AC Blast News: एसी कंप्रेसर फटते ही भड़की आग, आधा दर्जन से ज्यादा दुकानें राख

दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत से बुझाई आग

Published On

रोहतक (सच कहूँ/नवीन मलिक)। AC Compressor Blast Rohtak: शहर के डी-पार्क पर मंगलवार दोपहर एक जूतों के शोरूम में एसी का कंप्रेशर फटने से जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग ने आसपास की करीब आधा दर्जन दुकानों और शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। दुकानों में कपड़े और कॉस्मेटिक का सामान रखा हुआ था, जो पूरी तरह जलकर राख हो गया।  तेज धमाके और आग की लपटें उठते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया, जिसे ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्ट कर नियंत्रित किया। घटना की सूचना मिलने पर उपायुक्त सचिन गुप्ता और पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हादसे वाली जगह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास से मात्र 500 मीटर की दूरी पर है।  

पीड़ित दुकानदारों ने सरकार और जिला प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। रोहतक ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत बख्शी ने प्रभावित व्यापारियों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार से नुकसान का शीघ्र आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की। साथ ही उन्होंने व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों में अग्निशमन उपकरण अनिवार्य रूप से रखने की अपील की।  

Rohtak News
Rohtak News: डी-पार्क पर स्थित दुकानों में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी।

About The Author

Related Posts