविद्यालय के सभागार में एडीसी लक्षित सरीन की अध्यक्षता में ग्राम स्तरीय टास्क फोर्स कमेटियों के अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक हुई। इसमें हांसी, नारनौंद और बास क्षेत्रों में पराली जलाने की रोकथाम के लिए की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की गई।

हांसी, नारनौंद और बास क्षेत्रों में कुल 97 निगरानी कमेटियां गठित की गई हैं। प्रत्येक कमेटी में पटवारी, ग्राम सचिव, पुलिस कर्मचारी और कृषि विभाग के कर्मचारी को शामिल किया गया है। कमेटियों को अपने क्षेत्रों में नियमित निगरानी करने और पराली जलाने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

एडीसी ने कहा कि निगरानी व्यवस्था केवल कागजों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि जमीनी स्तर पर प्रभावी दिखनी चाहिए। ड्यूटी में लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने किसानों को पराली जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण और मिट्टी की उर्वरा शक्ति पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जागरूक करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों से किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन की तकनीकों और उपलब्ध कृषि यंत्रों की जानकारी देने तथा गांव स्तर पर किसानों से निरंतर संपर्क बनाए रखने को कहा। बैठक में डीएसपी विनोद शंकर भारद्वाज सहित कृषि, राजस्व, विकास एवं पंचायत और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

कैराना ब्लॉक में सेवा सेतु शिविर का आयोजन, विभिन्न विभागों ने लगाई स्टाल
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित विकास खंड कार्यालय के प्रांगण में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाल लगाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। इस दौरान भाजपा नेता अनिल चौहान व कण्डेला मण्डलाध्यक्ष नेत्रपाल सिंह एडवोकेट मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे।

सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेशभर में ब्लॉक स्तर पर सेवा सेतु शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य आम जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही जगह पर उपलब्ध कराना है। शिविर में नागरिकों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही, मौके पर ही आवेदन की सुविधा मिल रही है। इसी क्रम में गुरुवार को ब्लॉक प्रांगण में आयोजित शिविर में स्वास्थ्य, कृषि, समाज कल्याण, पंचायती राज, आंगनबाड़ी, पशुपालन और रसद विभाग आदि के स्टाल लगाए गए, जिसमें पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन (विधवा, वृद्धा, दिव्यांग) और पीएम किसान सम्मान निधि से जुड़ी समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया।

बीडीओ कैराना रोहित शर्मा ने बताया कि यह बहुउद्देशीय अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 के बीच चलाया जा रहा है, जिसमें ब्लॉक स्तर पर शिविर आयोजित हो रहे है। गुरुवार को कैराना ब्लॉक प्रांगण में बहुउद्देश्यीय सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर आगामी पांच अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाल लगाकर सरकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया जाएगा। बीडीओ ने क्षेत्र के लोगो से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। इस अवसर पर एडीओ पंचायत राहुल पंवार, एडीओ समाज कल्याण ऋतु गुप्ता, एडीओ एग्रीकल्चर सतेंद्र सिंह, एडीओ आरडी राजीव कुमार तथा पंचायत सचिव निशांत बालियान, अंकित तोमर, सुशीला रानी, प्रवीण कुमार, विदुर पंवार आदि मौजूद रहे।

Free Bus Travel: सीएम का बड़ा ऐलान, महिलाओं के लिए 2 अक्टूबर से बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा
चेन्नई (एजेंसी)। Free Bus Travel News: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर महिलाओं के लिए विस्तारित वेट्री ट्रैवल स्कीम की शुरुआत करेंगे। योजना का उद्घाटन चेन्नई के कोयम्बेडु बस टर्मिनस में किया जाएगा।

इस पहल के तहत मुफ्त यात्रा की सुविधा अब सामान्य सरकारी सिटी बसों के अलावा एक्सप्रेस, एलएसएस और डीलक्स बसों में भी मिलेगी। इससे राज्यभर में महिलाओं और ट्रांसजेंडर लाभार्थियों के लिए सार्वजनिक परिवहन की सुविधा का दायरा बढ़ जाएगा।

मुफ्त बस यात्रा कार्यक्रम की शुरुआत पिछली डीएमके सरकार के दौरान की गई थी। मौजूदा सरकार ने इसका नाम बदलकर वेट्री ट्रैवल स्कीम कर दिया है और इसके दायरे में बसों की नई श्रेणियों को शामिल किया है।

विस्तारित योजना को लेकर दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, इसके दायरे में 12,692 सरकारी बसें आएंगी। इस योजना से रोजाना 84 लाख महिलाओं को लाभ मिलने और 16 लाख से अधिक एकतरफा यात्राएं होने की उम्मीद है।

योजना के विस्तार के बाद यह सवाल भी उठ रहा है कि यात्री बिना किराया दिए कितनी दूरी तक यात्रा कर सकेंगे। साथ ही क्या इस सुविधा का इस्तेमाल चेन्नई, कोयंबटूर और नागरकोइल जैसे शहरों के बीच यात्रा करने के लिए किया जा सकेगा?

उपलब्ध जानकारी से यह स्पष्ट नहीं है कि कोई यात्री रास्ते में अलग-अलग बसें बदलकर पूरी लंबी दूरी की यात्रा मुफ्त में कर सकता है या नहीं। किसी बस सेवा की कुल परिचालन दूरी और योजना के तहत मुफ्त यात्रा के लिए निर्धारित दूरी को अलग-अलग समझना जरूरी है।

दिए गए विवरण के मुताबिक, सरकारी एक्सप्रेस बसें आम तौर पर 30 से 100 किलोमीटर की दूरी तक चलती हैं। वहीं, एलएसएस बसें करीब 30 से 40 किलोमीटर और डीलक्स बसें लगभग 30 से 50 किलोमीटर की दूरी तय करती हैं।

योजना के विस्तार के संबंध में जिन रूटों का उल्लेख किया गया है, उनमें तिरुचि-दिंडीगुल, तंजावुर-नागपट्टिनम, तंजावुर-वेलंकन्नी, तिंडीवनम-विल्लुपुरम, वृद्धाचलम-तिरुचि, कोयंबटूर-पलानी, पलानी-दिंडीगुल, कोयंबटूर-इरोड, इरोड-सलेम और मदुरै-विरुधुनगर शामिल हैं।

रिपोर्ट में चेन्नई को चेंगलपट्टू, तिंडीवनम, विल्लुपुरम, वृद्धाचलम, तिरुचि, दिंडीगुल, मदुरै, विरुधुनगर, कोविलपट्टी, तिरुनेलवेली, नागरकोइल और कन्याकुमारी से जोड़ने वाली बस सेवाओं की संभावित श्रृंखला का भी जिक्र किया गया है।

हालांकि, केवल इन रूटों की जानकारी से यह पुष्टि नहीं होती कि पूरी यात्रा मुफ्त होगी या इस दौरान यात्री को कितनी बार बस बदलनी पड़ेगी।

इसलिए योजना शुरू होने के बाद यात्रा की योजना बनाने वाले यात्रियों के लिए किन बस सेवाओं में मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी, यात्रा की सीमा क्या होगी और टिकट की व्यवस्था कैसे काम करेगी, इसकी स्पष्ट जानकारी महत्वपूर्ण होगी।

अपने स्थानीय क्षेत्र से बाहर जाने वाली महिलाओं को भी रूट से जुड़ी जानकारी की जरूरत होगी, ताकि वे यह पता लगा सकें कि उनकी यात्रा का कौन-सा हिस्सा मुफ्त बस यात्रा योजना के दायरे में आएगा।

इस योजना के विस्तार का उद्देश्य ज्यादा सरकारी बस सेवाओं को लाभार्थियों के लिए सुलभ बनाना है। यह सामान्य सिटी बसों में पहले से उपलब्ध मुफ्त यात्रा सुविधा का विस्तार है।

