हरियाणा पंचायत चुनाव दूसरा चरण, 69.3% वोटिंग

Panchayat Elections haryana

गुरुग्राम टॉप पर; CM और गृह मंत्री के जिले पीछे

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान संपन्न हो गया। देर शाम तक 69.3% लोगों ने मतदान में प्रतिभाग किया। दूसरे चरण में कुल 48 लाख 39 हजार 748 मतदाताओं में से 33,52,205 ने वोट डाले। सबसे ज्यादा 75.4% मतदान गुरूग्राम में हुआ। सबसे कम 58.7% मतदान सोनीपत में रहा। CM मनोहर लाल खट्‌टर के जिले करनाल में 70.3% और गृह मंत्री अनिल विज के जिले अंबाला में 69.1% मतदान रहा। आपको बता दें कि दूसरे चरण में अंबाला, चरखी दादरी, गुरुग्राम, करनाल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा और सोनीपत में चुनाव आज हो रहे हैं।

  • जिला वोट पड़े वोटिंग (%) कुल वोटर
    अंबाला 320632 69.1 464115
    चरखी दादरी 241715 70.4 343249
    गुरुग्राम 184991 75.4 245228
    करनाल 525505 70.3 749849
    कुरुक्षेत्र 376852 72.0 525096
    रेवाड़ी 406180 72.3 559273
    रोहतक 297021 65.7 559273
    सिरसा 532132 73.1 727879
    सोनीपत 467177 60.4 773494

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।