शरीरदानी माता जीतां बाई को श्रद्धांजलि देने पहुंची साध-संगत

Mata Jeeta Bai sachkahoon

शरीरदानी के परिजनों को किया सम्मानित

सच कहूँ/राजू, ओढां। बीते दिनों सचखंड जा विराजी ओढां निवासी माता जीतां बाई इन्सां के नमित रविवार को नामचर्चा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। नामचर्चा में साध-संगत के अलावा अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। माता जीतांं बाई की मृत देह परिजनों ने मेडिकल शोध हेतु दान कर दी थी। नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक भंगीदास केवल कृष्ण इन्सां ने बेनती भजन के साथ करवाई तदुपरांत कविराजों ने नाम व चेतावनी प्रथाए भजनों द्वारा गुरूयश गाया। ब्लॉक भंगीदास ने सचखंडवासी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने डेरा सच्चा सौदा से नाम शब्द लेकर पूरे परिवार को राम-नाम से जोड़ा। जिसके चलते उक्त परिवार डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे 135 मानवता भलाई कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेता है।

उन्होंने कहा कि माता जीतां बाई ने जीते जी तो मानवता की सेवा में योगदान निभाया ही अपितु मरणोपरांत भी शरीरदान जैसा वो महान कार्य कर गईं जिसके लिए वे हमेशा स्मरणीय रहेंगी। वहीं अन्य लोगों ने भी अपने संबोधन में सचखंडवासी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मरणोपरांत इंसानियत हित में शरीरदान करना बहुत बड़ी बात है। उक्त परिवार ने समाज की परवाह किए बगैर जीतां बाई का शरीरदान कर अपने गुरू के वचनों पर अमल किया है। नामचर्चा के समापन अवसर पर ब्लॉक कमेटी ने शरीरदानी के परिवार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर ब्लॉक कमेटी के सदस्य व क्षेत्र से अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।