Paddy Procurement: छछरौली अनाज मंडी में धान खरीद का विधिवत शुभारंभ: इलेक्ट्रॉनिक कांटों से होगी तुलाई, नए मीटर से नमी की जांच
छछरौली (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Chhachhrauli News: अनाज मंडी छछरौली में धान खरीद सीजन का विधिवत शुभारंभ हुआ। खरीद प्रक्रिया की शुरुआत के दौरान छछरौली एसडीएम जसपाल सिंह गिल, मार्केट कमेटी के चेयरमैन कैलाश शर्मा, वाइस चेयरमैन योगेश अग्रवाल, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) कार्तिक चौहान तथा मार्केट कमेटी के सचिव अनिल पुरषार्थी मुख्य रूप से मौजूद रहे। अधिकारियों ने मंडी में पहुंची धान की ढेरियों का इलेक्ट्रॉनिक मीटर के माध्यम से मॉइस्चर (नमी) चेक कर खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया।

सूखा व साफ धान लेकर आएं किसान, तुरंत होगी खरीद

एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने निरीक्षण के दौरान संतोष जताते हुए कहा कि मंडी में किसान जो धान लेकर आ रहे हैं, उसमें नमी की मात्रा पहले से ही काफी कम है, जो एक अच्छी बात है। उन्होंने क्षेत्र के किसानों से आह्वान किया कि वे अपनी जीरी (धान) को अच्छी तरह सुखाकर व साफ करके ही मंडी में लाएं। इससे किसानों का समय बचेगा और फसल मंडी में पहुंचते ही पहली बोली में बिक सकेगी।

पारदर्शिता के लिए इलेक्ट्रॉनिक मीटर और नए कांटे

प्रशासन द्वारा खरीद प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और सटीक रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। एसडीएम ने बताया कि नमी जांचने के लिए नए इलेक्ट्रॉनिक मॉइस्चर मीटर खरीदे गए हैं, ताकि रिपोर्ट में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे। इसके साथ ही पूरी मंडी में धान की तुलाई इलेक्ट्रॉनिक कांटों से कराई जा रही है, जिससे किसानों को तौल में कोई असुविधा या संशय न रहे।

मंडी की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, किसानों से की बातचीत

अधिकारियों ने मंडी परिसर में किसानों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं—पेयजल, रोशनी व बैठने की व्यवस्था का निरीक्षण किया। एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने मौके पर उपस्थित किसानों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और भरोसा दिलाया कि खरीद प्रक्रिया के दौरान किसी भी किसान को परेशानी नहीं आने दी जाएगी; सभी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, फूड सप्लाई इंस्पेक्टर सुखचैन, मंडीका सुपरवाइजर धीरज कुमार, ऑक्शन रिकॉर्डर चंद्रभान, समेत सहित मंडी के कई आढ़ती व किसान उपस्थित रहे।

शहर अपना है, सफाई रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी - विधायक कादियान
सोनीपत (सच कहूँ न्यूज़)। Sonipat News: गांधी जयंती के अवसर पर  स्वच्छ गन्नौर-स्वस्थ गन्नौर अभियान के तहत गढ़ी केसरी स्थित मुक्ति धाम में करीब 3 घंटे तक सफाई अभियान चलाया गया। क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र कादियान के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों, नगरपालिका सफाई कर्मचारियों और आमजन ने मुक्तिधाम की सफाई की। इस दौरान परिसर में जमा कचरा और गंदगी हटाई गई। विधायक ने नपा सचिव को मुक्तिधाम में बड़े पेड़ों के चारों ओर बेहतर चबूतरे बनवाने और लाइट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सफाई अभियान के बाद विधायक ने सफाईकर्मियों और अभियान में शामिल लोगों के साथ जलपान किया। इसके बाद वे अपने निजी कार्यालय पहुंचे, जहां लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को फोन कर समाधान के निर्देश दिए।

विधायक बनने के पहले दिन ही लिया था स्वच्छता का संकल्प

देवेंद्र कादियान ने कहा कि विधायक बनने के पहले दिन से ही उन्होंने झाड़ू उठाकर गन्नौर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया था। इसी क्रम में हर महीने नपा सफाई कर्मियों, जनप्रतिनिधियों और आमजन के साथ शहर या आसपास के किसी स्थान को चिन्हित कर सफाई अभियान चलाया जाता है। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती पर मुक्तिधाम में सफाई की जरूरत थी, इसलिए इस स्थान को अभियान के लिए चुना गया।

वहीं, गढ़ी केसरी निवासी कृष्ण त्यागी, नितिन त्यागी, अमित त्यागी, नितिन कौशिक, सुनील पटवारी ने विधायक का आभार जताते हुए बताया कि मुक्तिधाम में काफी समय से गंदगी थी। सफाई होने से लोगों को राहत मिलेगी। इस अवसर पर नपा सचिव प्रदीप खर्ब, ब्लॉक समिति अध्यक्ष अनिल कुमार, पूर्व नपाध्यक्ष ईश्वर कश्यप, पार्षद दिनेश अदलखा, वरुण जैन, विकास शर्मा, अजय सरोहा, टिंकू प्रधान, शमशेर सैनी, अंकित मल्होत्रा, नेत्रपाल रापरिया, शिवराज त्यागी, नैसी, नवीन कुमार, श्याम, रामचंद्र, तरुण चुघ आदि मौजूद रहे।

Haryana BJP News: हरियाणा में सतीश पूनिया समेत अन्य नेताओं को विदाई, हुआ संगठनात्मक बदलाव
Haryana BJP News: पंचकूला, (सच कहूँ/एजेंसी)। हरियाणा भाजपा में संगठनात्मक जिम्मेदारियों में बदलाव के बीच पंचकूला स्थित पार्टी कार्यालय में विदाई एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निवर्तमान प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, पूर्व सह-प्रभारी सुरेंद्र नागर और पूर्व संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा को विदाई दी गई।

वहीं, नए संगठन महामंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभालने वाले पवन राणा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। हालिया बदलाव के तहत पवन राणा को हरियाणा का संगठन महामंत्री बनाया गया है, जबकि फणीन्द्रनाथ शर्मा को उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। समारोह में निवर्तमान पदाधिकारियों के कार्यकाल के दौरान संगठन से जुड़े कार्यों को याद करते हुए उनका अभिनंदन किया गया।

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा ने सतीश पूनिया, सुरेंद्र नागर और फणीन्द्रनाथ शर्मा के कार्यकाल को लेकर कहा कि तीनों नेताओं ने संगठनात्मक स्तर पर काम किया और कार्यकर्ताओं के बीच सक्रिय रहे। उन्होंने सतीश पूनिया को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं भी दीं। ढांडा ने अपने बयान में पंजाब की राजनीतिक स्थिति को लेकर भी अपनी पार्टी का दृष्टिकोण रखा और वहां भाजपा के लिए संभावनाओं की बात कही। उन्होंने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर भी टिप्पणी की। ये उनके राजनीतिक बयान हैं।

रणबीर गंगवा ने संगठनात्मक बदलाव को बताया प्रक्रिया का हिस्सा

हरियाणा के मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि भाजपा में समय-समय पर संगठनात्मक स्तर पर जिम्मेदारियां बदली जाती हैं। उन्होंने सतीश पूनिया, सुरेंद्र नागर और फणीन्द्रनाथ शर्मा के हरियाणा में संगठन से जुड़े कार्यों का उल्लेख किया। गंगवा ने सतीश पूनिया को पंजाब की जिम्मेदारी मिलने का जिक्र करते हुए उनके संगठनात्मक अनुभव की बात कही। उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार सतीश पूनिया को पंजाब के साथ जम्मू-कश्मीर की जिम्मेदारी भी दी गई है।

