अस्थियों पर फलदार पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

डेरा श्रद्धालुओं ने निभाई पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी

Sarvesh Kumar Picture
Published On

रतिया/फतेहाबाद (सच कहूँ/तरसेम सैनी)। Ratia News: ब्लॉक रतिया में डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं ने पारंपरिक मान्यताओं से हटकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल की है। डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु 45 वर्षीय कुलदीप सिंह इन्सां का बीती 18 मई को आकस्मिक निधन हो गया था। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों ने अस्थियों को जल में प्रवाहित करने के बजाय मिट्टी में दबाकर एमएमजी मानवता भलाई केंद्र परिसर में एक फलदार पौधा रोपित किया, जो दिवंगत की स्मृति का प्रतीक बनेगा।

परिजनों ने बताया कि कुलदीप सिंह इन्सां ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां से गुरुमंत्र की अनमोल दात प्राप्त की थी और जीवनभर उनकी शिक्षाओं पर चलते हुए परिवार सहित अनेक लोगों को डेरा सच्चा सौदा से जोड़ा। इस अवसर पर माता कुलवंत कौर इन्सां, पिता सुखविंदर सिंह इन्सां, धर्मपत्नी सिमरनजीत कौर इन्सां, बेटा दलजीत सिंह इन्सां, बेटी गुरजीत कौर इन्सां, मासी बीरबल कौर, मामा बूटा ग्रेवाल सहित सच्ची प्रेमी समिति के सेवादार प्यारेलाल चोपड़ा, ब्लॉक प्रेमी सेवक देवराज, पाली सिंह, मास्टर काहन सिंह, गुरुनेव सिंह तथा अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Ratia News
Ratia News:अस्थियों पर पौधा लगाते हुए सचखंडवासी के परिजन।

About The Author

Related Posts