Punjab
Cricket News: राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं के लिए चयन ट्रायल 29 व 30 मई को
सीनियर महिला और अंडर-19 पुरुष वर्ग के खिलाड़ी जिला क्लब क्रिकेट मैदान में देंगे ट्रायल
Cricket News: हनुमानगढ़। राज्य स्तरीय सीनियर महिला एवं अंडर-19 पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए हनुमानगढ़ जिले की प्रतिनिधि टीम के चयन के लिए ट्रायल का आयोजन 29 व 30 मई को किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। Hanumangarh News
जिला क्रिकेट संघ के सचिव मनीष धारणिया ने बताया कि सीनियर महिला वर्ग का चयन ट्रायल 29 मई को सुबह 7 बजे जिला क्लब क्रिकेट मैदान, जंक्शन में आयोजित होगा। वहीं अंडर-19 पुरुष टीम का चयन ट्रायल 30 मई को सुबह 7 बजे आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रायल में केवल हनुमानगढ़ जिले के मूल निवासी खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकेंगे।
अंडर-19 पुरुष वर्ग में वही खिलाड़ी पात्र होंगे जिनकी जन्म तिथि 1 सितम्बर 2007 या उसके बाद की होगी। ट्रायल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को मूल दस्तावेजों के साथ उनकी स्वप्रमाणित प्रतियां लाना अनिवार्य होगा। इनमें खिलाड़ी एवं उनके पिता का मूल निवास प्रमाण पत्र अथवा वैध पासपोर्ट, खिलाड़ी, माता-पिता के आधार कार्ड, राशन कार्ड, पिछले तीन वर्षों की शैक्षणिक अंकतालिकाएं तथा हाल ही में खिंचवाई गई पासपोर्ट आकार की दो रंगीन फोटो शामिल हैं।
इसके अलावा सभी खिलाड़ियों को ट्रायल के दौरान सफेद क्रिकेट किट पहनकर पहुंचना अनिवार्य होगा। जिला क्रिकेट संघ ने जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से इस अवसर का लाभ उठाने और निर्धारित समय पर ट्रायल स्थल पर पहुंचने की अपील की है। Hanumangarh News