संगठनात्मक बदलाव के तहत पवन राणा को हरियाणा भाजपा का नया संगठन महामंत्री बनाया गया है। इससे पहले वह दिल्ली भाजपा में संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। नए दायित्व के बाद हरियाणा में संगठन के स्तर पर उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी। पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में पुराने पदाधिकारियों को विदाई देने के साथ नए संगठन महामंत्री का स्वागत किया गया। इस बदलाव के साथ हरियाणा भाजपा में संगठनात्मक जिम्मेदारियों का नया चरण शुरू हुआ है।

राजकीय महाविद्यालय, पीपली में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: राजकीय महाविद्यालय, पीपली में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. तराना नेगी द्वारा किया गया।

दो दिवसीय प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे

महिला वर्ग की 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ में अनुष्का ने प्रथम, खुशी ने द्वितीय एवं संविता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में तानिया ने प्रथम, रीमा ने द्वितीय एवं प्रमिला ने तृतीय स्थान पर रही। लंबी कूद  में तानिया ने प्रथम, प्रमिला ने द्वितीय एवं योगिता तृतीय स्थान पर रही। ऊँची कूद में तानिया ने प्रथम, प्रमिला ने द्वितीय एवं कुसुमलता तृतीय स्थान पर रही। पुरुष वर्ग की 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ में बी.ए. प्रथम वर्ष के छात्र दीपांशु ने प्रथम, मनदीप ने द्वितीय एवं एम.ए. के छात्र दीपांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में दीपक ने प्रथम, मोहित ने द्वितीय एवं शुभम तृतीय स्थान पर रहे।

1500 मीटर दौड़ में मोहित ने प्रथम, दीपक ने द्वितीय एवं प्रिंस तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में दीपांशु ने प्रथम, दीपांशु ने द्वितीय एवं आयुष तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में अक्षय ने प्रथम, दीपांशु ने द्वितीय एवं शुभम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  पुरुष वर्ग में बी.ए. प्रथम वर्ष के छात्र दीपांशु को तथा महिला वर्ग में बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा तानिया को बेस्ट एथलीट घोषित किया गया। प्रतियोगिता के समापन पर पारितोषिक वितरण प्राचार्या डॉ. तराना नेगी द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. योगेश बाजवान,  विनोद मलिक,  प्रदीप कुमार, जगबीर, डॉ. विक्रम, डॉ. मनदीप, नीरा, डॉ. रजनीश, डॉ. रेखा, डॉ. बीना, मधुलता, डॉ. संगीता, डॉ. अनिता, सुमन, प्रीति, रेनू मलिक, राजेश दलाल, संदीप, श्री बलराम, रवि, सुधीर, पवन, जितेंद्र व निखिल सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

India vs Pakistan Hockey: पाकिस्तान को एशियन गेम्स हॉकी में टीम इंडिया ने चटाई धूल
India vs Pakistan Hockey: काकामिगहारा, (सच कहूँ/एजेंसी)। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रोमांच से भरपूर सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4-3 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मुकाबले में एक समय भारत ने तीन गोल की बढ़त बना ली थी, लेकिन पाकिस्तान ने शानदार वापसी करते हुए स्कोर बराबर कर दिया। मैच के अंतिम पलों में अभिषेक के निर्णायक गोल ने भारत की जीत पक्की कर दी। इस जीत के साथ मौजूदा चैंपियन भारत ने टूर्नामेंट में एक और पदक सुनिश्चित कर लिया है। अब टीम की नजरें स्वर्ण पदक पर हैं।

मुकाबले की शुरुआत से ही भारतीय खिलाड़ियों ने आक्रामक हॉकी का प्रदर्शन किया। पांचवें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे हरमनप्रीत सिंह ने गोल में बदलते हुए टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।हरमनप्रीत यहीं नहीं रुके। 13वें मिनट में मिले एक और पेनल्टी कॉर्नर को उन्होंने शानदार तरीके से गोल में तब्दील कर दिया। इसके साथ भारत की बढ़त 2-0 हो गई और टीम ने पहले चरण में पाकिस्तान पर दबाव बनाए रखा।

सुखजीत ने भारत को 3-0 से आगे किया

दूसरे क्वार्टर में भारत ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली। 23वें मिनट में सुखजीत सिंह ने गोल दागकर स्कोर 3-0 कर दिया। इस गोल के लिए तैयार हुए मूव में मनप्रीत सिंह और शिलानंद लाकड़ा की भूमिका रही। ऐसा लग रहा था कि भारत आसानी से मुकाबला अपने नाम कर लेगा, लेकिन पाकिस्तान ने हाफ टाइम से पहले वापसी का रास्ता खोज लिया। 30वें मिनट में अबू महमूद ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर अंतर 3-1 कर दिया।

दूसरे हाफ में पाकिस्तान ने आक्रामक तेवर दिखाए। 45वें मिनट में हनान शाहिद ने गोल कर स्कोर को 3-2 कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम पर दबाव बढ़ता गया। आखिरी क्वार्टर की शुरुआत में पाकिस्तान ने बराबरी हासिल कर ली। राणा वहीद ने दाईं ओर से मिले मौके को गोल में बदलकर स्कोर 3-3 कर दिया। तीन गोल की बढ़त गंवाने के बाद भारत के सामने मुकाबला पेनल्टी शूटआउट तक जाने का खतरा पैदा हो गया था।

फाइनल में किससे भिड़ेगा भारत?

मुकाबला अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका था। जब मैच खत्म होने में कुछ ही सेकंड बचे थे, तभी अभिषेक ने भारत के लिए चौथा गोल कर दिया। इस गोल ने स्कोर 4-3 कर दिया और भारत ने रोमांचक मुकाबला अपने नाम कर लिया। अंतिम सीटी के साथ भारतीय खिलाड़ियों ने जीत का जश्न मनाया और टीम ने एशियन गेम्स के हॉकी फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। अब फाइनल में भारत का सामना दक्षिण कोरिया और मलेशिया के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। भारतीय टीम अब स्वर्ण पदक के लिए मैदान पर उतरेगी।

दो कारों में सवार होकर विवाहिता के घर घुसे ससुराल पक्ष के लोग, मारपीट का आरोप
हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। घर में जबरन घुसकर विवाहिता के साथ मारपीट करने, कुल्हाड़ी व लोहे की पाइप से हमला करने तथा जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास करने के आरोप में तलवाड़ा झील थाना पुलिस ने पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। विवाहिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने बीएनएस की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार गायत्री (30) पुत्री संतलाल सुथार निवासी वार्ड नंबर 7, खिनानियां तहसील टिब्बी ने अपने पिता संतलाल पुत्र ख्यालीराम सुथार के साथ थाने में रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट में गायत्री ने बताया कि उसकी शादी 30 मार्च 2023 को विकास कुमार पुत्र सहदेव सुथार निवासी रिसालिया खेड़ा, तहसील डबवाली जिला सिरसा, हरियाणा के साथ हुई थी। शादी के बाद से पति विकास कुमार, सास बिरमा देवी तथा ननद रेखा सहित अन्य लोगों की ओर से उसके साथ मारपीट की जाती थी।

करीब साढ़े तीन माह पहले मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया था, जिसके बाद से वह अपने पीहर खिनानियां में रह रही थी। 24 सितंबर को अपराह्न करीब 3.10 बजे उसका पति विकास कुमार, कोमल पत्नी अजय सिंह सुथार, विनोद कुमार निवासी, उसकी पत्नी सुमन सुथार निवासी रिसालिया खेड़ा तथा जसविंद्र सिंह हुड्डा निवासी हिसार, हरियाणा दो कारों में सवार होकर उसके घर पहुंचे। उक्त लोग जबरन उसके घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट करने लगे।

