जटमुझेड़ा में नि:शुल्क नेत्र एवं कॉर्निया जांच शिविर का आयोजन

नेत्र जांच शिविर में 30 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

Sarvesh Kumar Picture
Published On

भोपा (सच कहूँ न्यूज़)। Bhopa News: जटमुझेड़ा गांव में अमूल्य जीवन सेवा ट्रस्ट द्वारा विवेकानंद नेत्रालय के सहयोग से नि:शुल्क नेत्र एवं कॉर्निया जांच शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डा. वैभव चौहान ने फिता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। 

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई और चिकित्सकों से परामर्श लिया।
शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की आंखों की जांच की तथा जरूरतमंद मरीजों को आगे के उपचार एवं ऑपरेशन के लिए चयनित किया। इस दौरान बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों सहित आसपास के लोगों ने भी शिविर का लाभ उठाया।डा. वैभव ने बताया कि करीब 80 मरीजो का जांच की गयी है। जिनमे से 30 मरीजो का चयन आपरेशन के लिए किया गया है। 

कार्यक्रम में डॉ. वैभव चौहान, डॉ. सौरभ चौहान, मनोज चौहान एवं योगेश कुमार प्रजापति सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने लोगों को आंखों की देखभाल के प्रति जागरूक करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने की बात कही।

Bhopa News
Bhopa News: नेत्र चिकित्सा शिविर का उद्घाटन करते मुख्यअतिथि।

About The Author

Related Posts