धोखाधड़ी कर कड़े चोरी के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

भिवानी में महिला से ठगी कर कड़े चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार

Sarvesh Kumar Picture
Published On

भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani News: भिवानी सीआईए स्टाफ-2 ने महिला से धोखाधड़ी कर कड़े चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि तोशाम क्षेत्रकी एक  महिला ने तोशाम थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 14 अप्रैल 2025 को वह सुबह के समय अपने घर से फैक्ट्री जाने के लिए निकली थी। जब वह रास्ते में अस्पताल के पास पहुंची तो उसे दो युवक मिले, जिन्होंने पैसे डबल करने की स्कीम के बारे में बताया।

आरोपियों ने महिला से कहा कि उसके कड़ों को स्कैन करके उसकी रसीद दे देंगे। इस पर महिला ने अपने कड़े आरोपियों को दे दिए और उनके साथ गली में चली गई। इसी दौरान दोनों आरोपी उसके कड़े चोरी कर मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी तथा कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए सीआईए स्टाफ-2 के एएसआई सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीसरे आरोपी को नया बस स्टैंड क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपी की पहचान रोहतक निवासी सुरेश के रूप में हुई।

आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की गई तथा आरोपी से 40 हजार रुपए बरामद किए गए। इससे पूर्व पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपी गुरजीत व बलविंदर को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी बलविंद्र से पहले ही 80 हजार बरामद किए जा चुके हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सुरेश के खिलाफ दिल्ली में एक तथा रोहतक में चोरी के दो मामले दर्ज हैं। रिमांड अवधि पूर्ण होने के बाद आरोपी को पुन: न्यायालय में पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को जिला कारागार भेज दिया गया।

Bhiwani News
Bhiwani News: सीआईए-2 के हत्थे चढ़ा चोरी मामले का आरोपी।

About The Author

Related Posts