विकास कुमार ने घर में पड़ी कुल्हाड़ी उठा ली, जबकि सुमन ने लोहे की पाइप उठा ली। जसविंद्र सिंह हुड्डा ने स्वयं को पुलिसकर्मी बताते हुए पिस्तौल होने तथा जान से नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। शिकायत के अनुसार मारपीट के दौरान गायत्री के पिता संतलाल और उसकी मां ने बीच-बचाव किया। इसके बाद आरोपियों ने उसे जबरन उठाकर अपने साथ गाड़ी में ले जाने का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए, जिसके बाद आरोपी भविष्य में देख लेने की धमकी देते हुए अपनी गाड़ियों से वहां से चले गए। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच थाना प्रभारी उप निरीक्षक राजपाल सिंह कर रहे हैं।

Sirsa News: ‘कबाड़ से जुगाड़’ प्रदर्शनी में नन्हें हाथों की गढ़ी हुई सुंदर कलाकृतियां देख अतिथि भी हुए कायल
सरसा, (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। जिसे लोग कबाड़ समझकर फेंक देते हैं, उसे नन्हें हाथों ने अपनी कल्पनाशक्ति से खूबसूरत कलाकृतियों में बदल दिया। राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय चतरगढ़पट्टी में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत कबाड़ से जुगाड़ प्रदर्शनी लगाई गई। बाल वाटिका से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने बेकार वस्तुओं से तैयार आकर्षक मॉडल और कलाकृतियां प्रदर्शित कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया।

प्राचार्या कृष्णा देवी कड़वासरा के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शनी का भाजपा जिला अध्यक्ष यतींद्र सिंह एडवोकेट, क्लीन अर्थ प्रोजेक्ट के संचालक ललित जैन, द आर्यन स्कूल के निदेशक अनूप गर्ग और मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी पुरु रोहिल्ला, प्राइमरी स्कूल के हैडमास्टर बंसी लाल झोरड सहित अन्य अतिथियों ने अवलोकन किया। बच्चों ने तिलक और पुष्पगुच्छ से अतिथियों का स्वागत किया। कलाकृतियां देखकर अतिथियों ने बच्चों की कल्पनाशक्ति, अनुशासन और आत्मविश्वास की सराहना की।

यतींद्र सिंह ने कहा कि करीब 700 विद्यार्थियों वाले इस सरकारी स्कूल का वातावरण और बच्चों की प्रतिभा प्रभावित करने वाली है। उन्होंने स्कूल की उपलब्धियों को शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री के समक्ष रखने की बात कही। पुरु रोहिल्ला ने बच्चों को स्टार बताते हुए उनकी प्रतिभा की सराहना की और कुछ चुनिंदा कलाकृतियां प्रशासनिक अधिकारियों को दिखाने के लिए अपने साथ ले गए।

मुख्य शिक्षक बंसी लाल झोरड़ ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को मंच देना विद्यालय का उद्देश्य है। प्रदर्शनी ने संदेश दिया कि सही अवसर मिले तो सरकारी स्कूलों के बच्चे भी अपनी कल्पनाशक्ति से नई मिसाल कायम कर सकते हैं। इस अवसर पर सुमन कम्बोज, सोनिया कटारिया, विनिता कुमारी, रामनिवास, सुमन कुमारी, सुनीता देवी, सुमन लाम्बा, कविता शर्मा, विनय कुमारी, प्रीति बाला, संतोष सेठी, उर्मिला देवी, उषा रानी, संगीता मलिक, कोमल रानी, नीतू, वीणा आदि उपस्थित थे।

DSSSB Vacancy 2026: डीएसएसएसबी में 641 पदों पर निकली भर्ती, 6 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन; जानें योग्यता और पूरी डिटेल
नई दिल्ली (एजेंसी)। DSSSB Vacancy 2026: नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने विभिन्न विभागों में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट सहित विभिन्न 641 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

डीएसएसएसबी की ओर से जारी 641 रिक्तियों में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (जिला और सेशन कोर्ट) के 27, पर्सनल असिस्टेंट (जिला और सेशन कोर्ट) के 189, पर्सनल असिस्टेंट (जिला और सेशन कोर्ट-फैमिली कोर्ट) के 17, जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (जिला और सेशन कोर्ट) के 151, जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (जिला और सेशन कोर्ट-फैमिली कोर्ट) के 23, प्रोसेस सर्वर (जिला और सेशन कोर्ट) के 91, प्रोसेस सर्वर (जिला और सेशन कोर्ट-फैमिली कोर्ट) का 1, प्यून/ऑर्डरली/डाक प्यून (जिला और सेशन कोर्ट) के 139 और प्यून/ऑर्डरली/डाक प्यून (जिला और सेशन कोर्ट-फैमिली कोर्ट) के 3 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 6 अक्टूबर के दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 4 नवंबर तक तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि की रात 11 बजे तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से सीनियर पर्सनल असिस्टेंट, पर्सनल असिस्टेंट और जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट पदों के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ शॉर्टहैंड स्पीड 110 शब्द प्रति मिनट और टाइपिंग स्पीड 40 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। वहीं, प्रोसेस सर्वर और प्यून/ऑर्डरली/डाक प्यून पोस्ट के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन या उसके बराबर/हायर सेकेंडरी परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अतिरिक्त, प्रोसेस सर्वर के लिए वैलिड हल्का मोटर वाहन ड्राइविंग लाइसेंस और 2 वर्ष का बिना किसी दुर्घटना/उल्लंघन वाला ड्राइविंग अनुभव जरूरी है।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जून 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग, एमसीक्यू आधारित परीक्षा, वर्णनात्मक परीक्षा, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार 5,200 से 34,800 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को ग्रेड-पे 2,000 से 4,800 रुपए के बीच प्रति माह दिए जाएंगे।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 100 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी (बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति) और पूर्व-सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।

Body Donation: ब्लॉक सादिक की सचखंडवासी माता जसवीर कौर इन्सां पार्थिव देह के साथ साथ आंखें भी कर गईं दान
सादिक, (सच कहूँ/हरदीप सादिक)। मानवता की भलाई और मेडिकल शोध को समर्पित डेरा सच्चा सौदा की ओर से चलाई जा रही शरीरदान मुहिम के तहत गाँव चक्क साहू निवासी माता जसवीर कौर इन्सां पत्नी बलदेव सिंह इन्सां (85) के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए दान किया गया। माता जसवीर कौर इन्सां का पार्थिव शरीर वर्ल्ड कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च, झज्जर (हरियाणा) में मेडिकल शोध और विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए भेजा गया। इसे गांव चक्क साहू से दूसरा और ब्लॉक सादिक से 22वां शरीरदान बताया गया है।  इस मौके पर परिवार के सदस्यों, डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों और ग्रामीणों ने माता जसवीर कौर इन्सां के इस महान प्रयास को श्रद्धांजलि अर्पित की।

माता जसवीर कौर इन्सां के बेटे और पूर्व सरपंच जसदेव पाल सिंह इन्सां ने बताया कि उनका परिवार लंबे समय से डेरा सच्चा सौदा से जुड़ा हुआ है और माता जी ने अपने जीवनकाल में मानवता भलाई के कार्यों में भी सेवा की। उन्होंने बताया कि माता जी ने अपनी आंखें दान करने का संकल्प भी लिया हुआ था और परिवार की ओर से उनकी इच्छा के अनुसार यह सेवा निभाई गई।

इस मौके पर पूर्व सरपंच अवतार सिंह ने कहा कि मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में मिल जाता है, लेकिन यदि यह शरीर मेडिकल शोध के लिए दान किया जाए तो इसके माध्यम से भविष्य के डॉक्टरों और मेडिकल क्षेत्र में शोध करने वालों को बहुत कुछ सीखने का अवसर मिल सकता है। उन्होंने कहा कि यह मानवता की भलाई के लिए बेहद सराहनीय कदम है और हर व्यक्ति को ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान देना चाहिए।

