रोहतक जिले में टॉप करने वाली रिद्धिमा को 31 हजार के पुरस्कार से किया सम्मानित
बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र सम्मानित
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: उपमंडल के गांव बरोना में 10 वीं और 12 वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए दि रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा एवं भारतीय जनहित परिषद खरखौदा द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह मे बोर्ड की परीक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। गांव के बुजुर्गों और सरपंच बबलू, पूर्व सरपंच सतनारायण, यशपाल, मूलचंद आदि ने 12 वीं और 10 वीं कक्षा में जिले में, ब्लॉक में और गांव में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली रिद्धिमा, मुस्कान और सुहाना को पगड़ी पहनाकर आशीर्वाद दिया।
दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के राज्य महासचिव सन्नी दहिया ने सीबीएसई बोर्ड की 12वी कक्षा में 497 अंक लेकर रोहतक जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली रिद्धिमा पुत्री विशाल को 31 हजार रुपये व ब्लॉक खरखौदा में हरियाणा बोर्ड से 12वी कक्षा में साइंस संकाय में 96.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल करने वाली मुस्कान पुत्री दिनेश को 11 हजार रूपये व लक्ष्य पुत्र जगबीर को कॉमर्स संकाय में 96.8% अंक प्राप्त करने पर 11000 रूपये और कक्षा 10वीं में गांव बरोना में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले क्रमशः सुहाना पुत्री सितेंद्र, दिव्या रानी पुत्री राकेश, देव पुत्र दीपक को 5100, 2100, 1100 रूपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह के दौरान अपने लाडले लाडलियों का सम्मान करने के लिए ग्रामवासियों का हुजूम उमड़ आया।
जिसमें गांव के सभी मौजिज व्यक्तिगण, सरपंच, पूर्व सरपंच, नम्बरदार आदि ने बच्चों को ट्रॉफी देकर आशीर्वाद दिया। मंच का संचालन करते हुए भारतीय जनहित परिषद खरखौदा के अध्यक्ष भरत मास्टर ने भी सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और गिफ्ट देकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। 12 कक्षा में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले गौरव, समीर, हिमांशु, मुस्कान, गौतम , पायल, रिया, भूमिका, कार्तिक , कुणाल, मानव, नैंसी, चाहत, तुलसी, प्रियांश और 10 वीं कक्षा में रिद्धिमा, ईशिका, सिमोन, कुस्तम, मानसी, रितु, खुशी, तमन्ना,यश,दिशा को भी ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र और प्रत्येक को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह में महिलाएं भी भारी संख्या में बच्चों को आशीर्वाद देने पहुंची। इनाम पाकर विद्यार्थी और उनके परिजन काफी खुश दिखाई दिए और गांव में इस पहल का स्वागत किया।

About The Author