हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Thursday, January 22, 2026
More

    Jaunpur News: पैसे नहीं दिए तो बेटे ने बुजुर्ग माता-पिता की ले ली जान, क्षेत्र में सनसनी

    Crime Sachkahoon

    UP Crime: जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जफराबाद थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव में एक इकलौते पुत्र ने धन-संबंधी विवाद में अपने वृद्ध माता-पिता की निर्मम हत्या कर दी और बाद में उनके शवों को नदी में ठिकाने लगा दिया। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। Jaunpur News

    प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी युवक ने प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद परिवार में आर्थिक मामलों को लेकर लगातार तनाव बना रहता था। बीते आठ दिसंबर की रात इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पुत्र ने अपने माता-पिता पर सिलबट्टे से प्रहार कर उनकी जान ले ली और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शवों को बोरे में भरकर गोमती नदी में फेंक दिया।

    घटना के कई दिनों तक जब दंपती का कोई पता नहीं चला तो वाराणसी में निवास करने वाली उनकी पुत्री ने 13 दिसंबर को जफराबाद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि आठ दिसंबर से माता-पिता लापता हैं और उनका भाई भी घर से बाहर है। Jaunpur News

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तीन अलग-अलग टीमें गठित कर जांच शुरू की। सोमवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में बेटे अम्बेश कुमार को उसके घर के पास से हिरासत में लिया गया। कड़ी पूछताछ के दौरान उसने पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया।

    एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि आठ दिसंबर की रात करीब आठ बजे पैसों को लेकर हुए विवाद में उसने अपने माता-पिता पर जानलेवा हमला किया, जिससे दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इसके बाद उसने शवों को छिपाने के लिए नदी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और उससे आगे की पूछताछ जारी है। साथ ही उसकी निशानदेही पर शवों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की विस्तृत विवेचना जारी है। Jaunpur News