जरुरतमंद महिला की बेटी का सहारा बनी साध-संगत
डेरा सच्चा सौदा हैल्पलाईन के माध्यम से बेटी की शादी में किया सहयोग
श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। Sri Ganganagar: डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए ब्लॉक 63 जीबी की साध-संगत एक मजदूर जरूरतमंद परिवार की बेटी के हाथ पीले करने में सहयोगी बनी है। सच्चे नम्र सेवादार रणवीर सिंह ने बताया कि मजदूरी कर अपना व अपनी बेटियों का पालन पोषण कर रही महिला ने अपनी बेटियों की शादी करने में साध संगत से सहयोग मांगा।
जिस पर डेरा सच्चा सौदा हैल्पलाईन के माध्यम से बेटी की शादी में सहयोग किया गया। यह दिया सामान डबल बेड-बेडशीट, अलमारी, कुलर, 37 बर्तन, 3 बिस्तर, 11 शूट जिनमें 3 जेंट्स व 8 लेडिज शूट सहित अन्य सामान उपलब्ध करवाकर परिवार का सहयोग किया। इस सेवाकार्य में रणवीर सिंह आत्माराम, उदयवीर, सतविंदर सिंह, सुखपाल, कांता इन्सां, आशा इन्सां, परमिला इन्सां, परविंदर इन्सां, जसविंद्र इन्सां व जसप्रीत इन्सां ने सहयोग किया।
About The Author