सच्चे नम्र सेवादार गुरसेवक सिंह इन्सां ने बताया कि मेडिकल शोध के लिए मानव शरीरों की जरूरत होती है, जिसके माध्यम से विभिन्न बीमारियों के संबंध में शोध किया जाता है। उन्होंने कहा कि माता जसवीर कौर इन्सां के परिवार की ओर से किया गया शरीरदान समाज और मेडिकल क्षेत्र की भलाई के लिए महत्वपूर्ण योगदान है। ब्लॉक प्रेमी सेवादार जसकरण सिंह इन्सां ने बताया कि माता जसवीर कौर इन्सां का पूरा परिवार कई दशकों से डेरा सच्चा सौदा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक सादिक से यह 22वां शरीरदान है, जबकि गाँव चक्क साहू से दूसरा शरीरदान किया गया है। उनके अनुसार ऐसे प्रयास मेडिकल क्षेत्र में नई खोजों और बीमारियों को समझने में सहायक साबित हो सकते हैं।

इस मौके पर परिवार के सदस्यों के अलावा डेरा सच्चा सौदा के सच्चे नम्र सेवादार एडवोकेट प्रेमी बसंत सिंह इन्सां, प्रेमी गुरसेवक सिंह इन्सां, प्रेमी लछमण सिंह इन्सां, प्रेमी लखविंदर सिंह इन्सां, ब्लॉक प्रेमी सेवादार जसकरण सिंह इन्सां और बड़ी संख्या में साध-संगत व ग्रामीण उपस्थित थे।

इंदिरापुरम में मुठभेड़ के बाद स्नैचर गिरफ्तार
गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के थाना  इंदिरापुरम पुलिस ने बुधवार को 5/6 पुलिया रोड पर चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद एक स्नैचर को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया। उसके कब्जे से चोरी की टीवीएस रेडॉन मोटरसाइकिल, 315 बोर का तमंचा, एक खोखा व एक जिंदा कारतूस तथा पीली धातु का टुकड़ा बरामद हुआ है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने मीडिया को बताया कि 30 सितंबर को 5/6 पुलिया रोड पर संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी।

इसी दौरान कनावनी पुलिया की ओर से बाइक सवार एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसने बाइक पीछे मोड़कर भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी घायल हो गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुनासिर उर्फ मुनाजिर (23), निवासी गरिमा गार्डन, साहिबाबाद बताया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने दिल्ली-एनसीआर और गाजियाबाद में स्कूटी व बाइक बदल-बदलकर चेन और मोबाइल स्नैचिंग की घटनाएं करने की बात स्वीकार की है। उसने करीब दो सप्ताह पहले इंदिरापुरम क्षेत्र में भी चेन स्नैचिंग की घटना करना बताया।

एक दर्जन से अधिक मुकदमे

इंदिरापुरम थाना प्रभारी अजय चौधरी  के अनुसार आरोपी के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर में लूट, स्नैचिंग, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Auto Rickshaw News: ऑटो की फ्रंट सीट पर अतिरिक्त सीट लगाई तो होगा चालान, सीजर की कार्रवाई: वरुण सिंह
गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: राजधानी  दिल्ली  से सटे जनपद गाजियाबाद में  ऑटो रिक्शा चालकों और सवारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कमिश्नरेट गाजियाबाद की यातायात पुलिस ने 28 सितंबर से सात दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के पहले चरण में ऑटो चालकों को जागरूक किया जा रहा है कि फ्रंट सीट पर अतिरिक्त सीट लगाकर सवारियों को न बैठाएं। यातायात पुलिस के अनुसार इससे चालक और यात्रियों की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।

अपर पुलिस उपायुक्त यातायात वरुण कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के दूसरे चरण में प्रवर्तन की कार्रवाई की जाएगी। जागरूक किए जाने के बावजूद यदि किसी ऑटो में फ्रंट सीट पर अतिरिक्त सीट लगी मिली तो संबंधित चालक के खिलाफ चालान के साथ वाहन सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान के शुरुआती चार दिनों में यातायात पुलिस ने करीब 2000 ऑटो रिक्शा से अतिरिक्त सीटें हटवाई हैं। यातायात पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Rajasthan Roadways News: पीपलू, मालपुरा, टोडारायसिंह, फागी एवं अजमेर क्षेत्र में वर्षभर सुरक्षित एवं सुगम आवागमन होगा सुनिश्चित
Rajasthan Roadways News: जयपुर, (सच कहूँ न्यूज़)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य में सड़क परिवहन को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में बनास नदी के गहलोद में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा 134 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से राजस्थान के सबसे लम्बे हाई-लेवल ब्रिज का निर्माण किया गया है। जनसुविधाओं की दृष्टि से यह क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन साबित होगा।

सीआरआईएफ के माध्यम से निर्मित यह गहलोद हाई-लेवल ब्रिज इंजीनियरिंग गुणवत्ता, आपदा-रोधी कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय विकास का उत्कृष्ट उदाहरण है। यह हाई-लेवल ब्रिज 3.34 कि.मी. लम्बाई में बनाया गया है। इस ब्रिज में 2 कि.मी. का मुख्य पुल तथा 1.34 कि.मी. का एप्रोच बनाया गया है। करीब 243 टन भार क्षमता के इस पुल के मुख्य भाग में 40 मीटर के 50 स्पान बनाए गए हैं।

इस पुल की लोड टेस्टिंग 5 चरणों में सफलतापूर्वक पूर्ण की जा चुकी है। टेस्टिंग के दौरान यातायात पूर्णतः बंद रखकर प्रत्येक घंटे डिफ्लेक्शन की निगरानी एवं भार हटाने के बाद संरचनात्मक रिकवरी का परीक्षण किया गया। इसमें रिकवरी 92 प्रतिशत रही, जबकि 85 प्रतिशत या अधिक रिकवरी संतोषजनक मानी जाती है।

उल्लेखनीय है कि बारिश के दौरान पुराना रपटा जलमग्न तथा क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र का संपर्क बाधित हो जाता था और टोंक जाने के लिए 30 से 40 कि.मी. अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती थी। अब नए हाई-लेवल ब्रिज से पीपलू, मालपुरा, टोडारायसिंह, फागी एवं अजमेर क्षेत्र में वर्षभर सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित होगा।

Rajasthan Railway News: स्वच्छता पखवाड़ा में रेलवे स्टेशन पर श्रमदान कर अधिकारियों ने दिया स्वच्छता का संदेश
Rajasthan Railway News: जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। उत्तर पश्चिम रेलवे  जयपुर मंडल में “स्वच्छता ही सेवा"  स्वच्छता पखवाड़ा-2026” के अंतर्गत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न स्वच्छता एवं जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष अभियान का प्रमुख संदेश “स्वच्छता में सहभाग; स्वच्छ भारत,विकसित भारत” है। अभियान के माध्यम से रेलवे स्टेशनों,रेलवे परिसरों,ट्रेनों, रेलवे कॉलोनियों,डिपो एवं अन्य स्थानों पर स्वच्छता को बढ़ावा देने के साथ-साथ यात्रियों,रेलकर्मियों एवं आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत गुरुवार दिनांक 1 अक्टूबर 2026 को महाप्रबंधक,उत्तर पश्चिम रेलवे पंकज शर्मा एवं मंडल रेल प्रबंधक,जयपुर रवि जैन ने मुख्यालय एवं मंडल के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ जयपुर रेलवे स्टेशन पर श्रमदान किया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्टेशन परिसर में स्वच्छता गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाई तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ रेलवे परिसर के निर्माण का संदेश दिया। कार्यक्रम में रेलकर्मियों ने सामूहिक रूप से श्रमदान करते हुए स्वच्छता को दैनिक कार्य संस्कृति का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

भूपेश यादव वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जयपुर ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी अभियान अथवा विशेष दिवस तक सीमित विषय नहीं है,बल्कि यह प्रत्येक व्यक्ति की दैनिक जिम्मेदारी है। रेलवे परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने में रेलकर्मियों के साथ यात्रियों और आमजन की सहभागिता भी अत्यंत महत्वपूर्ण है स्वच्छता ही सेवा अभियान के माध्यम से लोगों को कचरे का उचित निस्तारण,कचरा पृथक्करण,सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचने तथा सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सामूहिक सहभागिता से ही स्वच्छ,सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल रेलवे परिसर का निर्माण संभव है।

