शशिकला के पति एम नटराजन का निधन

Shashi Kala, Husband, Natarajan, Dies

चेन्नई (वार्ता):

तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता की निकट सहयोगी रही अन्नाद्रमुक की निष्कासित नेता एवं आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल में सजा काट रही वी के शशिकला के पति एम नटराजन का आज यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। श्री नटराजन ने सुश्री जयललिता को मार्च 1989 में विधानसभा की सदस्यता छोड़ने और राजनीति से संन्यास लेने से रोका था। उनके परिवार में पत्नी शशिकला के अलावा भाई और बहनें हैं।

गौरतलब है कि श्री नटराजन का गत वर्ष अक्टूबर में दोहरा अंग प्रत्यारोपण किया गया था। छाती में गंभीर संक्रमण के कारण श्री नटराजन को 16 मार्च को ग्लेनइगल्स ग्लोबल हेल्थ सिटी अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया। उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था। अस्पताल की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया,“बड़े दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि श्री नटराजन का कल मध्यरात्रि के बाद एक बजकर 35 मिनट पर निधन हो गया।”

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।