Haryana Environment News: हरियाणा के कलेसर वन में बड़ा घोटाला! हजारों खैर के पेड़ गायब, अधिकारी सस्पेंड

Haryana Environment News: हरियाणा के कलेसर वन में बड़ा घोटाला! हजारों पेड़ों की कटाई पर गिरी गाज

Sach Kahoon Picture
Published On

Haryana Environment News:  प्रताप नगर, (सच कहूं राजेंद्र कुमार)। यमुनानगर के कलेसर राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्य जीव विहार क्षेत्र में खैर के हजारों पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आने के बाद वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभागीय जांच में 3253 खैर के पेड़ों की अवैध कटाई की पुष्टि होने पर क्षेत्र के इंचार्ज वाइल्डलाइफ इंस्पेक्टर लीलू राम को सस्पेंड कर दिया गया है। इस कार्रवाई से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, वन विभाग को कलेसर क्षेत्र में खैर के पेड़ों की बड़े पैमाने पर अवैध कटाई की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक, हरियाणा के निर्देश पर मुख्य वन संरक्षक (वन्य जीव) गुरुग्राम की अध्यक्षता में एक विशेष जांच समिति गठित की गई थी जिसमें बड़े स्तर पर पेड़ों की कटाई से उठे सवाल थे।

Haryana Family ID: फैमिली आईडी सिस्टम में होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव, इन लोगों के कटेंगे नाम, जानें

अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच जारी | Haryana Environment News

रिपोर्ट के आधार पर वन विभाग ने इसे कर्तव्य निर्वहन में गंभीर लापरवाही मानते हुए हरियाणा सिविल सेवा (दंड एवं अपील) नियमों के तहत लीलू राम को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पंचकूला निर्धारित किया गया है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अवैध कटाई में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच जाएगी

About The Author

Related Posts