जयपुर मंडल में अभियान के प्रथम दिवस 17 सितंबर को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में स्वच्छता शपथ का आयोजन किया गया तथा स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। गणपति नगर रेलवे कॉलोनी में स्कूली बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिता एवं स्वच्छता जागरूकता रैली आयोजित की गई। जयपुर, रींगस, रेवाड़ी, बांदीकुई, अलवर, गांधीनगर जयपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर भी स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अभियान के दौरान “स्वच्छ पाठशाला एवं युवा सहभागिता” के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं युवाओं को स्वच्छता से जोड़ने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। रींगस,गांधीनगर, फुलेरा,रेवाड़ी सहित विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता जागरूकता रैलियां निकाली गईं। स्वच्छता रथ के माध्यम से लोको कॉलोनी,गणपति नगर,पानीपेच एवं कालवाड़ रेलवे कॉलोनियों में घर-घर जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

CTU एवं कचरा संवेदनशील स्थलों के रूपांतरण के अंतर्गत जयपुर, दौसा, रेवाड़ी, गांधीनगर, दुर्गापुरा, बांदीकुई, अलवर, रींगस एवं सीकर सहित विभिन्न स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाए गए। रेलवे स्टेशनों एवं परिसरों में प्लेटफॉर्म, ट्रैक, सर्कुलेटिंग एरिया, नालियों, शौचालयों एवं स्नानघरों की विशेष सफाई की गई। विभिन्न रेलवे परिसरों में कचरे के उचित पृथक्करण एवं निस्तारण के संबंध में भी जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं।

“स्वच्छ स्टेशन, स्वच्छ रेलगाड़ी एवं स्वच्छ जनसमुदाय” विषय के अंतर्गत चयनित ट्रेनों में विशेष स्वच्छ रेलगाड़ी अभियान चलाया गया। यात्रियों को स्वच्छता बनाए रखने,कचरा डस्टबिन में डालने तथा रेलवे परिसर में गंदगी नहीं फैलाने के लिए जागरूक किया गया। विभिन्न स्टेशनों पर स्वच्छता संवाद आयोजित कर चार प्रकार के कचरे के पृथक्करण तथा डस्टबिन के उचित उपयोग की जानकारी दी गई।

अभियान के दौरान “सिंगल यूज प्लास्टिक को ना कहें” विषय पर भी व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। रेवाड़ी,फुलेरा, रींगस,गांधीनगर,दुर्गापुरा एवं बांदीकुई सहित विभिन्न स्टेशनों पर जागरूकता रैलियां आयोजित की गईं। जयपुर स्टेशन पर PBCM मशीन के माध्यम से प्लास्टिक कचरा संग्रहण एवं उसके उचित निस्तारण के प्रति यात्रियों को जागरूक किया गया।

स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने के लिए खेल गतिविधियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। गणपति नगर रेलवे कॉलोनी में मेडिकल एवं नर्सिंग टीमों के मध्य क्रिकेट मैच के माध्यम से स्वच्छता एवं सहभागिता का संदेश दिया गया। जयपुर स्टेडियम में खेल गतिविधियों के माध्यम से भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाई गई।

“स्वच्छ पर्यटन एवं विरासत रेलवे स्थल” विषय के अंतर्गत जयपुर के विरासत रेलवे स्थलों,कोचिंग डिपो स्थित म्यूजियम कोच गैलरी तथा बांदीकुई के स्टीम इंजन एवं हेरिटेज चर्च के आसपास स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण गतिविधियां आयोजित की गईं। इसके साथ ही रेलवे अस्पतालों एवं सामुदायिक स्वच्छता परिसरों में भी विशेष सफाई एवं जागरूकता गतिविधियां की गईं।

“स्वच्छता से समृद्धि” की थीम के अंतर्गत रेलवे स्क्रैप के रचनात्मक उपयोग को प्रोत्साहित किया गया। वैगन डिपो फुलेरा में पुराने सिग्नलिंग उपकरण,कोच पार्ट्स एवं धातु स्क्रैप आदि का उपयोग कर उपयोगी एवं कलात्मक वस्तुएं तैयार की गईं। फुलेरा में रेलवे स्क्रैप से जेट एयरक्राफ्ट तथा जयपुर कोचिंग डिपो में आर्मी टैंक की कलाकृति तैयार कर “कबाड़ से जुगाड़/कबाड़ से कला” का संदेश दिया गया।

अभियान में सफाई मित्रों की सुरक्षा,सेवा एवं सम्मान को भी विशेष प्राथमिकता दी गई। विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर सफाई मित्रों को PPE किट वितरित किए गए। बांदीकुई एवं फुलेरा सहित विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए गए तथा जयपुर स्टेशन पर सफाई मित्रों के लिए कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित शिविर एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

1 अक्टूबर को आयोजित श्रमदान कार्यक्रम के साथ जयपुर स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक,स्काउट एवं गाइड द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली,सेल्फी प्वाइंट एवं अन्य जनभागीदारी गतिविधियों का आयोजन किया गया। “श्रमदान-एक घंटा,एक दिन, )एक साथ” अभियान के अंतर्गत जयपुर मंडल के 23 स्थानों पर सामूहिक श्रमदान किया गया। जयपुर स्टेशन पर मेगा श्रमदान के साथ मंडल के विभिन्न स्टेशनों,डिपो,रेलवे कॉलोनियों एवं अस्पतालों में भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सामूहिक श्रमदान किया गया।

जयपुर मंडल द्वारा स्वच्छता ही सेवा एवं स्वच्छता पखवाड़ा के माध्यम से स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि स्वच्छ रेलवे स्टेशन, स्वच्छ रेलगाड़ी और स्वच्छ रेलवे परिसर केवल रेलवे की जिम्मेदारी नहीं,बल्कि प्रत्येक यात्री,रेलकर्मी और नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। स्वच्छता के प्रति निरंतर जागरूकता एवं सामूहिक सहभागिता से ही स्वच्छ एवं विकसित भारत के लक्ष्य को साकार किया जा सकता है।

Blood Donation Camp: अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ
National Voluntary Blood Donation Day: जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ ने गुरुवार को स्वास्थ्य भवन में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ ली। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त अविचल चतुर्वेदी ने स्वयं रक्तदान कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रेरित किया।

प्रमुख शासन सचिव ने कहा कि विकसित भारत-जनसेवा अभियान के शुभारम्भ के अवसर पर 17 सितम्बर को आयोजित रक्तदान शपथ कार्यक्रम में राजस्थान देशभर में प्रथम रहा। देशभर में रक्तदान की शपथ लेने वाले लोगों में राजस्थान की भागीदारी 50.4 प्रतिशत रही। उन्होंने कहा कि 17 सितम्बर से प्रदेशभर में लगातार रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं और अब तक 30 हजार से अधिक यूनिट रक्त का संग्रह किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविरों के माध्यम से बड़ी मात्रा में रक्त संग्रहित हो रहा है। ऐसे में सभी स्तरों पर एक सुव्यवस्थित कार्ययोजना बनाकर रक्त का समय पर और आवश्यकता के अनुसार समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि संग्रहित रक्त की निर्धारित अवधि को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। राठौड़ ने स्वास्थ्य भवन में आयोजित गैर-संचारी रोग स्क्रीनिंग स्टॉल का भी अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण मनोयोग से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं, इसलिए उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच भी आवश्यक है।

उन्होंने निदेशालय स्तर पर प्रत्येक तीन माह में गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग के लिए शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। महिला कर्मचारियों के लिए आवश्यकता के अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से नियमित स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने तथा समय-समय पर मानसिक स्वास्थ्य स्क्रीनिंग एवं परामर्श सत्र आयोजित करने के भी निर्देश दिए।

