डेरा सेवादारों ने श्रीगंगानगर में शुरू की शीतल जल सेवा, राहगीरों को मिलेगी राहत

भीषण गर्मी में लोगों को मिल रही ठंडे पानी की राहत

Sarvesh Kumar Picture
Published On

श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। Sri Ganganagar: राजस्थान के सबसे गर्म शहरों में शामिल श्रीगंगानगर में भीषण गर्मी के बीच राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सुखाडिया सर्कल पर शीतल जल सेवा केंद्र (प्याऊ) का शुभारंभ किया गया है। डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों द्वारा शुरू की गई इस जल सेवा से अब राहगीरों को गर्मी में ठंडा पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। 

जानकारी के अनुसार यह सेवा पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा से चलाए जा रहे मानवता भलाई कार्यों के अंतर्गत शुरू की गई है। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों ने इस पुण्य कार्य की शुरूआत करते हुए लोगों को गर्मी से राहत देने का संदेश दिया। 

सच्चे नम्र सेवादार गोकुल इन्सां ने बताया कि गुरु जी की प्रेरणा से यह शीतल जल सेवा शुरू की गई है ताकि भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि सुखाड़िया सर्कल पर लाल बत्ती के दौरान रुकने वाले वाहन चालक, पैदल राहगीर और आमजन इस जल सेवा का लाभ उठा सकेंगे। गर्मी के इस दौर में शुरू की गई यह पहल लोगों के लिए राहत भरी साबित हो रही है और स्थानीय लोगों ने भी इस मानवता भलाई कार्य की सराहना की है।

Sri Ganganagar (2)

About The Author

Related Posts