CM Nayab Saini: माइकल क्लार्क की गेंद पर सीएम सैनी ने जड़े दो छक्के

क्लार्क बोले- एक ओवर में दो सिक्स, अब गेंदबाजी छोड़नी चाहिए

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। CM Nayab Singh Saini: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क की गेंद पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दो छक्के लगाकर सबको चौंका दिया। यह दिलचस्प मुकाबला भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए टेस्ट मैच के बाद हुआ। दरअसल, सोमवार को मैच खत्म होने के बाद क्लार्क मुख्यमंत्री सैनी से मिलने उनके आवास पहुंचे। बातचीत के दौरान दोनों ने क्रिकेट का छोटा मुकाबला खेला। क्लार्क ने उन्हें एक ओवर गेंदबाजी की, जिसमें मुख्यमंत्री ने दो छक्के लगाए और चार गेंदों को डिफेंड किया।

छक्के लगने पर क्लार्क ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनके एक ओवर में दो सिक्स लगे हैं, ऐसे में उन्हें गेंदबाजी छोड़ने पर विचार करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को अपना आॅटोग्राफ किया हुआ बैट भी भेंट किया। मुकाबले के बाद दोनों के बीच हरियाणा में क्रिकेट की स्थिति को लेकर लंबी बातचीत हुई। मुख्यमंत्री सैनी ने प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने की योजनाओं पर चर्चा की, वहीं क्लार्क ने भारतीय क्रिकेट की मजबूती और लोकप्रियता की सराहना की।  

Chandigarh News (2)
CM Nayab Saini: सीएम सैनी के शॉट लगाने के बाद हैरत अंदाज में माइकल क्लार्क।

About The Author

Related Posts