निदेशक जन-स्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने कहा कि दुर्घटना पीड़ितों, थैलेसीमिया, कैंसर तथा अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को लगातार रक्त की आवश्यकता रहती है। रक्त का निर्माण किसी प्रयोगशाला में नहीं किया जा सकता, इसलिए स्वैच्छिक रक्तदान ही रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने आमजन से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।

कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक आरएमएससीएल पुखराज सेन, अतिरिक्त मिशन निदेशक एनएचएम डॉ. टी. शुभमंगला, मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजस्थान स्टेट एश्योरेंस एजेंसी हरजी लाल अटल, निदेशक एड्स डॉ. सुशील परमार, निदेशक आरसीएच डॉ. मधु रतेश्वर सहित स्वास्थ्य भवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

फाजिल्का में बेसहारा मिले बुजुर्ग को डेरा श्रद्धालुओं ने परिवार से मिलाया
फाजिल्का (सच कहूँ/रजनीश रवि)। Fazilka News: सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक फाजिल्का की साध-संगत ने मानवता भलाई की अनोखी मिसाल पेश की है। जानकारी देते हुए सच्चे नम्र सेवादार गुरदीप सिंह पटवारी इन्सां ने बताया कि फाजिल्का में सड़क किनारे एक बुजुर्ग बेहाल हालत में मिला था, जो पिछले कई दिनों से सड़क पर ही गुजारा कर रहा था। सेवादार उसे तुरंत एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र, फाजिल्का लेकर आए। पूछताछ करने पर पता चला कि उसका नाम मदन लाल निवासी हिसार (हरियाणा) है और वह पिछले 4-5 महीनों से मानसिक परेशानी के कारण घर से भटक कर फाजिल्का आ गया था।

सेवादारों ने तुरंत उसके परिवार की तलाश कर संपर्क किया। सूचना मिलते ही उसका बेटा संजीव, बेटी सपना निवासी हिसार और दीपराज निवासी श्री गंगानगर फाजिल्का के एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र पहुंचे। बुधवार को बुजुर्ग मदन लाल को सही सलामत उसके परिवार के हवाले किया गया। इस मौके पर परिवार ने पूज्य गुरु जी व सेवादारों का तहेदिल से धन्यवाद किया। इस मौके पर फाजिल्का के सच्चे नम्र सेवादार विनीत गिल्होत्रा इन्सां, विजय इन्सां, एम.एस.जी. आई.टी. विंग के सेवादार आकाश इन्सां, रोहित इन्सां व रजत इन्सां मौजूद रहे।

Share Market Today: शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 957 अंक टूटा; निवेशकों के 8.57 लाख करोड़ रुपये डूबे
मुंबई। Share Market Today: अक्टूबर महीने की शुरुआत भारतीय शेयर बाजार के लिए कमजोर रही। 1 अक्टूबर को कारोबार के दौरान सेंसेक्स में करीब 957 अंकों की गिरावट दर्ज की गई, जबकि निफ्टी भी 22,300 के आसपास फिसल गया। बाजार में लगातार बिकवाली के बीच निवेशकों की संपत्ति में लाखों करोड़ रुपये की कमी आई। आपके दिए आंकड़ों के मुताबिक, BSE का कुल मार्केट कैप पिछले कारोबारी दिन के ₹4,71,86,380.74 करोड़ से घटकर ₹4,63,28,901.87 करोड़ रह गया। यानी करीब ₹8,57,478.87 करोड़ की बाजार पूंजी कम हुई।

आखिर क्यों गिरा शेयर बाजार?

बाजार में गिरावट के पीछे कई घरेलू और वैश्विक कारण बताए जा रहे हैं। इनमें विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी, रुपये में कमजोरी और कच्चे तेल की ऊंची कीमतें प्रमुख हैं।

1. FII की लगातार बिकवाली

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की बिकवाली बाजार पर लगातार दबाव बना रही है। एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, 30 सितंबर को विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयरों में करीब ₹10,148 करोड़ की बिकवाली की। यह लगातार पांचवां कारोबारी सत्र था, जब विदेशी निवेशकों की ओर से बिकवाली जारी रही। सितंबर में विदेशी निवेशकों की भारतीय इक्विटी से निकासी भी काफी ज्यादा रही।Reuters के मुताबिक, सितंबर में विदेशी निवेशकों ने करीब 2.7 अरब डॉलर भारतीय शेयरों से निकाले।

2. अमेरिकी बॉन्ड यील्ड बढ़ने से दबाव

अमेरिका में बॉन्ड यील्ड बढ़ने से उभरते बाजारों में निवेश को लेकर सावधानी बढ़ी है। 10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड 5.3% के आसपास पहुंचने की रिपोर्ट है। इससे डॉलर आधारित निवेश अपेक्षाकृत आकर्षक होता है और भारतीय बाजार में विदेशी फंड के प्रवाह पर दबाव पड़ सकता है।

3. रुपये में कमजोरी

भारतीय रुपया भी डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ है। 1 अक्टूबर को रुपया 96 रुपये प्रति डॉलर के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था। कमजोर रुपये का असर विदेशी निवेशकों की रिटर्न गणना पर पड़ सकता है और इससे बाजार की धारणा प्रभावित होती है।

4. कच्चे तेल की ऊंची कीमत

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी भी भारतीय बाजार के लिए चिंता का कारण बनी हुई है। 1 अक्टूबर को ब्रेंट क्रूड करीब 98 डॉलर प्रति बैरल के आसपास था। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा कच्चे तेल के आयात से पूरा करता है, इसलिए महंगा तेल आयात बिल और कंपनियों की लागत पर दबाव डाल सकता है।

ऑटो शेयरों में भी तेज गिरावट

गुरुवार के कारोबार में कई सेक्टरों में बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी ऑटो इंडेक्स में करीब 4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जबकि मेटल और मीडिया समेत अन्य सेक्टर भी दबाव में रहे। बजाज ऑटो समेत कई ऑटो शेयरों में तेज गिरावट देखी गई।

निवेशकों के लिए क्या मायने?

बाजार में गिरावट के दौरान मार्केट कैप में कमी का मतलब यह है कि शेयरों के बाजार मूल्य में गिरावट आई है। यह जरूरी नहीं कि सभी निवेशकों को वास्तविक नकद नुकसान उसी अनुपात में हुआ हो, क्योंकि नुकसान या फायदा किसी निवेशक के लिए उसके शेयरों की खरीद कीमत और मौजूदा कीमत पर निर्भर करता है।ऐसे में बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों के लिए अपने निवेश और जोखिम क्षमता को ध्यान में रखना महत्वपूर्ण है। किसी भी शेयर में निवेश का फैसला केवल एक दिन की बाजार गिरावट के आधार पर नहीं किया जाना चाहिए।

Railway Vacancy 2026: रेलवे में नौकरी का मौका, पर भर्ती कराने वाले बोर्ड में ही स्टाफ संकट! 75 पद रिक्त
Railway Group-D Recruitment: रेलवे में लगातार नई भर्तियां निकाली जा रही हैं और लाखों उम्मीदवार सरकारी नौकरी पाने के लिए परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं। लेकिन जिस रेलवे भर्ती बोर्ड पर इन भर्तियों को पूरा कराने की जिम्मेदारी है, वहां ही कर्मचारियों की कमी सामने आ रही है। आरआरबी प्रयागराज में स्वीकृत पदों के मुकाबले करीब 22.5 फीसदी पद खाली बताए जा रहे हैं।

उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक आरआरबी प्रयागराज में कुल 661 पद स्वीकृत हैं, जबकि करीब 606 कर्मचारी ही तैनात हैं। यानी लगभग 75 पद रिक्त हैं। भर्ती परीक्षाओं के आयोजन से लेकर उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच और नियुक्ति से जुड़े काम इसी स्टाफ के जरिए किए जा रहे हैं।

