बरसाती सीजन से पहले पिहोवा में सीवर सफाई अभियान तेज, नगर पालिका और पब्लिक हेल्थ विभाग जुटा

पिहोवा में सीवर सफाई अभियान जोरों पर

Sarvesh Kumar Picture
Published On

पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: आगामी बरसाती सीजन को देखते हुए शहर में जलभराव और सीवर जाम जैसी समस्याओं से निपटने के लिए सीवर लाइनों की सफाई का कार्य जोर-शोर से किया जा रहा है। नगर पालिका पिहोवा के प्रधान आशीष चक्रपाणि व उप प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र ढींगरा के नेतृत्व में तथा पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से भूपेंद्र सिंह और सुरेश कुमार की अध्यक्षता में शहर के विभिन्न वार्डों और मुख्य मार्गों पर सीवर सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

इस दौरान मशीनों और कर्मचारियों की सहायता से बंद पड़े सीवरों की सफाई कर निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है ताकि बारिश के दिनों में लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। नगर पालिका की टीम लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर सफाई कार्य की निगरानी भी कर रही है। नगर पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि ने कहा कि बरसात के मौसम में शहरवासियों को जलभराव और गंदगी की समस्या से राहत दिलाना उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि शहर की सभी मुख्य सीवर लाइनों की समय रहते सफाई करवाई जा रही है ताकि बारिश के दौरान पानी की निकासी सुचारू रूप से होती रहे। वहीं उप प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र ढींगरा ने कहा कि नगर पालिका और पब्लिक हेल्थ विभाग मिलकर पूरे शहर में अभियान चलाए हुए हैं और जहां भी सीवर जाम की शिकायत मिल रही है, वहां तुरंत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे कूड़ा-कचरा सीवरों में न डालें ताकि सफाई व्यवस्था बेहतर बनी रहे।

Pehowa News

About The Author

Related Posts