उत्तर मध्य रेलवे के मंडलों में भी स्टाफ की कमी

कर्मचारियों की कमी सिर्फ आरआरबी प्रयागराज तक सीमित नहीं है। उत्तर मध्य रेलवे के अलग-अलग मंडलों में भी बड़ी संख्या में पद खाली बताए जा रहे हैं।

प्रयागराज मंडल: 36,196 स्वीकृत पदों में करीब 20 फीसदी पद खाली
झांसी मंडल: करीब 19 फीसदी पद रिक्त
आगरा मंडल: 12 फीसदी से ज्यादा पद खाली
रेलवे में नई परियोजनाओं के साथ ट्रेन संचालन और दूसरे नियमित काम लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में रिक्त पदों का मुद्दा कर्मचारी संगठनों के लिए भी चिंता का विषय बना हुआ है।

कर्मचारियों पर बढ़ रहा अतिरिक्त काम का दबाव

नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के महामंत्री आरडी यादव के मुताबिक पिछले महीने हुई पीएनएम बैठक में भी रिक्त पदों का मुद्दा उठाया गया था। उनका कहना है कि बड़ी संख्या में पद खाली होने के कारण मौजूदा कर्मचारियों को अतिरिक्त ड्यूटी करनी पड़ रही है। इसका असर कर्मचारियों की छुट्टियों पर भी पड़ रहा है। उनका दावा है कि समय पर छुट्टी नहीं मिलने और लगातार अतिरिक्त काम करने से कर्मचारियों पर काम का दबाव बढ़ रहा है।

कर्मचारी संगठन लंबे समय से खाली पदों को जल्द भरने की मांग कर रहे हैं। संगठन का कहना है कि रेलवे में नई परियोजनाओं और ट्रेन संचालन से जुड़े काम बढ़ने के साथ पर्याप्त स्टाफ की जरूरत भी बढ़ रही है।

रेलवे ने भर्ती प्रक्रिया को बताया लगातार चलने वाली प्रक्रिया

रिक्त पदों को लेकर उत्तर मध्य रेलवे के वरिष्ठ पीआरओ डॉ. अमित मालवीय ने कहा कि कर्मचारियों की भर्ती एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्ति के कारण खाली होने वाले पदों को भर्ती प्रक्रिया के जरिए भरा जाता है। इस बीच रेलवे में अलग-अलग पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी जारी है और कई भर्तियां अपने अगले चरण में पहुंच चुकी हैं।

ग्रुप-D भर्ती में अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल

रेलवे ग्रुप-D भर्ती प्रक्रिया भी अब अगले चरण में पहुंच गई है। आरआरसी प्रयागराज के अनुसार 25 से 31 जुलाई 2026 के बीच डीएसए ग्राउंड में 3,736 उम्मीदवारों की फिजिकल दक्षता परीक्षा कराई गई थी।अब फिजिकल परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और मेडिकल टेस्ट की प्रक्रिया होनी है। इसे अक्टूबर से नवंबर के बीच पूरा करने की योजना है।

आरआरसी प्रयागराज की ओर से DV और मेडिकल की तारीख, स्थान और कैटेगरी के हिसाब से कटऑफ की जानकारी जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

ग्रुप-D भर्ती में कुल 32,438 पद

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 32,438 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। इनमें से 2,020 पद प्रयागराज क्षेत्र के हिस्से में आए हैं।

ऐसे में एक तरफ रेलवे में बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार देने के लिए भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ भर्ती कराने वाले विभागों और रेलवे के अलग-अलग मंडलों में कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी सामने आ रहा है।

छात्र जीवन भविष्य की नींव, लक्ष्य तय कर मेहनत करें छात्राएं: नीलम सिंह चौहान
बिनौली ((सच कहूँ/डॉ संदीप दहिया)। Binauli News: दादरी स्थित चौधरी फूल सिंह आर्य कन्या महाविद्यालय में बुधवार को नव सत्र का शुभारंभ समारोहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी नीलम सिंह चौहान ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इसके बाद छात्राओं सिमरन, जनवी, हिना, सानिया, अवंतिका, आशु व अंशु आदि ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत प्रस्तुति दी।

छात्राओं ने ‘संदेशे आते हैं’, द्रोपदी चीरहरण, राधा-कृष्ण नृत्य, देशभक्ति से ओतप्रोत सामूहिक नृत्य, लोक नृत्य तथा राजस्थानी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि नीलम सिंह चौहान ने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि छात्र जीवन भविष्य की नींव तैयार करने का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। छात्राओं को नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित होकर पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना चाहिए और अपना लक्ष्य स्पष्ट रखते हुए निरंतर मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में इंटरनेट ज्ञान का बड़ा माध्यम है, लेकिन इसका सदुपयोग शिक्षा और ज्ञानवर्धन के लिए किया जाना चाहिए। सोशल मीडिया पर समय व्यर्थ करने के बजाय ऑनलाइन उपलब्ध शैक्षिक सामग्री का लाभ लेकर छात्राएं अपनी प्रतिभा और क्षमता को निखारें।

अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने वाली छात्राएं निश्चित रूप से जीवन में सफलता हासिल करेंगी। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी बागपत श्याम सुंदर इग्नोरिया ने कहा कि छात्राएं शिक्षा को केवल परीक्षा पास करने का माध्यम न समझें, बल्कि इसे अपने व्यक्तित्व और भविष्य को मजबूत बनाने का आधार बनाएं। समय का सदुपयोग और मेहनत सफलता की कुंजी है। छात्राओं को अपनी प्रतिभा पर विश्वास रखते हुए निरंतर आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए।

राजकीय माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विपिन भारद्वाज, अमित निरवाल, प्रो. प्रशांत कुमार एवं पूर्व प्रधानाचार्य आचार्य विनोद कुमार शास्त्री ने भी छात्राओं को अनुशासन, मेहनत, संस्कार एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज प्रबंधक डॉ. ओमपाल सिंह एवं प्राचार्या डॉ. अंजली रावत ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में रालोद नेता राजू तोमर सिरसली, भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष श्रीओम कश्यप, सुभाष नैन, पूर्व प्रधानाचार्य राजेन्द्र राठी, रणवीर सिंह दरोगा, मुकेश त्यागी, अशोक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Pilibanga Missing Case: पीहर जाने के लिए घर से निकली महिला दो बच्चों सहित लापता
Pilibanga Missing Case: हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पीलीबंगा थाना क्षेत्र के चक 46 एनडीआर से एक महिला अपने दो बच्चों सहित लापता हो गई। पति की ओर से तलाश करने के बाद पुलिस थाने में रिपोर्ट दी गई। पीलीबंगा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण के आरोप संबंधी बीएनएस की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार तरसेम (35) पुत्र नायब सिंह मजहबी निवासी रोही चक 46 एनडीआर ने थाने में रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट में बताया कि उसकी पत्नी प्रीतकौर 28 सितंबर को दोपहर करीब 2 बजे अपने दोनों बच्चों प्रिन्स (10) और सम्राट (6) को साथ लेकर पीहर पदमपुर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। तरसेम के अनुसार उसने शाम करीब 4 बजे पत्नी के मोबाइल नंबर पर फोन किया, लेकिन मोबाइल फोन बंद मिला। इसके बाद उसने अपने ससुराल में पता किया तो जानकारी मिली कि प्रीतकौर और दोनों बच्चे वहां भी नहीं पहुंचे थे। पति के अनुसार उसने अपने स्तर पर पत्नी और बच्चों की तलाश तथा पूछताछ की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।

रिपोर्ट में तरसेम ने बताया कि उसकी पत्नी प्रीतकौर दोनों बच्चों को साथ लेकर बिना बताए कहीं चली गई है। उसने पुलिस से उनकी तलाश कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक संजय कुमार को सौंपी है।